Kamal ka Paryayvachi Shabd: हिंदी भाषा में कमल के कई पर्यायवाची शब्द हैं, जो इसके विभिन्न रूपों और भावनाओं को दर्शाते हैं। इस ब्लॉग में हम कमल का पर्यायवाची शब्द (Kamal ka Paryayvachi Shabd) के बारे में चर्चा करेंगे, जैसे जलज, सरोज और पंकज आदि। साथ ही, इन शब्दों को वाक्यों में प्रयोग करके उनके सही उपयोग को समझाएंगे।
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?
पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।
Kamal ka Paryayvachi Shabd: कमल का पर्यायवाची शब्द क्या है?
यहां कमल के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-
- जलज
- पंकज
- अम्बुज
- सरोज
- शतदल
- नीरज
- इन्दीवर
- सरसिज
- अरविन्द
- नलिन
- उत्पल
- सारंग
- शतपत्र
- राजीव
- पद्म
- अब्ज
- पुण्डरीक
- सरसीरुह
- वारिज
- कुशेशय
- तामरस
- अरविंद
- शतदल
- कुमुदनी
- कुवलय
- पंकरुह
- कंज
- राजीव
- इन्दीवर
- मकरन्द
- कोकनद
- इंदीवर
- सरोरुह
- परिजात
- पाथोज
- अंबुज
- अम्भोज
- वनज
- पुष्कर
- महोत्पल
- लेखनी
- खड़का।
क्या आप जानते हैं कि जल के पर्यायवाची के पीछे ‘ज’ वर्ण लगा दिया जाता है तो वह कमल का पर्यायवाची बन जाता है जैसे : जलज, नीरज, अम्बुज आदि कमल के पर्यायवाची, जल के पर्यायवाची से बनें हैं।
कमल के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग
यहां कमल के पर्यायवाची शब्दों (Kamal ka Paryayvachi Shabd) के वाक्य प्रयोग दिए जा रहे हैं:
- सुबह-सुबह झील में खिले हुए कमल की सुंदरता देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
- सरोवर में तैरते हुए पंकज सभी को मन को शांति प्रदान कर रहे थे।
- चित्रकार ने अपने चित्र में सरोज का अविश्वसनीय चित्रण किया है।
- सूर्य की किरणें जब राजीव पर पड़ीं तो वह और भी चमक उठे।
- मंदिर के तालाब में खिले हुए अंबुज का दृश्य बहुत मनमोहक था।
क से अन्य पर्यायवाची शब्द
- कर्ण- सूर्यपुत्र, राधेय, कौन्तेय, पार्थ, अंगराज, सूतपुत्र।
- कनक- कंचन, सुवर्ण, हिरण्य, हेम, हाटक, सोना, स्वर्ण।
- कपोत- कबूतर, हारीत, पारावत, परेवा, रक्तलोचन।
- कपड़ा- अंबर, पट, पोशाक, लिबास, दुकूल, परिधान,चीर, वसन, वस्त्र।
- कली- कलिका, मुकुल, कुडमल, डोंडी, गुंचा, कोरक।
- कपूर- घनसार, हिमवालुका।
- कर- हाथ, हस्त, बाहु, पाणि, भुज।
- कर्तव्य- कर्म, कृत्य, विधेय।
- कान्ति- प्रकाश, आलोक, उजाला, दीप्ति, छवि, सुषमा,आभा, प्रभा, छटा, द्युति।
- कामदेव- मदन, काम, कंदर्प, मनोज, स्मर, मीनकेतु, मनसिज, मार, रतिपति, मन्मथ, अनंग, शंबरारि,कसुमेष, पुष्पधन्वा।
- किरण- अंशु, रश्मि, कला, कर, गो, प्रभा, दीधिति, मयूख, मरीचि।
- किनारा- तट, कूल, तीर, कगार, पुलिन।
- कुत्ता- सारमेय, सोनहा, शुनक, गंडक, कुकर, श्वान,कुक्कुर।
- केला- कदली, भानुफल, गजवसा, कुंजरासरा, मोचा, रम्भा।
- कौआ- काक, वायस, काण, काग, बलिपुष्ट, करकट,पिशुन।
- कंठ- गला, शिरोधरा, ग्रीवा, गर्दन।
- कुबेर- धनद, यक्षराज, धनाधिप, यक्षपति, किन्नरेश, राजराज, धनेश।
- कृतज्ञ- ऋणी, आभारी, अनुग्रहित, उपकृत ।
FAQs
कमल के कई पर्यायवाची होते हैं जलज, पंकज, अम्बुज लोगों द्वारा अधिक उपयोग किये जाते हैं।
तालाब का पर्यायवाची सर, सरोवर, तड़ाग, हृद, पुष्कर, जलाशय, पद्माकर आदि होता है।
कमल को जलज, पंकज, अम्बुज, सरोज, शतदल, नीरज, इन्दीवर, सरसिज, अरविन्द, नलिन, उत्पल, सारंग, शतपत्र, राजीव, पद्म, अब्ज, पुण्डरीक, सरसीरुह, वारिज, कुशेशय, तामरस, अरविंद, शतदल, कुमुदनी, कुवलय, पंकरुह, कंज, राजीव, इन्दीवर, मकरन्द, कोकनद, इंदीवर, सरोरुह, परिजात, पाथोज, अंबुज, अम्भोज, वनज, पुष्कर, महोत्पल, लेखनी, खड़का आदि कहते हैं।
कमल की डंडी को कमल-ककड़ी बोलते हैं।
कमल का पर्यायवाची शब्द अम्बुद नहीं हैं कमल का पर्यायवाची शब्द अम्बुज होता है कई बार लोग इसमें कंफ्यूज हो जाते हैं।
विभिन्न भाषाओं में कमल को विभिन्न नामों से जाना जाता है जैसे : पदम (असमिया); कोमोल, पद्मा (बंगाली); सूर्यकमल (गुजराती); कमल (हिंदी); कमला, तवारे-गड्डे (कन्नड़); पम्पोस (कश्मीर); सोह-लापुडोंग (खासी); तमारा (मलयालम); थंबल (मणिपुरी); कमल (मराठी); सालुकीद्बा, उपलका, कोम्बलबा (मुंडारी); पदम (उड़िया); कंवल, पंपोस (पंजाबी) आदि।
संबंधित आर्टिकल
- मूर्ख का पर्यायवाची शब्द
- बारिश का पर्यायवाची शब्द
- जंगल का पर्यायवाची शब्द
- जल का पर्यायवाची शब्द
- गरीब का पर्यायवाची शब्द
- बाघ का पर्यायवाची शब्द
- ईश्वर का पर्यायवाची शब्द
- अमृत का पर्यायवाची शब्द
- आनंद का पर्यायवाची शब्द
- घाटी का पर्यायवाची शब्द
उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको कमल का पर्यायवाची (Kamal ka Paryayvachi Shabd) जानकारी मिल गई होगी। अन्य पर्यायवाची शब्दों से संबंधित ब्लॉग्स के बारे में जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
-
nice
1 comment
nice