विवाद का पर्यायवाची शब्द | Vivad ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानें विवाद के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Vivad ka Paryayvachi Shabd

Vivad ka Paryayvachi Shabd तकरार, अनबन, झगड़ा, बखेड़ा, कहासुनी, बहस, वैमनस्य, हुज़्ज़त और विग्रह होते हैं। यहां हम विवाद का पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, विवाद के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्यों में प्रयोग और व वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

विवाद का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां विवाद के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. तकरार
2. झगड़ा
3. बखेड़ा
4. कहासुनी
5. बहस
6. वैमनस्य
7. हुज़्ज़त 
8. विग्रह

यह भी पढ़ें :

विवाद के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

विवाद के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग नीचे दिया गया हैं:

1. आज दो समूहों के बीच जमकर तकरार हुई। 
2. अंशुल बस के समय पर ना आने से बस ड्राइवर से झगड़ा करने लगा। 
3. आज इस गुट ने सभा में बहुत बखेड़ा खड़ा किया। 
4. आज बच्चों में किसी विषय को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। 
5. आज संसद में विशेष बिल को लेकर पक्ष और विपक्ष के नेताओं में जमकर बहस हुई।  

व से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

व से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. वन – जंगल, अरण्य, अटवी, विपिन, कांतार आदि। 
2. वसन – परिधान, वस्त्र, पट, चीर आदि। 
3. वक्ता – व्याख्याता, भाषणकर्ता, वाचक, प्रवक्ता आदि। 
4. वर्षा – बरसात, बारिश, बरखा, वर्षाकाल, वर्षाऋतु, चौमासा आदि। 
5. वर्ग – समूह, समुदाय, संप्रदाय, श्रेणी, कोटि, जमात आदि। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*