अम्बर का पर्यायवाची शब्द क्या है और जानिए अम्बर के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
अम्बर का पर्यायवाची शब्द

अम्बर  के पर्यायवाची शब्द आकाश, गगन, अर्श, आसमान, व्योम, शून्य, अभ्र, फलक, नभ, और अंतरिक्ष होते हैं। यहां हम अम्बर  के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, अम्बर  के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और अ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

अम्बर  का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां अम्बर  के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. आकाश
2. गगन
3. अर्श
4. आसमान
5. व्योम
6. शून्य
7. फलक
8. अंतरिक्ष


यह भी पढ़ें :

अम्बर  के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

  1. आकाश में चिड़िया उड़ रही है।
  2. आसमान कितना साफ़ है।
  3. क्या फलक तक तुम मेरे साथ चलोगी?
  4. गनन बादलों से घिरा हुआ है कभी भी बारिश हो सकती है।
  5. मेरी पतंग व्योम  में सबसे दूर दिख रही है।
  6. शून्य में तारे टिमटिमा रहे हैं।  
  7. रॉकेट अंतरिक्ष में जाता है।
  8. नीरज नभ की ओर देखकर समय बर्बाद कर रहा है।  
  9. सूर्य अभ्र में चमक रहा है।  

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. अमीर – धनवान, धनी, दौलतमंद, मालदार, रईस आदि।
2. अश्व – घोड़ा, तुरंग, वाजि, हरि, घोटक आदि।
3. अग्नि – आग, अनल, पावक, दहन, वह्नि, कृशानु आदि।
4. अपमान – अनादर, अवज्ञा, अवहेलना, अवमान, तिरस्कार आदि।
5. अंबर – आसमान, नभ, आकाश, गगन, फलक आदि।
6. अलंकार – आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर आदि।
7. अनुमति – अनुमोदन, स्वीकृति, सहमति, इजाजत आदि।
8. अच्छा – बेहतर, उत्तम, बढ़िया, चोखा, भला आदि।
9. अहंकार – दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान आदि।
10. अम्बु – जल, नीर, पानी, वारि, सलिल, क्षीर आदि। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*