अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल को छू लेने वाली शायरियाँ

1 minute read
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शायरी

नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि समर्पण, शक्ति, धैर्य और प्रेम की परिभाषा है। हर साल 8 मार्च को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जो महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और उपलब्धियों को समर्पित होता है। यह दिन उन संघर्षों की याद दिलाता है, जो महिलाओं ने समाज में समानता और स्वतंत्रता पाने के लिए किए हैं। महिला दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि एक ऐसा अवसर है जब हम उन माताओं, बहनों, बेटियों और पत्नियों का सम्मान करते हैं, जो हमारे जीवन को सुंदर बनाती हैं। यह दिन नारी शक्ति का प्रतीक है, जो दुनिया को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। चाहे बात शिक्षा की हो, राजनीति की, विज्ञान की या कला और साहित्य की, देखा जाए तो वर्तमान समय में हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से नए आयाम स्थापित किए हैं। इस लेख में आपके लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शायरी (International Women’s Day Shayari in Hindi) दी गई हैं, जो नारी शक्ति को समर्पित हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

International Women’s Day Shayari in Hindi को पढ़ने से पहले आपको अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास क्या है, के बारे में जान लेना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, दुनिया भर में मनाए जाने वाला एक ऐसा दिन है जो महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की उपब्धियों का जश्न मनाया जाता है, साथ ही इस दिन महिलाओं के अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक किया जाता है। 

हर वर्ष 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास 20वीं सदी से जुड़ा है, जब अमेरिकी समाजवादी और श्रमिक आंदोलनों से इसकी शुरुआत हुई थी। उस समय की महिलाएं अपने अधिकारों जैसे काम के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और वोट देने के अधिकार की मांगो के लिए लड़ रही थी। महिला दिवस को पहली बार वर्ष 1911 में मनाया गया था।

यह भी पढ़ें – महिला सशक्तिकरण: एक नए समाज की शुरुआत

पहली बार मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दौरान ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में दस लाख से भी अधिक लोगों ने महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में रैलियां निकाली थीं। इसके बाद से अन्य मुद्दे जैसे महिलाओं के कार्यस्थलों पर समानता से लेकर हिंसा के खिलाफ मुद्दों पर भी बात उठाई गई।

वर्ष 1977 में सयुंक्त राष्ट्र की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दी गई। तभी से संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने हर वर्ष 8 मार्च को “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के रूप में मनाना शुरू किया।

यह भी पढ़ें – Women Empowerment Quotes in Hindi

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शायरी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शायरी पढ़कर समाज को नारियों के अधिकारों के संरक्षण के लिए सशक्त और संगठित किया जा सकता है, International Women’s Day Shayari in Hindi कुछ इस प्रकार है;

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शायरी

“संघर्षशील जीवन से पोषित सफलताओं का श्रृंगार करेंगी
 महिलाएं ही सही मायनों में सकल जगत का उद्धार करेंगी…”

 -मयंक विश्नोई

“संसार भी झुक कर सलाम करेगा महिलाओं के जज़्बे को
 ये जज़्बा इंसान की इंसानियत को बचाने का काम करेगा…”

 -मयंक विश्नोई

“महिला सशक्तिकरण से समाज में समय आएगा उन्नति का
 महिलाएं नेतृत्व करेंगी, समाज में आई सच्ची समृद्धि का…”

 -मयंक विश्नोई

“नारी शक्ति को प्रगति पथ पर चलने से कौन रोक सकता है
 परिवर्तन की करवट लेने से तुम्हें भला कौन टोक सकता है…”

 -मयंक विश्नोई

“महिलाओं के अधिकारों को देकर उचित सम्मान
 आओ संरक्षित करें हम सब मिलकर अपनी पहचान…”

 -मयंक विश्नोई

International Women's Day Shayari in Hindi

“दौर आ चुका है महिलाओं को समझने का
 दौर आ चुका है उनके अधिकारों के लिए लड़ने का…”

-मयंक विश्नोई

“जिस स्थान पर नहीं होता महिलाओं का सम्मान
 एक दिन वो ही स्थान बन जाता है शमसान के समान…”

-मयंक विश्नोई

“महिलाएं कभी भी अवला नहीं, वीरांगनाएं होती हैं
 महिलाएं ही वीरों की अमर वीरगाथाएं होती हैं…”

-मयंक विश्नोई

“अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रतीक है महिलाओं के सम्मान का
 हक़ की विजय का, ये दिन है सही मायनों में विश्व के कल्याण का…”

-मयंक विश्नोई

“महिलाओं के हर सपने को उचित सम्मान मिलना चाहिए
 निराशाओं की माटी में, आशाओं का फूल खिलना चाहिए…”

-मयंक विश्नोई


International Women’s Day Shayari in Hindi

International Women’s Day Shayari in Hindi को पढ़कर आप इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शायरी पढ़कर महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान दे सकते हैं। जिसमें से कुछ शायरी निम्नलिखित हैं;

“समाज में भेदभाव से परे सभी को समान अधिकार मिले"
International Women's Day Shayari in Hindi

“समाज में भेदभाव से परे सभी को समान अधिकार मिले”
 संघर्षों के दौर में भी महिलाओं को उचित सत्कार मिले…”

-मयंक विश्नोई

“महिलाओं के संघर्षों की गाथाएं मिलकर गाएंगे
 नारी के हर सपने को, हम सब मिलकर अपनाएंगे…”

-मयंक विश्नोई

“समान अधिकार अज्ञानता का अंधकार मिटता है
 महिलाओं का हर फैसला, सच्चे इतिहास को लिखता है…”

-मयंक विश्नोई

“महिलाओं की इस जग में सदा ही जय-जयकार हो
 विश्व के पटल पर अब नारी के यश का विस्तार हो…”

-मयंक विश्नोई

“भेदभाव की भावनाएं पग-पग पर खूब सताती हैं
 महिलाएं ही मानव को मानवता का पाठ पढ़ाती हैं…”

-मयंक विश्नोई

“अब किसी भी नारी के सपनों पर आंच नहीं आएगी
 महिलाएं ही सही अर्थों में भविष्य का आधार कहलाएंगी…”

-मयंक विश्नोई

“सीमाओं से परे सोचे हर सपनों को पूरा होने दो
 साहस की परिभाषा को, आशाओं का भार ढोने दो…”

-मयंक विश्नोई

“हर व्यक्ति का सम्मान बढ़ेगा नारी के सशक्त होने पर
 आशावादी कण-कण होगा, निराशाओं को खुद से खोने पर…”

-मयंक विश्नोई

यह भी पढ़ें – Motivational Quotes in Hindi for Success


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंक्तियां

International Women’s Day Shayari in Hindi के माध्यम से आप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शायरी के इस ब्लॉग के माध्यम से आपको, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंक्तियां पढ़ने का अवसर भी मिलेगा। यह विशेष पंक्तियां कुछ इस प्रकार हैं-

“संघर्षपथ पर निज संकल्पों को साकार करेंगी
 सही मायनों में महिलाएं सफलताओं का आधार बनेंगी…”

-मयंक विश्नोई

“महिलाओं को है समर्पित आज का ये दिन विशेष
 जिसमें हम ना रहने देंगे उत्साह और उमंग कुछ शेष…”

-मयंक विश्नोई

“समाजहित में महिलाओं ने जीवनभर तप-त्याग किए
 सपनों का अपमान करके कोई जिए भी तो क्या ख़ाक जिए…”

-मयंक विश्नोई

“अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सकारात्मकता का संचार होगा
 सम्मान होगा हर सपने का, नारी के साहस का सत्कार होगा…”

-मयंक विश्नोई

“महिलाएं ही हमें हमारी शक्तियों का एहसास कराती हैं
 महिलाएं ही निज साहस से युग परिवर्तन को दोहराती हैं…”

-मयंक विश्नोई


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शेर

यहाँ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मशहूर शायरों के शेर दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं –

तिरे माथे पे ये आँचल बहुत ही ख़ूब है लेकिन
तू इस आँचल से इक परचम बना लेती तो अच्छा था
- असरार-उल-हक़ मजाज़
औरत ने जनम दिया मर्दों को मर्दों ने उसे बाज़ार दिया
जब जी चाहा मसला कुचला जब जी चाहा धुत्कार दिया
- साहिर लुधियानवी
बेटियाँ बाप की आँखों में छुपे ख़्वाब को पहचानती हैं
और कोई दूसरा इस ख़्वाब को पढ़ ले तो बुरा मानती हैं
- इफ़्तिख़ार आरिफ़
तलाक़ दे तो रहे हो इताब-ओ-क़हर के साथ
मिरा शबाब भी लौटा दो मेरी महर के साथ
- साजिद सजनी लखनवी
बताऊँ क्या तुझे ऐ हम-नशीं किस से मोहब्बत है
मैं जिस दुनिया में रहता हूँ वो इस दुनिया की औरत है
- असरार-उल-हक़ मजाज़
औरत के ख़ुदा दो हैं हक़ीक़ी ओ मजाज़ी
पर उस के लिए कोई भी अच्छा नहीं होता
- ज़ेहरा निगाह
अभी रौशन हुआ जाता है रस्ता
वो देखो एक औरत आ रही है
- शकील जमाली

FAQs

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शायरी क्यों महत्वपूर्ण होती है?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शायरी के माध्यम से हम महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्षों और समाज में उनके योगदान का सम्मान करते हैं।

महिला दिवस पर सबसे बेहतरीन शायरी कैसे लिखें?

महिला दिवस पर सबसे बेहतरीन शायरी लिखने के लिए महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियों, उनकी ताकत और संघर्ष को ध्यान में रखते हुए भावपूर्ण शब्दों का चयन करें।

महिला दिवस पर प्रेरणादायक उर्दू शायरी कहां मिलेगी?

आप महिला दिवस से संबंधित उर्दू शायरी के लिए प्रसिद्ध शायरों की रचनाएँ पढ़ सकते हैं या इंटरनेट पर हिंदी-उर्दू कविता साइट्स देख सकते हैं।

महिला दिवस पर शायरी साझा करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

महिला दिवस पर आप सोशल मीडिया (Facebook, WhatsApp, Instagram) पर पोस्ट करके, वीडियो बनाकर या किसी विशेष कार्यक्रम में शायरी प्रस्तुत करके इसे साझा कर सकते हैं।

महिला दिवस के लिए सबसे प्रसिद्ध शायर कौन-कौन से हैं?

फैज़ अहमद फैज़, अमृता प्रीतम, मिर्ज़ा ग़ालिब और दुष्यंत कुमार जैसे शायरों ने महिलाओं की भावनाओं और अधिकारों पर कई बेहतरीन शायरियाँ लिखी हैं।

महिला दिवस पर शायरी लिखने के लिए कौन-कौन से विषय उपयुक्त हैं?

महिला दिवस पर शायरी लिखने के लिए नारी सशक्तिकरण, महिलाओं के अधिकार, संघर्ष, प्रेम, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी भूमिका जैसे विषय उपयुक्त होते हैं।

शायरी से संबंधित अन्य आर्टिकल

आशा है कि इस लेख में आपको अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शायरी (International Women’s Day Shayari in Hindi) पढ़कर पसंद आई होंगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*