गुलाब का पर्यायवाची शब्द | Gulab ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए गुलाब के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
गुलाब का पर्यायवाची शब्द

Gulab ka Paryayvachi Shabd स्थलकमल, शतपत्र, पाटल, वृंतपुष्प और गुल होते हैं। यहां हम गुलाब के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, गुलाब के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और ग वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

गुलाब का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां गुलाब के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. स्थलकमल
2. शतपत्र
3. पाटल
4. वृंतपुष्प
5. गुल

यह भी पढ़ें :

गुलाब के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1. कल मैंने एक स्थलकमल को पौधा अपने बगीचे में लगाया। 
2. शतपत्र फूल से बहुत सुगंधित खुशबू आती है। 
3. पाटल पुष्प में बहुत सारे कांटे होते हैं। 
4. वृंतपुष्प कई रंगों में पाया जाता हैं। 
5. आज इस गमले में एक नया गुल खिला है। 

ग से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

ग से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. गंगा – भागीरथी, मंदाकिनी, देवनंदी, अमरतरंगिनी, त्रिपथगा आदि। 
2. गणेश – गौरीनंदन, विनायक, गजानन, महाकाय, लंबोदर आदि। 
3. गांव – देहात, पुरवा, टोला, ग्राम, खेड़ा, बस्ती आदि। 
4. गिरि – शैल, मेरु, पहाड़, पर्वत, भूधर आदि। 
5. गरुड़ – वातनेय, खगेश, हरियान, विषमुख, खगपति आदि।  
6. गगन – व्योम, आकाश, आसमान, नभ, अंतरिक्ष आदि। 
7. गर्मी – ऊष्मा, ताप, ग्रीष्म, निदाघ आदि। 
8. गृह – घर, आवास, भवन, सदन, धाम, निकेतन आदि। 
9. गाथा – किस्सा, दास्तान, कथा, कहानी आदि। 
10. गोधूलि – शाम, संध्या, साँझ, संध्याकाल आदि। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*