उषाकाल का पर्यायवाची शब्द | Ushakaal ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए उषाकाल के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Ushakaal ka Paryayvachi Shabd

Ushakaal ka Paryayvachi Shabd सुबह, भोर, उदयकाल, सवेरा, सूर्योदय, तड़का, प्रातः काल और अमृतबेला होते हैं। यहां हम उषाकाल के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, उषाकाल के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्यों में प्रयोग और उ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

उषाकाल का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां उषाकाल के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. सुबह
2. भोर
3. सवेरा
4. सूर्योदय
5. उदयकाल
6. तड़का
7. प्रातः काल
8. अमृतबेला 

यह भी पढ़ें :

उषाकाल के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

यहाँ उषाकाल के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग नीचे दिए गए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

1. सुबह के समय वॉक करना अच्छा होता है। 
2. अंशुल भोर के समय जगंल में शिकार करने चला गया।
3. सवेरा होते ही वह विद्यालय जाने के लिए निकल पड़ा। 
4. वह प्रातः काल रोज मंदिर जाता है। 
5. इस अमृतबेला में यह कार्य करना शुभ होगा। 

उ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

उ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. उत्पत्ति- उद्भव, जन्म, जनन, आविर्भाव आदि।
2. उपदेश– दीक्षा, नसीहत, सीख, शिक्षा, निर्देशन आदि।
3. उपवन – बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, पुष्पोद्यान, फुलवारी, पुष्पवाटिका, गुलिस्तान, चमन, गुलशन आदि।
4. उपकार– भेंट, नजराना, भलाई, नेकी, उद्धार, अच्छाई, परोपकार, कल्याण, अहसान, आभार, तोहफा आदि।
5. उदाहरण– मिसाल, नजीर, दृष्टान्त, कथा-प्रसंग, नमूना, दृष्टांत आदि।

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*