देह का पर्यायवाची शब्द | Deh ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए देह के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
76 views
Deh ka Paryayvachi Shabd

Deh ka Paryayvachi Shabd शरीर, काया, बदन, अंग, तन, कलेवर, गात्र, वपु, गात और जिस्म होते हैं। यहां हम देह के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, देह के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और द वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

देह का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां देह के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. शरीर
2. काया
3. बदन
4. अंग
5. तन
6. कलेवर
7. गात्र
8. वपु
9. गात
10. जिस्म

यह भी पढ़ें :

देह के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1. इस अखाड़े में सभी पहलवानों के शरीर बहुत हृष्ट पुष्ट हैं। 
2. बच्चें धुप की रोशनी में अपनी काया की परछाई का पीछा करने लगे। 
3. अंशुल के बदन में सुबह अचानक से दर्द होने लगा। 
4. आपके जिस्म में कल कहां चोट लगी। 
5. शशांक अपने तन का बहुत ध्यान रखता है। 

द से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

द से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. दुर्गा – कल्याणी, सिंहवाहिनी, चण्डी, चामुण्डा, कामाक्षी, महागौरी आदि। 
2. दुनिया – संसार, भव, जगत, जहान, विश्व, जग आदि। 
3. दिन- याम, दिवस, वासर, दिवा, वार, प्रमान आदि। 
4. दूध- पय, क्षीर, गोरस, दुग्ध स्तन्य आदि। 
5. देवता- वृंदारक, निर्जर, अमर्त्य, देव, सुर आदि।
6. दीपक- प्रदीप, दीप, दीया, ज्योति, चिराग आदि। 
7. दया- कृपा, अनुकंपा, करुणा, अनुग्रह आदि।
8. दस्ता- डंडा, सोंटा, छड़ी, टुकड़ी, दल, समूह आदि।
9. देशाटन – पर्यटन, विहार, यात्रा, देशभ्रमण आदि।  
10. दंगा- उपद्रव, उत्पात, शोरगुल, लड़ाई, फ़साद आदि।

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert