मंदिर का पर्यायवाची शब्द | Mandir ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए मंदिर के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
85 views
मंदिर का पर्यायवाची शब्द

मंदिर के पर्यायवाची शब्द देवस्थान, देवगृह, देवालय, पूजन स्थल, ईशगृह, उपासना गृह, ठाकुरद्वारा और शिवालय होते हैं। यहां हम मंदिर के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, मंदिर के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और म वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

मंदिर का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां मंदिर के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. देवस्थान
2. देवगृह
3. देवालय
4. पूजन स्थल
5. ईशगृह
6. उपासना गृह
7. ठाकुरद्वारा
8. शिवालय

यह भी पढ़ें :

मंदिर के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1. देवस्थान में जाकर हमेशा शांति अनुभव होती है। 
2. सुबह के समय देवगृह में बहुत से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। 
3. अंशुल संध्या के समय देवालय में आरती के लिए जाता है। 
4. कल शशांक उपासना गृह में ध्यान लगाकर बैठ गया। 
5. मेरे घर से शिवालय दिखाई देता है। 

म से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

म से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. माता – माँ, जननी, अम्मा, अंबा, अम्बिका धात्री आदि। 
2. मोक्ष – कैवल्य, निर्वाण, अपवर्ग, परमधाम, मुक्ति आदि। 
3. महादेव – शंकर, शिव, शम्भु, चंदशेखर, महेश्वर आदि। 
4. मनुष्य – नर, आदमी, मानुष, जन, मनुज आदि। 
5. मेघ – बादल, अंबर, नीरद, जलधर, वारिधर, पयोद आदि। 
6. मंजूषा – पेटी, बक्सा, संदूक, पिटारी, पिटक आदि।
7. मैना – त्रिलोचना, सारिका, कलहप्रिया, मधुरालाश, सारी आदि। 
8. मुनि – तपस्वी, वैरागी, संत, भिक्षु, अवधूत संन्यासी, महात्मा आदि। 
9. मंजुल – आकर्षक, मनोहर, सुंदर, शोभनीय, मनोहर आदि। 
10. महक – सुगंध, सौरभ, खुशुबू, सुवास, सुगंधि आदि। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert