Today’s Current Affairs in Hindi | 25 नवंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 25 November 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 25 नवंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

25 नवंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में ‘अफगानिस्तान’ ने नई दिल्ली में स्थित अपने दूतावास को स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है।
  2. हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने 25 नवंबर 2023 को प्रदेश में ‘नो नॉन-वेज डे’ घोषित किया है।
  3. हाल ही में गुजरात के गांधीनगर में ‘वैश्विक व्यावसायिक लेखाकार सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन किया गया है।
  4. हाल ही में हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक-निर्माता ‘राजकुमार कोहली’ का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  5. हाल ही में दिशा आई हॉस्पिटल्स के संस्थापक अध्यक्ष, ‘डॉ. देबाशीष भट्टाचार्य’ को नेशनल मेंटलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  6. हाल ही में ‘अमेरिकन केमिकल सोसाइटी’ और ‘भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी’ ने संयुक्त रूप से विज्ञान में भविष्य के लीडर्स के निर्माण के लिए एक पहल के रूप में ‘फैकेल्टी लीडरशिप समिट’ की शुरुआत की है।
  7. हाल ही में तेलंगाना राज्य में दुनिया के पहले ‘3डी-प्रिंटेड मंदिर’ का उद्घाटन किया गया है।
  8. हाल ही में उत्तर प्रदेश का ‘बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे’ राज्य का पहला सोलर एक्सप्रेसवे बनेगा।
  9. हाल ही में बेंगलुरु, कर्नाटक में ‘नम्मा कंबाला प्रतियोगिता 2023’ का आयोजन किया जाएगा।
  10. हाल ही में ‘मीराबाई जन्मोत्सव’ की 525वीं जयंती पर 525 रुपये का सिक्का जारी किया है।
  11. हाल ही में ओडिशा राज्य के भुवनेश्वर में ‘अल्टीमेट खो खो लीग 2023’ (Ultimate Kho Kho Season 2) का दूसरा सीजन आयोजित किया गया है।
  12. हाल ही में असम राज्य के गुवाहाटी में ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2023’ का आयोजन किया जाएगा।
  13. हाल ही में ‘डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन’ पाकिस्तान के सर्वोच्च पुरस्कार ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ से सम्मानित होने  वाले चौथे भारतीय बने हैं।
  14. हाल ही में ‘केरल’ राज्य के पर्यटन मिशन को ‘संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन’ (UNWTO) से वैश्विक मान्यता मिली है।
  15. हाल ही में उत्तराखंड राज्य में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का 17वां संस्करण आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – 1948 में भारत में आज ही के दिन हुई थी राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना

25 नवंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने किस राज्य से ‘नए भारत के लिए नई शिक्षा’ नाम से राष्ट्रीय शिक्षा अभियान की शुरुआत की है?

(A) ओडिशा 
(B) झारखंड 
(C) छ्त्तीसगढ़ 
(D) मणिपुर 
उत्तर- (A) ओडिशा 

2. हाल ही में भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्रहिंद-2023’ आयोजित किया जाएगा?

(A) जर्मनी 
(B) फ्रांस 
(C) ऑस्ट्रेलिया 
(D) आयरलैंड 
उत्तर- (C) ऑस्ट्रेलिया 

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट’ पर प्रतिबंध लगाया है?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) पश्चिम बंगाल 
(C) उत्तर प्रदेश 
(D) पंजाब 
उत्तर- (C) उत्तर प्रदेश 

4. हाल ही में किस राज्य में जल संरक्षण जागरूकता के लिए ‘वाटर स्मार्ट किड अभियान’ शुरू किया गया है?

(A) सिक्किम 
(B) मेघालय 
(C) मणिपुर 
(D) त्रिपुरा 
उत्तर- (B) मेघालय 

5. हाल ही में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहाँ ‘8वें भारत जल प्रभाव शिखर सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन किया है?

(A) मुंबई  
(B) नई दिल्ली 
(C) जयपुर 
(D) पटना 
उत्तर- (B) नई दिल्ली 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*