उत्पात का पर्यायवाची शब्द | Utpat ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए उत्पात के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
उत्पात का पर्यायवाची शब्द

Utpat ka Paryayvachi Shabd उपद्रव, ऊधम, दंगा, हुल्लड़, हुड़दंग,फसाद, बखेड़ा, हंगामा और धमाचौकड़ी होते हैं। यहां हम उत्पात के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, उत्पात के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्यों में प्रयोग और उ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

उत्पात का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां उत्पात के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. उपद्रव
2. ऊधम
3. दंगा
4. हुल्लड़
5. हुड़दंग
6. फसाद
7. बखेड़ा
8. हंगामा
9. धमाचौकड़ी

यह भी पढ़ें :

उत्पात के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

यहाँ उत्पात के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग नीचे दिए गए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

1. बच्चे कक्षा समाप्त होने के बाद स्कूल में ऊधम मचाने लगे। 
2. अंशुल अपने दो साथियों के साथ कल रात सड़क पर हुड़दंग मचा रहा था। 
3. आज कुछ लोगों ने अचानक ही आकर आम जन सभा में हंगामा शुरू कर दिया। 
4. बच्चे पार्क में संध्या के समय धमाचौकड़ी मचा रहे थे।  
5. मनुष्य को जीवन में फसाद से बचना चाहिए। 

उ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

उ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. उत्पत्ति- उद्भव, जन्म, जनन, आविर्भाव आदि।
2. उपदेश– दीक्षा, नसीहत, सीख, शिक्षा, निर्देशन आदि।
3. उपवन – बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, पुष्पोद्यान, फुलवारी, पुष्पवाटिका, गुलिस्तान, चमन, गुलशन आदि।
4. उपकार– भेंट, नजराना, भलाई, नेकी, उद्धार, अच्छाई, परोपकार, कल्याण, अहसान, आभार, तोहफा आदि।
5. उदाहरण– मिसाल, नजीर, दृष्टान्त, कथा-प्रसंग, नमूना, दृष्टांत आदि।

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*