उत्तर प्रदेश का राजकीय फल एवं राजकीय मिठाई क्या है?

1 minute read
उत्तर प्रदेश का राजकीय फल एवं राजकीय मिठाई क्या है

भारत का सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश का गठन 1950 को हुआ था। उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं। राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देश में सबसे अधिक विधानसभा और लोकसभा सीटें (403 विधानसभा) और (80 लोकसभा) सीटें इसी राज्य की हैं। उत्तर प्रदेश अपनी कई चीजों के लिए प्रसिद्ध है और यहां की प्रसिद्ध चीजों से जुड़े करंट अफेयर्स के प्रश्न उत्तर प्रदेश लेखपाल, बीडीओ और यूपीपीसीएस आदि प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में उत्तर प्रदेश का राजकीय फल एवं राजकीय मिठाई क्या है जानेंगे।

राज्यउत्तर प्रदेश
राजधानीलखनऊ
उत्तर प्रदेश का गठन24 जनवरी 1950
जिले75
मंडल18
ब्लाॅक822 (अनुमानित)
गांव97,941 (अनुमानित)
विधानसभा सीटें403
लोकसभा सीटें80
क्षेत्रफल2,40,928 वर्ग किमी
वर्तमान मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ
वर्तमान राज्यपालआनंदीबेन पटेल।
उत्तर प्रदेश का राजकीय फलआम।
उत्तर प्रदेश का राजकीय मिठाईजलेबी

उत्तर प्रदेश के बारे में

वर्ष 1937 में उत्तर प्रदेश को ब्रिटिश शासन द्वारा बनाया गया संयुक्त प्रांत (युनाइटेड प्रोविंस) के नाम से जाना जाता था। स्वतंत्रता के बाद 1950 में इस राज्य या प्रांत का नाम बदल दिया गया और अब इसे उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जाता है। वर्ष 2000 में उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से अलग कर नया राज्य बनाया गया था। वर्तमान में उप्र भारत में सबसे अधिक आबादी वाला प्रदेश है और क्षेत्रफल की दृष्टि से यह प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है।

उत्तर प्रदेश का राजकीय फल क्या है?

उत्तर प्रदेश का राजकीय फल आम है। यूपी का राजकीय फल होने के साथ-साथ आम भारत का राष्ट्रीय फल भी है। इसका वनस्पति नाम मंजिफेरा इंडिका है और इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। भारत में आम का सबसे ज्यादा उत्पादक और निर्यात होता है। उत्तर प्रदेश में आम की कई किस्में पाई जाती हैं और यहां से इनकी उत्पादकता भी काफी होती है।

भारत में सबसे ज्यादा आम का उत्पादन करने वालें राज्यों में उत्तर प्रदेेश का नाम अग्रणी राज्यों में है और यहां लगभग 40 से 45 लाख टन आम का उत्पादन होता है। प्रदेश के मलीहाबाद का दशहरी और बनारस का लंगड़ा आम बहुत प्रसिद्ध है। इसके अलावा उन्नाव, लखनऊ, बनारस और बाराबंकी और अन्य जिलों में भी आम की खेती होती है।

आम भारत में पैदा होने वाले सबसे महत्वपूर्ण फलों में से एक है। उत्तर प्रदेश का आम अपने स्वाद, सुगंध और विभिन्न आकारों के स्वाद के लिए प्रसिद्ध हैं। आकार और रंग से यह एक विशेष फल है जो गुणवत्ता के उच्च मानकों के बराबर है और पोषक तत्वों से भरपूर है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह और साथ ही जानिए उत्तर प्रदेश के राज्य प्रतीकों के बारे में

उत्तर प्रदेश की राजकीय मिठाई क्या है?

उत्तर प्रदेश की राजकीय मिठाई जलेबी है। हालांकि प्रदेश में इसे कुछ स्थानों पर रसभरी जलेबी कहा जाता है। जलेबी उप्र में हर लगभग हर जगह मिल जाती है। उत्तर प्रदेश में जलेबी को लोग अलग-अलग अंदाज में खाते हैं। देश और दुनिया के कई हिस्सों में भी जलेबी की खूब पहचान है।

उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध मिठाई कौन सी है?

उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध मिठाई कई हैं और इनकी स्थानों के साथ महत्व अधिक रहता है। उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध मिठाई लगभग सभी जगहों पर मिल जाती हैं और इनकी लिस्ट इस प्रकार हैः

1मालपुआ
2जलेबी
3कलाकंद
4पेड़ा
5पेठा
6लड्डू
7मटका कुल्फी
8बर्फी
9बालूशाही
10गुलाब जामुन

उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीक

उत्तर प्रदेश का राजकीय फल एवं राजकीय मिठाई क्या है? जानने के साथ उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीकों के बारे में समझना जरूरी है, जिनकी लिस्ट इस प्रकार हैः

उत्तर प्रदेशराजकीय प्रतीक
राजकीय फलआम
राजकीय मिठाईजलेबी
राज्य पक्षीसारस
राज्य पशुबारहसिंघा
चिन्हमछली एवं तीर कमान
खेलहॉकी
वृक्षअशोक
राजकीय फलआम
राजकीय फूलढाक, टेसू, पलाश।

उत्तर प्रदेश का राजकीय फल एवं राजकीय मिठाई से जुड़े प्रश्न-उत्तर

उत्तर प्रदेश का राजकीय फल एवं राजकीय मिठाई से जुड़े प्रश्न-उत्तर यहां दिए जा रहे हैं जिनसे आपकी तैयारी को मजबूती मिलेगीः

  1. उत्तर प्रदेश का राजकीय फल एवं राजकीय मिठाई क्या है?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश का राजकीय फल आम और राजकीय मिठाई जलेबी है।
  1. उत्तर प्रदेश की राजकीय फल क्या है?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश का राजकीय फल आम है। 
  1. उत्तर प्रदेश की राजकीय मिठाई क्या है?
    उत्तर- उप्र की राजकीय मिठाई रसभरी जलेबी है।
  1. भारत का राजकीय फल क्या होता है?
    भारत का राजकीय फल आम है।
  1. उत्तर प्रदेश का वृक्ष कौन सा है?
    उत्तर- उत्तर प्रदेश का राज्य वृक्ष अशोक का पेड़ है।
  1. उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी कौन सा है?
    उत्तर- सारस।
  1. उत्तर प्रदेश का राजकीय खेल कौन सा है?
    उत्तर- हाॅकी। 
  1. उत्तर प्रदेश का राजकीय नृत्य कौन सा है?
    उत्तर- कथक।
  1. उत्तर प्रदेश का राजकीय पशु कौन सा है?
    उत्तर- बारहसिंहा। 
  1. उत्तर प्रदेश की राज्य मछली क्या है?
    उत्तर- मोय।

संबंधित ब्लाॅग्स

उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?उत्तर प्रदेश की नदियां कौन-कौन सी हैं?
उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?जानें उत्तर प्रदेश का इतिहास और किस दृष्टिकोण से यह बना भारत का सबसे बड़ा राज्य
उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें कितनी हैं? जानें यहांउत्तर प्रदेश की जलवायु कैसी है? जानें यहां
उत्तर प्रदेश की मिट्टी कैसी है और जानें इसके प्रकारउत्तर प्रदेश के लोकगीत कौन से हैं, साथ ही जानिए उनकी शैली
उत्तर प्रदेश की जनजाति क्या और कौन सी हैं इस राज्य की प्रमुख जनजातियां?, जानें यहांउत्तर प्रदेश के मेले कौन से हैं और जानें क्या है मेला का इतिहास?
उत्तर प्रदेश के नृत्य कौन से हैं और क्या है उनका पारंपरिक महत्व?उत्तर प्रदेश की सीमा कहां से कहां तक है, साथ ही जानिए यह किन राज्यों और देशों से मिलती है?
UP GK : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन हैं और कब से कब तक रहा उत्तर प्रदेश के सभी सीएम का कार्यकाल?UP GK : उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर कौन से हैं और क्या है उनका इतिहास
UP GK : उत्तर प्रदेश की फसल क्या है और कृषि के दृष्टिकोण से कैसा है प्रदेश? जानें यहांUP GK : उत्तर प्रदेश में चुनाव कब होते हैं और अब तक कितनी बार चुनाव हो चुके हैं? जानें यहां पूरा इतिहास
उत्तर प्रदेश का प्राचीन नाम क्या है और उत्तर प्रदेश की स्थापना कब हुई थी? जानें यहांउत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह और साथ ही जानिए उत्तर प्रदेश के राज्य प्रतीकों के बारे में

FAQs

उत्तर प्रदेश की राजकीय मिठाई क्या है?

उत्तर प्रदेश की राजकीय मिठाई रसभरी जलेबी है।

उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी क्या है?

उत्तर प्रदेश में राजकीय पक्षी का दर्जा सारस को मिला है। सारस उत्तरी एवं केन्द्रीय भारत, पाकिस्तान और नेपाल देश में पाए जाते हैं। 

उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष क्या है?

उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष अशोक का वृक्ष है। 

उत्तर यूपी की राजधानी कौन सा जिला है?

यूपी की राजधानी लखनऊ है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको उत्तर प्रदेश का राजकीय फल एवं राजकीय मिठाई क्या है? के बारे में पता चला होगा। अपनी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर करने और उत्तर प्रदेश जीके से जुड़े अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*