Today’s Current Affairs in Hindi | 06 जनवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 06 January 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 06 जनवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

06 जनवरी 2024 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में उपराष्ट्रपति ‘जगदीप धनखड़’ ने दिल्ली कैंट में ‘एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2024’ का उद्घाटन किया है।
  2. हाल ही में 05 जनवरी को ‘राष्ट्रीय पक्षी दिवस’ मनाया गया है।
  3. हाल ही में भारत ने ‘नेपाल’ देश में बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए साढ़े सात करोड़ डॉलर का वित्तीय पैकेज बढ़ाया है।
  4. हाल ही में केंद्र सरकार ने लगभग 4 हजार 800 करोड़ रुपये की ‘पृथ्वी विज्ञान योजना’ को मंजूरी दी है।
  5. हाल ही में केंद्रीय मंत्री ‘एस. जयशंकर’ ने नेपाल के विदेशमंत्री एन.पी सऊद के साथ तीन सीमापार ट्रांसमिशन लाइनों का उद्घाटन किया है।
  6. उतर कोरिया ने हाल ही में दक्षिण कोरिया के दो द्वीपों के निकट 200 से अधिक गोले दागे है।
  7. हाल ही में ‘भारत’ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।
  8. हाल ही में असम राज्य में ‘चंदुबी महोत्सव’ मनाया गया है।
  9. हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ‘केरल’ राज्य में 12 राष्‍ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया है।
  10. हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दीव के घोघला बीच पर ‘बीच गेम्स 2024’ का उद्घाटन किया है।
  11. हाल ही में किर्गिज़स्तान देश ने ‘हिम तेंदुआ’ को राष्ट्रीय प्रतीक घोषित किया है।
  12. हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य ने ‘रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना 2024’ शुरू करने की घोषणा की है।
  13. हाल ही में केरल के राज्यपाल ‘आरिफ मोहम्मद खान’ ने ‘राम मंदिर, राष्ट्र मंदिर: एक साझी विरासत’ नामक पुस्तक का अनावरण किया है।
  14. हाल ही में ‘नादिया कैल्विनो’ यूरोपीय निवेश बैंक की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला बनी है।
  15. हाल ही में अरूणाचल प्रदेश के ‘वांचो शिल्प’ को जियोग्राफिकल इंडिकेशन (GI) टैग का दर्जा मिला है।

यह भी पढ़ें – 1989 में आज ही के दिन इंदिरा गांधी की हत्या के दोषियों को दी गई थी फांसी

06 जनवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में भारतीय नौसेना के उप-प्रमुख कौन बने है?

(A) तरुण सोबती
(B) संजय महेंद्रू
(C) अनीश दयाल सिंह
(D) दिनेश के त्रिपाठी
उतर- दिनेश के त्रिपाठी

2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘गुणोत्सव 2024’ लॉन्च किया है?

(A) नागालैंड
(B) मणिपुर
(C) असम
(D) अरूणाचल प्रदेश
उतर- असम

3. हाल ही में किस राज्य की हथकरघा साड़ियों की तीन किस्मों – तंगेल, कोरियल और गराड को GI टैग का दर्जा मिला है?

(A) त्रिपुरा
(B) पश्चिम बंगाल
(C) झारखंड 
(D) कर्नाटक
उतर- पश्चिम बंगाल

4. किस राज्य की ‘चिल्का झील’ (Chilika Lake) में वार्षिक पक्षी गणना शुरू हुई है?

(A) ओडिशा
(B) मेघालय
(C) मिजोरम
(D) केरल
उतर- ओडिशा

5. हाल ही में किस देश में 7 जनवरी को ‘राष्‍ट्रीय चुनाव’ आयोजित किया जाएगा?

(A) पाकिस्तान
(B) श्रीलंका
(C) बांग्लादेश
(D) नेपाल
उतर- बांग्लादेश

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*