Today’s Current Affairs in Hindi | 04 सितंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 04 September 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 04 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

04 सितंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में भारतीय टीम ने पांच खिलाड़ियों वाला ‘5-A साइड हॉकी एशिया कप 2023’ का खिताब जीता है।
  2. हाल ही में भारतीय मूल के ‘थर्मन शनमुगरत्नम’ ने सिंगापुर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता है। 
  3. हाल ही में वर्ष 2023 का दूसरा ‘नौसेना कमांडर्स सम्मेलन’ नई दिल्ली में शुरू हुआ है।
  4. हाल ही में जिम्बाब्वे देश के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ‘हीथ स्ट्रीक’ का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  5. हाल ही में हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सप्ताह के हर मंगलवार को ‘कार फ्री डे’ की घोषणा की है।
  6. हाल ही में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने भारत में ’10 मिलियन’ मासिक ट्रांजेक्शन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है।
  7. हाल ही में भारत ने दुनिया का पहला पोट्रेबल अस्पताल ‘आरोग्य मैत्री क्यूब’ का निर्माण किया है।
  8. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को अमेरिका स्थित पत्रिका ‘ग्लोबल फाइनेंस’ ने वैश्विक स्तर पर शीर्ष केंद्रीय बैंकर का सम्मान दिया है।
  9. हाल ही में केरल राज्य वर्ष 2024 में पहली बार ‘जायद चैरिटी मैराथन’ की मेजबानी करेगा।
  10. हाल ही ‘दीपक गुप्ता’ को कोटक महिंद्रा बैंक का नया CEO नियुक्ति किया गया है।
  11. हाल ही में अभिनेता ‘आर माधवन’ को भारतीय फ़िल्म और टेलीविजन संस्थान और गवर्निंग कॉउंसिल का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
  12. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ ने ‘रामायण पार्क’ का निर्माण किया जाएगा।
  13. हाल ही में ‘डॉ वसुधा गुप्ता’ ने आकाशवाणी एवं समाचार सेवा प्रभाग में प्रधान महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है।
  14. हाल ही में तेलंगाना की मुख्य नवाचार अधिकारी (CIO) ‘शांता थोटम’ को BRICS इनोवेशन फोरम ने वर्ल्ड इनोवेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया है।  
  15. हाल ही में वर्ष 2022 में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अनुकरणीय प्रदर्शन में ‘मध्य प्रदेश’ राज्य शीर्ष स्थान पर रहा है।
  16. हाल ही में उदयपुर की ‘प्रवीना आंजना’ ने मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 का खिताब जीता है।
  17. हाल ही में रूस ‘इस्लामिक बैंकिंग’ शुरू करेगा। इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरूआत में चार मुस्लिम बहुल गणराज्यों में लॉन्च किया जाएगा। 
  18. हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापार को बढ़ाने हेतु भारत और अमेरिका देश ने ‘टास्क फ़ोर्स’ की शुरुआत की है।  
  19. हाल ही में नेपाल देश में ‘गाई जात्रा उत्सव’ मनाया गया है। 
  20. हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) ने ‘भूटान’ देश में तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण (TVET) प्रणाली में सुधार के लिए 30 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 4 September – महात्मा गांधी ने इंग्लैंड के लिए शुरू की थी समुद्री यात्रा, जानें आज का इतिहास

04 सितंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री ‘आर. के षनमुगम चेट्टी’ की प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया है?

(A) बेंगलुरु 
(B) कोयम्बटूर
(C) तिरूवंनतपुरम 
(D) हैदराबाद 
उत्तर- (B) कोयम्बटूर

2. हाल ही में किसे ‘स्वराज ट्रैक्टर्स’ का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है?

(A) महेंद्र सिंह धोनी
(B) विराट कोहली 
(C) राहुल द्रविड़ 
(D) सौरभ गांगुली 
उत्तर- (A) महेंद्र सिंह धोनी

3. हाल ही में कौनसा राज्य आधार से जुड़ा बर्थ रजिस्ट्रेशन शुरू करने वाला नॉर्थ ईस्ट का पहला राज्य बना है?

(A) त्रिपुरा 
(B) असम 
(C) सिक्किम
(D) नागालैंड
उत्तर- (D) नागालैंड 

4. हाल ही में किस राज्य के ‘भद्रवाह राजमा’ को GI टैंग प्राप्त हुआ है?

(A) कर्नाटक 
(B) मणिपुर 
(C) जम्मू कश्मीर 
(D) तेलंगाना 
उत्तर- (C) जम्मू कश्मीर 

5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए पिंक शौचालय स्थापित करने की घोषणा की है?

(A) राजस्थान 
(B) मध्य प्रदेश 
(C) झारखंड 
(D) त्रिपुरा 
उत्तर- (D) त्रिपुरा 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*