अनुपम का पर्यायवाची शब्द क्या है साथ ही जानिए अनुपम के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read

अनुपम के पर्यायवाची शब्द अद्वितीय, अद्भुत, अनोखा, अनूठा, लाजवाब, अतुल, अपूर्व, अतुलनीय, अनुपमेय, उपमारहित, और अप्रतिम होते हैं। यहां हम अनुपम के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, अनुपम के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और अ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

अनुपम का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां अनुपम के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. अद्वितीय
2. अद्भुत
3. अनोखा
4. अनूठा
5. लाजवाब
6. अतुल
7. अपूर्व
8. अतुलनीय
9. अनुपमेय
10. उपमारहित
11. अप्रतिम

यह भी पढ़ें :

अनुपम के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1. कल शशांक ने म्यूजियम में सूर्य का अद्वितीय चित्र देखा। 
2. यह कांस्य से बनी एक अद्भुत प्रतिमा है। 
3. भारत एक अनूठा देश है जहां बहुत सी संस्कृतियां एक साथ देखने को मिलती हैं। 
4. आज अंशुल ने एक लाजवाब कार्य किया। 
5. कुछ दिनों पहले अभय ने अप्रतिम प्राचीन मुद्राएं देखी थीं। 

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. अमीर – धनवान, धनी, दौलतमंद, मालदार, रईस आदि। 
2. अश्व – घोड़ा, तुरंग, वाजि, हरि, घोटक आदि। 
3. अग्नि – आग, अनल, पावक, दहन, वह्नि, कृशानु आदि। 
4. अपमान – अनादर, अवज्ञा, अवहेलना, अवमान, तिरस्कार आदि।
5. अंबर – आसमान, नभ, आकाश, गगन, फलक आदि। 
6. अलंकार – आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर आदि।
7. अनुमति – अनुमोदन, स्वीकृति, सहमति, इजाजत आदि। 
8. अच्छा – बेहतर, उत्तम, बढ़िया, चोखा, भला आदि। 
9. अहंकार – दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान आदि। 
10. अम्बु – जल, नीर, पानी, वारि, सलिल, क्षीर आदि। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*