World Food Safety Day in Hindi: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) हर साल 7 जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य खाद्य सुरक्षा के महत्व को उजागर करना और सभी संबंधित पक्षों जैसे – सरकार, उद्योग, और उपभोक्ताओं को सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना है। बताना चाहेंगे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा ही इस दिन का आयोजन किया जाता है। खाद्य सुरक्षा का सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता से है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर आपको इस दिन के महत्व के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, इसलिए इस लेख में आपके लिए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day in Hindi) के बारे में विस्तार से बताया गया है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।
This Blog Includes:
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस क्या होता है?
यह एक ऐसा दिन है जो वैश्विक स्तर पर लोगों को इस बात के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है कि जो भोजन हम खाते हैं, वह न केवल स्वादिष्ट बल्कि सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक भी होना चाहिए। बता दें कि यह दिन संयुक्त राष्ट्र (UN) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के सहयोग से 2019 से आधिकारिक रूप से मनाया जा रहा है।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है?
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस ( world food safety day in hindi) को निम्नलिखित कारणों से भी मनाया जाता है, जो कुछ इस प्रकार हैं –
- इस दिन के बहाने लोगों को खाने के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में बताया जाता है।
- यह दिवस लोगों को याद दिलाता है कि शुद्ध और सुरक्षित भोजन सभी लोगों का अधिकार है।
- इस दिवस का उद्देश्य लोगों को खाद्य सुरक्षा के विषयों के बारे में शिक्षित करना और सुरक्षित भोजन तक सभी लोगों की पहुँच को सुनिश्चित करना भी होता है।
- खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए भी यह दिन ममनाया जाता है। बता दें कि कुछ सरकारी आंकड़ों के दौरान हर साल लगभग 600 मिलियन लोग असुरक्षित खाद्य पदार्थों के सेवन से बीमार पड़ते हैं, जिनमें से 420,000 की मृत्यु हो जाती है।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कैसे मनाया जाता है?
world food safety day in hindi निम्नलिखित तरीकों से मनाया जाता है :
- इस दिन खाद्य सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली जाती है।
- इस दिन लोगों को खाद्य सुरक्षा के बारे में सिखाने के लिए कार्यशालाएं और सेमीनार आयोजित किए जाते हैं।
- खाद्य सुरक्षा के बारे में सुरक्षा बढ़ाने के मामले में टेलीविज़न, रेडियो और सोशल मीडिया का प्रयोग किया जाता है।
- इस दिन को मनाने के लिए स्कूल/कॉलेज में इससे संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन भी किया जाता है।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2025 की थीम
हर साल UN फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) एक थीम निर्धारित करता है जिसके तहत विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2025 की थीम है, ‘खाद्य सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है।’
व्यक्तिगत स्तर पर कैसे फ़ूड सेफ्टी का ख्याल रखें?
व्यक्तिगत स्तर पर हम निम्नलिखित तरीकों से फ़ूड सेफ्टी का ख्याल रख सकते हैं –
- धुली हुई सब्जियों का इस्तेमाल करें
- भोजन को ठीक से पकाएँ
- फूड एक्पायरी डेट जांच लें
- बहुत समय से बाहर रखे खाने को न खाएं
FAQs
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस हर साल 7 जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सुरक्षित और पोषक भोजन के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है।
इस दिवस का उद्देश्य लोगों को खाद्यजनित बीमारियों से बचाव, स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के महत्व को समझाना है।
खाद्य सुरक्षा का अर्थ है ऐसा भोजन उपलब्ध कराना जो स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित हो, जिसमें कोई हानिकारक रसायन, बैक्टीरिया या अशुद्धता न हो।
भारत में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम का पालन कराने वाली प्रमुख संस्था “भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण” है, जिसे एफएसएसएआई कहा जाता है।
खराब या असुरक्षित भोजन खाने से फूड प्वाइजनिंग, दस्त, उल्टी, टाइफाइड, हेपेटाइटिस ए जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं।
बच्चों को कहानी, पोस्टर, क्विज़ और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता की जानकारी दी जा सकती है।
इस दिन पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण, निबंध लेखन, नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की शुरुआत वर्ष 2019 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी।
घर में खाने को ढक कर रखना, बासी भोजन से बचना, किचन की सफाई करना और खाद्य सामग्री की समाप्ति तिथि देख कर ही उपयोग करना आवश्यक है।
संबंधित आर्टिकल्स
- International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking in Hindi: 26 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस, जानें इतिहास और महत्व
- Micro Small and Medium Sized Enterprises Day in Hindi: MSME क्या है? जानें इसका महत्व, इतिहास और लाभ
- Telangana Formation Day Speech in Hindi: तेलंगाना स्थापना दिवस पर भाषण, इतिहास, संघर्ष और उपलब्धियां
- World Milk Day in Hindi: विश्व दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम
- International Tea Day Quotes in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस पर चाय प्रेमियों के लिए अनमोल विचार
- World Hypertension Day in Hindi: विश्व उच्च रक्तचाप दिवस कब मनाया जाता है? जानें इसकी थीम, इतिहास और महत्व
- World Turtle Day in Hindi: विश्व कछुआ दिवस क्या है? जानें इसका इतिहास और उद्देश्य
- International Tea Day in Hindi 2025: अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस क्या है? जानें इसका इतिहास, महत्व और उद्देश्य
- Buddha Purnima Wishes in Hindi: शांति, करुणा और सत्य का संदेश देती बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
- Buddha Purnima Essay in Hindi: सरल भाषा में ऐसे लिखें बुद्ध पूर्णिमा पर निबंध
- Nurses Day Quotes in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को समर्पित दिल छू लेने वाले अनमोल विचार
- Buddha Purnima Quotes in Hindi: बुद्ध पूर्णिमा पर सकारात्मकता का संदेश देते अनमोल विचार
आशा है कि विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day in Hindi) का यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।