Pakshi Ka Paryayvachi Shabd: पक्षी हमेशा से सौंदर्य, स्वतंत्रता और आकाश की असीमित ऊँचाइयों का प्रतीक रहे हैं। जब कोई पक्षी अपने पंख फैलाकर आसमान में उड़ता है, तो वह न केवल अपनी स्वतंत्रता को दर्शाता है, बल्कि हमें भी प्रेरित करता है कि हम अपने सपनों की ऊँचाइयों तक पहुँचें। पक्षी सिर्फ एक जीव नहीं, बल्कि प्रकृति की कविता का वह मधुर छंद हैं, जो हमें नई उम्मीदों और ऊर्जाओं से भर देते हैं। बताना चाहेंगे कि पक्षी का पर्यायवाची शब्द पंछी, नभचर, खेचर, दविज, और पाखी होते हैं। इस लेख में आपके लिए पक्षी का पर्यायवाची शब्द (Aag Ka Paryayvachi Shabd) दिया गया है, साथ ही इसका वाक्य में प्रयोग और प वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द के बारे में विस्तार से जान पाएंगे। यह जानकारी आपके सामान्य ज्ञान को भी बढ़ाने का काम करेगी।
This Blog Includes:
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?
जो शब्द एक ही अर्थ व्यक्त करते हैं, लेकिन उनका रूप अलग-अलग होता है, वे शब्द पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। आसान भाषा में समझें तो जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी विशेष वस्तु या गुण का कई नाम हों, तो उन सभी नामों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: नदी के पर्यायवाची शब्द
पक्षी का पर्यायवाची शब्द – Pakshi Ka Paryayvachi Shabd
पक्षी का पर्यायवाची शब्द (Pakshi Ka Paryayvachi Shabd) – पंछी, चिड़िया, परिंदा, पखेरू, विहग, गगनचर, नभचर आदि होता है। पक्षी के अन्य पर्यायवाची शब्द नीचे दिए गए हैं :
- पंछी
- चिड़िया
- परिंदा
- पखेरू
- विहग
- गगनचर
- नभचर
- खेचर
- दविज
- अण्डज
- शकुत
- खग
- नीडज
- पाखी
यह भी पढ़ें: रात का पर्यायवाची शब्द
पक्षी के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग
- संध्या के समय प्रीतिदिन पक्षियों का झुंड आसमान में उड़ता दिखाई देता है।
- अंशुल रोजाना चिड़ियों को दाना डालने के लिए पार्क में जाता है।
- परिंदे आसमान में उड़कर लंबी यात्राएं तह करते हैं।
- यह नीडज अभी बहुत छोटा है, इसे उड़ने में अभी समय लगेगा।
- पीपल के वृक्ष की विशाल टहनी पर नभचर का घोसला है।
- खगों का मधुर कलरव सुबह के समय मन को आनंदित कर देता है।
- नीले आसमान में उन्मुक्त होकर उड़ते विहंग को देखकर मन प्रसन्न हो जाता है।
- संतों की भाषा में हंस को द्विज कहा जाता है क्योंकि वह पवित्रता और ज्ञान का प्रतीक है।
- मेरे घर के आंगन में हर सुबह एक पंखी आकर चहचहाता है।
- गरुड़ को गगनचारी पक्षी माना जाता है क्योंकि वह ऊँचाइयों में उड़ान भरता है।
- बारिश के बाद पेड़ों पर बैठे पखेरू अपनी मीठी आवाज से वातावरण को सुहावना बना देते हैं।
- कुछ वायुसारंग इतनी तेज उड़ते हैं कि पल भर में आँखों से ओझल हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें – आकाश का पर्यायवाची शब्द
प से शुरू होने वाले अन्य पर्यावाची शब्द
प से शुरू होने वाले अन्य पर्यावाची शब्द इस प्रकार हैं:-
- पत्थर- पाषाण पाहन, उपल, अश्म, शिला, प्रस्तर।
- पंकज– कमल, राजीव, पद्म, सरोज, नलिन, जलज।
- पगड़ी– पगिया, मुरैठा, साफा, प्रतिष्ठा, मान-मर्यादा, भेंट, उपहार।
- परोपकार– परहित, भलाई, नेकी, परकाज, परमार्थ, परार्थ।
- पुत्र- बेटा, तनुज, सूत, आत्मज, तनय।
- परतन्त्र- पराधीन, परवश, पराश्रित, गुलाम, अधीन।
- पार्वती- गिरिजा, अम्बिका, भवानी, गौरी।
- पिता- तात, जनक, जनयिता, बाप , पितृ।
- पर्वत- भूधर, गिरी, महीधर, शैल, नग, मेरु।
- पल्लव- किसलय, पर्ण, पत्ती, कोपल, पात।
- पुत्री- तनया, आत्मजा, दुहिता, सुता, बेटी।
- प्रगति- विकास, उन्नति, श्रीवृद्धि, तरक्की।
- प्रख्यात- प्रसिद्ध, विख्यात, मशहूर, यशस्वी।
- प्रिया– प्रेयसी ,प्यारी ,वल्लभा , प्रभात।
यह भी पढ़ें: पानी का पर्यायवाची शब्द
FAQs
‘विहंग’ का उपयोग साहित्यिक भाषा में पक्षियों के लिए किया जाता है, विशेषकर कविता और शायरी में।
हाँ, ‘द्विज’ का अर्थ है ‘दो बार जन्म लेने वाला’। अंडों से निकलने के कारण पक्षियों को द्विज भी कहा जाता है।
‘पखेरू’ शब्द आम बोलचाल और कविताओं में पक्षी के लिए प्रयुक्त होता है। यह हिंदी कविता और मुहावरों में भी मिलता है।
‘खग’ का अर्थ होता है आकाश में उड़ने वाला जीव। चूंकि पक्षी उड़ सकते हैं, इसलिए ‘खग’ को पक्षी का पर्यायवाची माना जाता है।
पक्षी के कई पर्यायवाची शब्द होते हैं, जैसे – विहंग, खग, शकुनि, द्विज, पखेरू, नभचर आदि।
हिंदी कविता, दोहे और मुहावरों में पक्षियों के पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग सौंदर्य, भावनाओं और कल्पनाओं को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
‘शकुनि’ विशेष रूप से गिद्ध के लिए प्रयुक्त होता है, लेकिन यह पक्षी के सामान्य पर्यायवाची के रूप में भी प्रयोग किया जाता है।
हिंदी व्याकरण और शब्दावली के प्रश्नों में पर्यायवाची शब्द अक्सर पूछे जाते हैं, इसलिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन्हें जानना उपयोगी होता है।
हाँ, जैसे – “पखेरू उड़ जाना” (किसी का भाग जाना) और “खग जाने खग की भाषा” (अपनी जाति के लोगों की पहचान होना)।
नहीं, कुछ पक्षियों के विशेष पर्यायवाची शब्द होते हैं, जैसे – हंस के लिए ‘राजहंस’, कोयल के लिए ‘पिक’ आदि।
संबंधित आर्टिकल्स
- Pakshi Ka Paryayvachi Shabd: पक्षी का पर्यायवाची शब्द और इसका वाक्यों में प्रयोग
- Aag ka Paryayvachi Shabd: आग का पर्यायवाची शब्द और इसका वाक्यों में प्रयोग
- Jungle Ka Paryayvachi Shabd: जंगल का पर्यायवाची शब्द और इसका वाक्यों में प्रयोग
- Nadi ka Paryayvachi Shabd: नदी के पर्यायवाची शब्द और वाक्यों में प्रयोग
- Ghar ka Paryayvachi Shabd: घर का पर्यायवाची शब्द और वाक्यों में प्रयोग
- Patni Ka Paryayvachi Shabd: पत्नी का पर्यायवाची शब्द और इसका वाक्यों में प्रयोग
- Radha Ka Paryayvachi Shabd: राधा के पर्यायवाची शब्द और वाक्यों में प्रयोग
- Mata Ka Paryayvachi Shabd: माता के पर्यायवाची शब्द और वाक्यों में प्रयोग
- Chand ka Paryayvachi Shabd: चाँद के पर्यायवाची और वाक्यों में प्रयोग
- Maa ka Paryayvachi Shabd: माँ के पर्यायवाची शब्द और वाक्यों में प्रयोग
आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको पक्षी का पर्यायवाची शब्द (Pakshi Ka Paryayvachi Shabd) से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य पर्यायावाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।