जानें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का संपूर्ण जीवन परिचय 

2 minute read
अमिताभ बच्चन

‘एंग्री यंग मैन’ और ‘सदी के महानायक’ के तौर पर पहचाने जाने वाले ‘अमिताभ बच्चन’ हिंदी सिनेमा जगत के सबसे बड़े अभिनेता माने जाते हैं। जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और डायलॉग्स के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई हैं, इसलिए उन्हें उनके प्रशंशक प्यार से ‘बिंग बी’ या ‘शहंशाह’ भी बुलाते हैं। वर्तमान समय में अमिताभ बच्चन एक ऐसा नाम हैं जिन्होंने भारत में ही बल्कि विदेशों में भी ख्याति प्राप्त की हैं। 

बता दें कि अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा जगत में चार दशकों से अधिक का समय बिता चुके है। वहीं फिल्मों में अपने दमदार किरदारों के लिए उन्हें देश विदेश के कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका हैं। आइए अब हम जानते हैं सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का जीवन परिचय के बारे में।  

नाम अमिताभ बच्चन
जन्म तिथि 11 अक्टूबर 1942
जन्म स्थानइलाहाबाद, उत्तर प्रदेश 
स्नातक किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय 
पिता का नामहरिवंशराय बच्चन 
माता का नामतेजी बच्चन 
पत्नी का नामजया भादुरी
संतानश्वेता बच्चन नंदा (बेटी)अभिषेक बच्चन (बेटा)
डेब्यू फिल्म  ‘सात हिंदुस्तानी’ (1969)
लोकप्रिय फिल्म बॉम्बे टू गोवा, ज़ंजीर, अभिमान, दीवार, शोले, डॉन, मर्द, सूर्यवंशम, मोहब्बतें, पिकू, पिंक आदि।   
पॉपुलर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) – वर्ष 2000 
सम्मान फिल्म फेयर अवॉर्ड, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, 66वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार आदि। 

अमिताभ बच्चन का आरंभिक जीवन 

अमिताभ का पूरा नाम ‘अमिताभ हरिवंशराय बच्चन’ है। इनका जन्म 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में ‘हरिवंश राय बच्चन’ और ‘तेजी बच्चन’ के यहाँ हुआ था। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की माता एक सामाजिक कार्यकर्ता थी और पिता हिंदी साहित्य जगत के प्रसिद्ध कवि और लेखक थे। अमिताभ बच्चन ने अपनी हाई स्कूल की शिक्षा शेरवुड कॉलेज, नैनीताल से की थी जिसके बाद वह दिल्ली आ गए। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘किरोड़ीमल कॉलेज’ में स्तानक की डिग्री प्राप्त की। 

अमिताभ बच्चन का वैवाहिक जीवन 

अमिताभ बच्चन जीवन परिचय के बाद आइए अब हम उनके वैवाहिक जीवन के बारे में जानते हैं। अमिताभ बच्चन ने अपना फ़िल्मी करियर शुरू करने के कुछ ही वर्षो बाद सन 1973 में फिल्म अभिनेत्री ‘जया भादुरी’ से विवाह कर लिया था। जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं, इनकी बेटी का नाम ‘श्वेता बच्चन नंदा’ है और बेटे का नाम ‘अभिषेक बच्चन’ है। जो कि एक फिल्म अभिनेता और प्रोडूसर हैं। 

अमिताभ बच्चन का फ़िल्मी करियर 

क्या आप जानते हैं अमिताभ बच्चन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1969 में ‘भुवन शोम’ में एक वॉयस नैरेटर के तौर पर शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने एक अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत ‘सात हिंदुस्तानी’ फिल्म से की थी। लेकिन उनकी सभी शुरूआती फिल्में फ्लॉप साबित हुई और उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। लेकिन वर्ष 1973 में आयी फिल्म ‘जंजीर’ बहुत हिट साबित हुई जिसने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। इस फ्लिम के बाद वह एक ‘एंग्री यंगमैन’ के रूप में हिंदी सिनेमा जगत में उभर कर सामने आए। 

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उन्होंने ‘अभिमान’, ‘नमक हराम’, ‘रोटी कपडा और मकान’, ‘दीवार’ और ‘शोले’ जैसी फिल्मों में अपने किरदार से लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली। बता दें कि उनकी वर्ष 1999 में आयी सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ को BBC इंडिया द्वारा ‘फिल्म ऑफ़ द मिलेनियम’ घोषित किया गया था। वर्ष 1977 में उन्हें फ्लिम ‘अमर अकबर एंथनी’ में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए पहला ‘फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ का पुरस्कार मिला था। 

अमिताभ बच्चन का राजनीति में प्रवेश 

क्या आप जानते हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने राजनीति के क्षेत्र में भी वर्ष 1984 में कदम रखा था। बता दें कि उन्होंने 8वें लोकसभा चुनाव में अपने गृह क्षेत्र इलाहाबाद सीट से उतर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री ‘हेमवती नंदन बहुगुणा’ के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की थी। हालांकि अमिताभ बच्चन का राजनैतिक सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा और उन्होंने तीन वर्ष बाद ही राजनीति को हमेशा के लिए त्याग दिया। इसके बाद उन्होंने फिर से अपने फ़िल्मी करियर का सफर शुरू किया। 

कौन बनेगा करोड़पति (KBC)

अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा टीवी शो में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर के साथ साथ कुछ लोकप्रिय टीवी शो में भी कार्य किया है जिनमें सोनी टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) सबसे प्रमुख है। आपको बता दें कि उन्होंने वर्ष 2000 में KBC के पहले सीजन की मेजबानी की थी और आज तक वहीं इस लोकप्रिय टीवी शो को होस्ट करते आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कलर्स टीवी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 3 में होस्ट की भूमिका निभाई थी। उनके अन्य कुछ टीवी शो के नाम इस प्रकार हैं  ‘द वन शो’, ‘देसी रास्कल्स’, ‘आज की रात है ज़िन्दगी’ और ‘अस्त्रा फाॅर्स’ आदि। 

अमिताभ बच्चन की फिल्में 

अमिताभ बच्चन जीवन परिचय जानने के बाद अब उनकी सभी फिल्मों का नाम नीचे दी गई टेबल में बताया जा रहा हैं:-

फिल्म वर्ष 
सात  हिंदुस्तानी वर्ष 1969
बॉम्बे टॉकीवर्ष 1970
परवाना वर्ष 1971
रेशमा और शेरावर्ष 1971
गुड्डीवर्ष 1971
संजोगवर्ष 1972
पिया का घर वर्ष 1972
बॉम्बे टू गोवावर्ष 1972
बावर्ची वर्ष 1972
बंसी बिरजूवर्ष 1972
एक नज़र वर्ष 1972
रास्ते का पत्थरवर्ष 1972
गरम मसाला वर्ष 1972
ज़ंजीरवर्ष 1973
बँधे हाथ वर्ष 1973
गहरी चालवर्ष 1973
अभिमानवर्ष 1973
सौदागर वर्ष 1973
नमक हरामवर्ष 1973
बड़ा कबूतर वर्ष 1973
दोस्तवर्ष 1974
बेनामवर्ष 1974
रोटी कपडा और मकान  वर्ष 1974
कुंवारा बापवर्ष 1974
मजबूर वर्ष 1974
दीवार वर्ष 1975
ज़मीर वर्ष 1975
शोलेवर्ष 1975
फ़रार वर्ष 1975
छोटी सी बातवर्ष 1975
चुपके चुपकेवर्ष 1975
मिलीवर्ष 1975
दो अंजानेवर्ष 1976
कभी कभीवर्ष 1976
हेरा फेरी वर्ष 1976
अदालतवर्ष 1976
बालिका वधूवर्ष 1976
चरनदास वर्ष 1977
अमर अकबर एन्थोनीवर्ष 1977
इमान धरमवर्ष 1977
ख़ून पसीना वर्ष 1977
शतरंज के खिलाड़ी वर्ष 1977
परवरिशवर्ष 1977
चला मुरारी हीरो बनने वर्ष 1977
अलापवर्ष 1977
डॉनवर्ष 1978
त्रिशूलवर्ष 1978
गंगा की सौगंध वर्ष 1978
बेशरम वर्ष 1978
कसमे वादेवर्ष 1978
मुकद्दर का सिकंदर वर्ष 1978
सिकंदरवर्ष 1978
द ग्रेट गैम्बलर वर्ष 1979 
काला पत्थर वर्ष 1979
गोलमालवर्ष 1979
जुरमानावर्ष 1979
अहसास वर्ष 1979
मंज़िलवर्ष 1979
मि० नटवरलालवर्ष 1979
दो और दो पांच वर्ष 1980 
शान वर्ष 1980 
राम बलराम वर्ष 1980 
दोस्तानावर्ष 1980 
विलायती बाबूवर्ष 1981
कमांडरवर्ष 1981
बरसात की एक रातवर्ष 1981
यारानावर्ष 1981
अनुसंधानवर्ष 1981
चश्मे बद्दूरवर्ष 1981
बरसात की एक रातवर्ष 1981
नसीब वर्ष 1981
लावारिस वर्ष 1981
सिलसिलावर्ष 1981
कालियावर्ष 1981
सत्ते पे सत्तावर्ष 1982 
देश प्रेमवर्ष 1982 
नमक हलालवर्ष 1982 
बेमिसाल वर्ष 1982 
शक्ति वर्ष 1982 
खुद्दारवर्ष 1982 
कुलीवर्ष 1983 
नास्तिकवर्ष 1983 
महानवर्ष 1983 
अंधा कानूनवर्ष 1983 
पुकार वर्ष 1983 
इंकलाब वर्ष 1984 
शराबीवर्ष 1984 
खबरदार वर्ष 1984 
पान खाए सइयां हमारवर्ष 1984 
कानून क्या करेगा वर्ष 1984 
पेट प्यार और पापवर्ष 1984 
मर्द वर्ष 1985 
गिरफ्तारवर्ष 1985 
गुलामीवर्ष 1985 
आखिरी रास्तावर्ष 1986
जलवा वर्ष 1987 
सूरमा भोपालीवर्ष 1988 
कौन जीता कौन हारावर्ष 1988 
शहंशाहवर्ष 1988 
हीरो हीरालालवर्ष 1988 
गंगा जमुना सरस्वतीवर्ष 1988 
तूफ़ानवर्ष 1989 
मैं आज़ाद हूंवर्ष 1989 
जादुगरवर्ष 1989
बटवारावर्ष 1989 
अग्निपथवर्ष 1990  
आज का अर्जुनवर्ष 1990  
क्रोधवर्ष 1990  
हम वर्ष 1991 
इंद्रजीतवर्ष 1991 
अजूबा वर्ष 1991 
अकेला वर्ष 1991 
ज़ुल्म की हुकुमतवर्ष 1992 
खुदा गवाहवर्ष 1992 
प्रोफेसर की पड़ोसन वर्ष 1993 
अक्कावर्ष 1994 
इंसानियत वर्ष 1994 
घातक: लीथलवर्ष 1996
तेरे मेरे सपनेवर्ष 1996
मृत्युदाता वर्ष 1997 
बड़े मियाँ छोटे मियाँवर्ष 1998 
मेजर साब वर्ष 1998 
हीरो हिंदुस्तानी वर्ष 1998 
हैल्लो ब्रदरवर्ष 1999 
लाल बादशाह वर्ष 1999 
बीवी नंबर 1 वर्ष 1999 
सूर्यवंशमवर्ष 1999 
कोहरामवर्ष 1999 
हिंदुस्तान की कसमवर्ष 1999 
मोहब्बतें वर्ष 2000 
एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लववर्ष 2001 
कभी खुशी कभी गमवर्ष 2001 
अक्सवर्ष 2001 
लगानवर्ष 2001 
हम किसी से कम नहींवर्ष 2002 
कांटे वर्ष 2002 
अग्नि वर्षा वर्ष 2002 
आंखेंवर्ष 2002 
ख़ुशीवर्ष 2003 
मुंबई से आया मेरा दोस्तवर्ष 2003 
अरमानवर्ष 2003 
बूम वर्ष 2003 
Fun2shh… Dudes in the 10th Centuryवर्ष 2003 
बागबानवर्ष 2003 
अब तुमारे हवाले वतन साथियो वर्ष 2004 
खाकीवर्ष 2004 
रुद्राक्ष वर्ष 2004 
एतबारवर्ष 2004 
इंसाफ: द जस्टिस वर्ष 2004 
लक्ष्य वर्ष 2004 
क्यूं! हो गया ना वर्ष 2004 
देव वर्ष 2004 
हम कौन हैं? वर्ष 2004 
वीर-ज़ारावर्ष 2004 
एक अजनबीवर्ष 2005 
ब्लैकवर्ष 2005 
वक़्त: द रेस अगेंस्ट टाइमवर्ष 2005 
परिणीतावर्ष 2005 
पहल वर्ष 2005 
बंटी और बबलीवर्ष 2005 
सरकार वर्ष 2005 
रामजी लंदनवालेवर्ष 2005 
विरुध … फैमिली कम्स फर्स्टवर्ष 2005 
दिल जो भी कहेवर्ष 2005 
बाबुल वर्ष 2006 
फैमिलीवर्ष 2006 
कभी अलविदा ना कहनावर्ष 2006 
डरना ज़रूरी है वर्ष 2006 
एकलव्य: द रॉयल गार्डवर्ष 2007 
एक क्रांतिवीर: वासुदेव बलवंत फाड़केवर्ष 2007 
निशब्दवर्ष 2007 
शूटआउट एट लोखंडवाला वर्ष 2007 
चीनी कमवर्ष 2007 
द लास्ट लीअरवर्ष 2007 
ओम शांति ओमवर्ष 2007 
झूम बराबर झूमवर्ष 2007 
जोधा अकबरवर्ष 2008 
गॉड तुस्सी ग्रेट होवर्ष 2008 
यार मेरी जिंदगी वर्ष 2008 
सरकार राजवर्ष 2008 
भूतनाथवर्ष 2008 
दिल्ली -6 वर्ष 2009 
ज़ोर लगा के… हैया! वर्ष 2009 
पा वर्ष 2009 
अलादीन वर्ष 2009 
तीन पत्तीवर्ष 2010  
रन वर्ष 2010  
रा.वनवर्ष 2011  
आरक्षणवर्ष 2011  
इंग्लिश विंग्लिशवर्ष 2012
बोल बच्चनवर्ष 2012
कहानीवर्ष 2012
महाभारतवर्ष 2013
सत्याग्रहवर्ष 2013
बॉसवर्ष 2013
क्रिश 3वर्ष 2013
भूतनाथ रिटर्न्सवर्ष 2014
पिकूवर्ष 2015
वज़ीर वर्ष 2016
पिंकवर्ष 2016
की एंड कावर्ष 2016
सरकार 3वर्ष 2017
द गाजी अटैक वर्ष 2017
बेगम जानवर्ष 2017
फिरंगी वर्ष 2017
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान वर्ष 2018
पैड मैन वर्ष 2018
102 नॉट आउट वर्ष 2018
हेलीकॉप्टर ईलावर्ष 2018
मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसीवर्ष 2019
बदला वर्ष 2019
घूमकेतुवर्ष 2020
गुलाबो सिताबोवर्ष 2020
बंटी और बबली 2वर्ष 2021
चेहरे वर्ष 2021
ऊंचाई वर्ष 2022 
गुड बाय वर्ष 2022 
ब्रह्मास्त्र: भाग एक – शिववर्ष 2022 
झुंड वर्ष 2022 
रनवे 34 वर्ष 2022 
चुप – रिवेंज ऑफ द आर्टिस्टवर्ष 2022 
घूमर वर्ष 2023 
गणपतवर्ष 2023 
कल्कि 2898 ADवर्ष 2024 

