अपराध का पर्यायवाची शब्द – Apradh Ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए अपराध के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Apradh Ka Paryayvachi Shabd

Apradh Ka Paryayvachi Shabd दोष, जुर्म, कसूर, गुनाह और गलती होते हैं। यहां हम अपराध के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, अपराध के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्यों में प्रयोग और अ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

अपराध का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां अपराध के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  • दोष 
  • जुर्म
  • कसूर 
  • गुनाह  
  • गलती

यह भी पढ़ें :

अपराध के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

अपराध के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग इस प्रकार हैं:-

  • इस घटना में सोहन का कोई दोष नहीं है। 
  • पुलिस ने न्यायालय में राजेश का जुर्म साबित कर दिया। 
  • पिताजी ने कहा, सुनील का कोई कसूर नहीं है। 
  • अमित को अपने गुनाह की कड़ी सजा मिली। 
  • जीवन में गलती करना आम बात है। 

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

  • अतिथि – मेहमान ,पाहुन ,आगंतुक, अभ्यागत।
  • अश्व –  घोड़ा,आशुविमानक, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र।
  • अधर्म – पाप ,अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म, जुल्म।
  • अचल – अडिग ,अटल ,स्थिर ,दृढ, अविचल।
  • अनुपम – अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
  • अमृत – मधु, सुधा, पीयूष ,अमी, सोम ,सुरभोग।
  • अंबा – माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।
  • अलंकार – आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
  • अहंकार – दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
  • अंधकार – तम, अँधेरा, तिमिर, कुहा, कुहरा, कुहासा, धुन्ध, घना, गाढ़ा, प्रकाशहीन, नैराश्य, गहरा।
  • अरण्य – जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
  • अंतरिक्ष – खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
  • अंबर – आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*