शंकर का पर्यायवाची शब्द क्या है साथ ही जानिए शंकर के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
Shankar ka Paryayvachi Shabd

शंकर के पर्यायवाची शब्द शिव, शम्भू, महेश्वर, महादेव, पशुपतिनाथ, नीलकंठ, ईशान, पञ्चानन, गंगाधर, महेश, त्रिलोचन, रूद्र, आशुतोष, भोलेनाथ, विश्ववेश्वर, चंद्रशेखर, नटेश्वर, त्रिपुरारी, गौरीनाथ और उमानाथ होते हैं। यहां हम शंकर के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, शंकर के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और श वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

शंकर का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां शंकर के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. शिव
2. शम्भू
3. महेश्वर
4. महादेव
5. पशुपतिनाथ
6. नीलकंठ
7. ईशान
8. पञ्चानन
9. गंगाधर
10. महेश
11. त्रिलोचन
12. रूद्र
13. आशुतोष
14. भोलेनाथ
15. विश्ववेश्वर
16. चंद्रशेखर
17. नटेश्वर 
18. त्रिपुरारी
19. गौरीनाथ
20. उमानाथ

यह भी पढ़ें :

शंकर के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1. कल मैंने भगवान शिव को अपने स्वप्न में देखा। 
2. आज भोर के समय अंशुल महादेव के मंदिर में दर्शन के लिए गया था। 
3. भोलेनाथ के मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रहती हैं। 
4. भारत के ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों पर त्रिपुरारी के कई प्राचीन मंदिर स्थापित हैं। 
5. भगवान विश्ववेश्वर को भारत के कई राज्यों में विभिन्न नामों से जाना जाता हैं। 

श से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

श से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. शेर – सिंह, हरि, मृगराज, वनराज, शार्दुल आदि। 
2. शत्रु – दुश्मन, वैरी, प्रतिपक्षी, अमित्र, अराति आदि। 
3. शरीर – तन, काया, देह, अंग, कलेवर आदि। 
4. शहद – पुष्परस, मधु, आसव, हनी, मकरंद, रस आदि। 
5. शांत – मौन, चुप, संवेगहीन, खामोश, गंभीर आदि। 
6. शर्मीला – एकांतप्रेमी, लज्जालु, संकोची, लज्जाशील आदि। 
7. शैली – तरीका, विधि,  प्रणाली, ढंग, चाल, आदि। 
8. शाश्वत – नित्य, सर्वकालिक, चिरस्थायी, अविरत,  निरन्तर आदि। 
9. शिशिर – शीतकाल, सर्दी, ठंडी, जाड़ा, पाला आदि। 
10. शिक्षक – आचार्य, अध्यापक, उपदेशक,  टीचर, गुरु, उपदेशक आदि। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*