अमिताभ बच्चन पर लिखी गई किताबें 

यहाँ अमिताभ बच्चन जीवन परिचय की जानकारी के साथ ही उनके जीवन पर लिखी कुछ प्रमुख पुस्तकों के बारे में बताया जा रहा है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

किताब का नाम लेखक प्रकाशन वर्ष 
‘अमिताभ बच्चन: द लिविंग लेजेंड’भावना सोमायावर्ष 1999
‘टू बी और नॉट टू बी: अमिताभ बच्चन’खालिद मोहम्मद वर्ष 2004
‘एबी: द लेजेंड’प्रदीप चंद्रा वर्ष 2006
‘अमिताभ बच्चन: एक जीवित किंवदंती’भावना सोमायावर्ष 2006
‘लुकिंग फॉर द बिग बी: बॉलीवुड, बच्चन एंड मी’जेसिका हिन्स वर्ष 2006
‘बच्चनलिया: द फिल्म्स एंड मेमोरैबिलिया ऑफ अमिताभ बच्चन’ भावना सोमायावर्ष 2009
‘अमिताभ बच्चन: जीवन गाथा’पुष्पा भारती वर्ष 2021 

अमिताभ बच्चन की उपलब्धियां 

अमिताभ बच्चन जीवन परिचय जानने के बाद आइए अब हम उन्हें मिले कुछ प्रमुख पुरस्कारों के बारे में जानते है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • ‘पद्म श्री’
  • ‘पद्मा भूषण’
  • ‘लीजन ऑफ़ ऑनर’
  • ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’
  • ‘पद्मा विभूषण’
  • ‘66वां दादासाहेब फालके अवॉर्ड’ 
  • ‘फिल्म फेयर अवॉर्ड’
  • ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ 
  • ‘एमटीआर नेशनल अवॉर्ड’ 
  • ‘एएनआर नेशनल अवॉर्ड’

आशा है आपको अमिताभ बच्चन जीवन परिचय पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध व्यक्तियों के जीवन परिचय के बारे पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*