दुर्जन का पर्यायवाची शब्द | Durjan ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए दुर्जन के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read

Durjan ka Paryayvachi Shabd बदमाश, दुष्ट, पापी, पामर, कुटिल, खल, धूर्त, असज्जन, शठ, असाधु, पतित और नीच होते हैं। यहां हम दुर्जन के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, दुर्जन के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्यों में प्रयोग और द वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

दुर्जन का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां दुर्जन के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. बदमाश
2. दुष्ट
3. पामर
4. पापी
5. कुटिल
6. खल
7. धूर्त
8. असज्जन
9. शठ
10. असाधु
11. पतित
12. नीच 

यह भी पढ़ें :

दुर्जन के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

दुर्जन के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग नीचे दिए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

1. इस धूर्त व्यक्ति ने बहुत से गलत कार्य किए हैं। 
2. कुछ बदमाश व्यक्तियों ने कल सड़क पर बहुत हंगामा मचाया। 
3. इस व्यक्ति का संबंध एक दुष्ट व्यक्ति से है। 
4. अंशुल कुछ समय से असज्जन व्यक्तियों की संगत में रहने लगा है। 
5. इस पापी को आखिकार सजा मिल ही गई। 

द से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

द से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. दुर्गा – कल्याणी, सिंहवाहिनी, चण्डी, चामुण्डा, कामाक्षी, महागौरी आदि। 
2. दया – अनुकंपा, कृपा, संवेदना, सांत्वना, सहानुभूति आदि। 
3. दिनकर – सूर्य, सूरज, दिवाकर, भास्कर, रवि आदि। 
4. देशाटन – पर्यटन, यात्रा, देशभर्मण, विहार आदि। 
5. दुनिया – जग, विश्व, संसार, भव, जहान, जगत आदि। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*