Chandrayaan-3 Current Status : लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग से पहले ISRO ने की चंद्रमा की परिक्रमा

1 minute read
chadrayaan 3 letest update
chadrayaan 3 letest update

Chandrayaan-3 Current Status : चंद्रयान-3 मिशन पर देश दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं, हर कोई यह जानना चाहता है कि वर्तमान में चंद्रयान-3 मौजूदा स्थिति क्या है और चंद्रयान-3 चंद्रमा से कितनी दूर है। हाल ही में Chandrayaan 3 Moon Photo सामने आई है। इसरो ने चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान द्वारा ली गई 2 तस्वीरें जारी की हैं। इस ब्लाॅग Chandrayaan-3 Current Status में हम चंद्रयान-3 की अभी की स्थिति के बारे में जानेंगे।

मिशन का नामChandrayaan-3
बाॅडीISRO
लाॅन्चिंग डेट14 जुलाई 2023
चंद्रमा पर पहुंचने की डेट23 अगस्त (संभावित)
चंद्रयान-3 लाॅन्चिग जगहआंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से।
चंद्रयान-3 मिशन की डायरेक्टरसाइंटिस्ट ऋतु करिधाल
चंद्रयान-3 की रफ्तार1,627 किमी प्रति घंटा।
चंद्रयान-3 का वजनकरीब 3,900 किलोग्राम है
ऑफिशियल वेबसाइटisro.gov.in

यह तस्वीर 14 जुलाई को ली गई थी, जब श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया गया था। जिसे देखने के बाद लोगों में इस मिशन को लेकर एक उत्साह बढ़ता जा रहा है। लोग चंद्रयान-3 को चांद पर देखने के लिए उत्सुक हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रयान-3 पर एक थ्रस्टर रॉकेट बुधवार यानी कल 9 अगस्त, 2023 को करीब 20 मिनट तक छोड़ा गया। अभी के chandrayaan-3 current status में चंद्रयान-3 को चंद्रमा के चारों ओर 174 किमी गुणा 1,437 किमी की अण्डाकार कक्षा में बेहद सावधानी से उतारा गया, जो चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की दिशा में एक नई आधारशिला है।

ISRO Recruitment 2023 विभिन्न पदों की भर्ती के लिए यहां क्लिक करें

इसरो द्वारा 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग से करने से पहले, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रमा के आसपास की अंतरिक्ष में वर्तमान समय की स्थिति का आकलन किया है। डॉक्यूमेंट जारी करने वाली अंतरिक्ष एजेंसी ने 9 अगस्त को कहा कि चंद्रमा और मंगल ग्रह वर्तमान में सबसे ज्यादा खोजे गए और कम्पेरेटिव रूप से अधिक भीड़ वाले ग्रह पिंड हैं।

भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में लेटेस्ट एंट्री है और चंद्रमा की रिसर्च में दुनिया इसे देखेगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ट्वीट में कहा कि ‘चंद्रमा की सतह के और भी करीब है’। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि अगली कक्षा-निचली चाल 14 अगस्त को 11.30 से 12.30 बजे IST के बीच निर्धारित है। हालांकि कई फैक्टर्स के चलते इसमें बदलाव हो सकता है।

Chandrayaan-3 Current Status?

इसरो द्वारा किये गए ट्वीट के जरिए Chandrayaan-3 की स्थित की लाइव अपडेट में चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक एक स्टेप आगे बढ़ चुका है और अब यह चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है।

चंद्रयान-3 चांद पर कब तक पहुंचेगा?

चंद्रयान-3 को चंद्रमा तक पहुंचने में 40 दिन तक का समय लग सकता है और 23 अगस्त 2023 को इसकी चांद की सतह पर उतरने की तिथि अनुमानित है। हालांकि, इसमें बदलाव हो सकता है। चंद्रयान में ईंधन की मात्रा सीमित है और इसे सीधे चंद्रमा पर भेजेंगे तो सारा ईंधन खर्च हो जाएगा। चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसकी रफ्तार 1,627 किमी प्रति घंटा और लॉन्चिंग के 108 सेकंड बाद 45 किलोमीटर की ऊंचाई पर इसका लिक्विड इंजन स्टार्ट होगा।

Chandrayaan-3 सरकारी नौकरी की तैयारी में शामिल करें ये प्रश्न 

सरकारी नौकरी UPSC या अन्य परीक्षा की तैयारी लाखों की संख्या में आज के युवा करते है और अपनी तैयारी के लिए एक रणनीति को तैयार करते है- जैसे कि मॉकटेस्ट देना, कोचिंग ज्वाइन करना या अलग अलग सर्च इंजन से प्रश्नों को खोजना। यह आपकी तैयारी के लिए चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ें कुछ प्रश्नों को दे रहे हैं, जो आपकी Chandrayaan-3 UPSC की तैयारी में मदद करेंगे। जिसके लिए स्टूडेंट्स Chandrayaan-3 UPSC की तैयारी के लिए कुछ जानकारी होगी फायदेमंद लिंक पर क्लीक करें। 

सम्बंधित आर्टिकल

चंद्रयान 3 किस जगह व राज्य से लांच हुआ है?चंद्रयान-3 की प्रति सेकंड स्पीड क्या है?
चंद्रयान-3 चाँद पर कब पहुंचेंगे?चंद्रयान-3 मिशन के डायरेक्टर कौन हैं?
चंद्रयान-3 की लैंडिंग डेट क्या है?चंद्रयान-3 क्या है?
चंद्रयान-3 का नाम क्या है?चंद्रयान-3 सफल है या नहीं?
चंद्रयान-3 की टीम में कौन हैं?चंद्रयान-3 में कितने लोग जायेंगें?
चंद्रयान-1 कब लॉन्च हुआ था?चंद्रयान-3 कितनी दूरी तय करेगा?
चंद्रयान-3 कहाँ से लॉन्च किया गया?चंद्रयान-3 क्यों लॉन्च किया गया?
इसरो का पूरा नाम क्या है?जानिए ISRO साइंटिस्ट कौन होते हैं और ISRO साइंटिस्ट कैसे बनें?
गगनयान मिशन क्या है और यह कब लाॅन्च होगा?चंद्रयान-3 को पहुँचने में क्यों लगेंगे इतने दिन?

FAQs

चंद्रयान-3 लॉन्च की तारीख क्या है?

14 जुलाई, 2023

चंद्रयान-3 की इसरो क्या है स्थिति?

आज, चंद्रयान-3 मिशन अण्डाकार कक्षा में बेहद सावधानी से उतारा गया।

क्या चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया?

इसरो ने सफलतापूर्वक अपना अंतरिक्ष यान चंद्रमा की कक्षा में स्थापित कर दिया है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको Chandrayaan-3 Current Status की पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*