World Food Safety Day: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2024

1 minute read
World Food Safety Day in Hindi

मानव शरीर के निर्माण में भोजन एक महत्वपूर्ण तत्व है। प्रकृति ने कई प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाए हैं जो महत्वपूर्ण और आवश्यक पोषक तत्वों से युक्त कोशिकाओं और शरीर के ऊतकों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए शरीर को ऊर्जा प्राप्त करने के लिए पर्याप्त मात्रा में भोजन करने की आवश्यकता होती है। 

हर साल दुनियाभर में 7 जून के दिन विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस world food safety day in hindi मनाया जाता है। अनुमानित 600 मिलियन – दुनिया में 10 में से लगभग 1 व्यक्ति – दूषित भोजन खाने के बाद बीमार पड़ते हैं और हर साल 420000 लोग मर जाते हैं , जिसके परिणामस्वरूप 33 मिलियन स्वस्थ जीवन वर्ष (DALYs) का नुकसान होता है।

World Food Safety Day in Hindi क्या होता है?

World Food Safety Day in hindi मनाने का एक उद्देश्य है जनता को खाने की क्वालिटी के बारे में जागरूक करना। हम अक्सर बाहर का खाना, स्ट्रीट फ़ूड आदि कंज़्यूम करते हैं। ऐसे खाने में इस्तेमाल होने वाला तेल, सब्ज़ियाँ, मैदा, आटा और अन्य रॉ मटेरियल अच्छी क्वालिटी का नहीं होता है। कई बार यह खाना फ्रेश नहीं होता, जिस वजह से हम बीमार पड़ जाते हैं। आईये जानते हैं WHO के आँकड़े क्या कहते हैं –

– वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक खराब खाने के कारण एक दिन में करीब 16 लाख लोग बीमार होते हैं।
– हर रोज़ पांच साल से कम उम्र के 340 बच्चे खराब क्वालिटी वाले खाने की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं।
– WHO के अनुसार डायरिया और कैंसर सहित करीब 200 बीमारियां ऐसी हैं जो अनसेफ फूड यानि की खराब खाने के कारण होती हैं। 

वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे क्यों मनाया जाता है?

वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे ( world food safety day in hindi) मनाने के कई कारण हैं :

  • इस दिन के बहाने लोगों को खाने के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में बताया जाता है।
  • यह दिवस लोगों को याद दिलाता है कि शुद्ध और सुरक्षित भोजन सभी लोगों का अधिकार है।
  • इस दिवस का उद्देश्य लोगों को खाद्य सुरक्षा के विषयों के बारे में शिक्षित करना और सुरक्षित भोजन तक सभी लोगों की पहुँच को सुनिश्चित करना भी होता है।

वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे कैसे मनाया जाता है?

world food safety day in hindi निम्नलिखित तरीकों से मनाया जाता है :

  • इस दिन खाद्य सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली जाती है।
  • इस दिन लोगों को खाद्य सुरक्षा के बारे में सिखाने के लिए कार्यशालाएं और सेमीनार आयोजित किए जाते हैं।
  • खाद्य सुरक्षा के बारे में सुरक्षा बढ़ाने के मामले में टेलीविज़न, रेडियो और सोशल मीडिया का प्रयोग किया जाता है।

आप कैसे मना सकते हैं वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे?

आप निम्नलिखित तरीकों से world food safety day in hindi मना सकते हैं :

  • खाद्य सुरक्षा की जानकारी प्राप्त करें और दूसरों को इस बारे में शिक्षित करें।
  • सुरक्षित भोजन की आदतों का विकास करें।
  • आप सोशल मीडिया पर भी हैशटैग्स और पोस्टर्स का प्रयोग करके भी लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने का काम कर सकते हैं।

World Food Safety Day 2024 की थीम 

हर साल UN फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) एक थीम निर्धारित करता है जिसके तहत विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। World Food Safety Day 2024 की थीम है, ‘सुरक्षित भोजन बेहतर स्वास्थ्य’

व्यक्तिगत स्तर पर कैसे फ़ूड सेफ्टी का ख्याल रखें?

व्यक्तिगत स्तर पर हम निम्नलिखित तरीकों से फ़ूड सेफ्टी का ख्याल रख सकते हैं –

  • धुली हुई सब्जियों का इस्तेमाल करें 
  • भोजन को ठीक से पकाएँ 
  • फूड एक्पायरी डेट जांच लें 
  • बहुत समय से बाहर रखे खाने को न खाएं 

यह था world food safety day in hindi पर हमारा आर्टिकल। ऐसी ही रोचक जानकरी के लिए बने रहिये हमारी वेबसाइट के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*