रिवाज का पर्यायवाची शब्द क्या है साथ ही जानिए रिवाज के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
रिवाज का पर्यायवाची शब्द

रिवाज का पर्यायवाची शब्द रीति, परंपरा, प्रथा, रस्म, नियम, दस्तूर, रवायत, परिपाटी, प्रविधि, ट्रेंड, फैशन और चलन होते हैं। यहां हम रिवाज के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, रिवाज के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और र वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

रिवाज का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां रिवाज के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. रीति
2. परंपरा
3. प्रथा
4. रस्म
5. नियम
6. दस्तूर
7. रवायत
8. परिपाटी
9. प्रविधि
10. ट्रेंड
11. फैशन
12. चलन 

यह भी पढ़ें :

रिवाज के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग 

1. यह इस गांव की पुरानी ‘परंपरा’ है। 
2. भारत में विवाह समारोह के समय कई ‘रस्में’ निभाई जाती हैं। 
3. इस स्थान पर आज भी सदियों से चली आ रही ‘रीति’ का पालन किया जाता है। 
4. अंशुल हमेशा नए ‘ट्रेंड’ को फॉलो करता है। 
5. सरकार ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कई ‘नियम’ बनाएं हैं। 

र से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

र से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. रात्रि- रात, यामिनी, निशा, श्रया, रजनी, त्रियामा आदि।
2. रावण- दशानन, लंकापति, लंकेश, दशकंध, दशशीश आदि।
3. रवि- प्रभाकर, दिनकर, अंशुमाली, सूर्य, सूरज, दिवाकर आदि।
4. रक्त- खून, लहू, रुधिर लोहित, शोणित आदि।
5. रमा- लक्ष्मी, कमला, पद्मा, पद्मासना, इंदिरा, हरिप्रिया आदि।
6. राजा – भूपति, नरेश, नरपति, महीप, सम्राट, नृप, राव आदि। 
7. राहगीर – बटोही, राही, यात्री, मुसाफिर, पथिक आदि। 
8. रमणी – नारी, वनिता, स्त्री, वामा, औरत आदि। 
9. रात – यामिनी, रात्रि, निशा, विभावरी, त्रियामा आदि। 
10. राय – सलाह, परामर्श, मत, सम्मति, मंत्रणा आदि। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*