UP GK : उत्तर प्रदेश की फसल क्या है और कृषि के दृष्टिकोण से कैसा है प्रदेश? जानें यहां

1 minute read
उत्तर प्रदेश की फसल

उत्तर प्रदेश भारत के कृषि प्रधान देश होने बड़ी भूमिका निभाता है, क्योंकि यहां कुछ फसलों का उत्पादन काफी बड़ी मात्रा में होता है। उत्तर प्रदेश में आलू, गेहूं, गन्ना और धान के अलावा भी कई फसलें हैं जो राज्य को कृषि में ऊंचा स्तर दिलाती हैं। उत्तर प्रदेश की फसल संबंधित करंट अफेयर्स के प्रश्न एग्रीकल्चर के एंट्रेंस एग्जाम के अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में उत्तर प्रदेश की फसल के बारे में जानेंगे।

राज्यउत्तर प्रदेश
राजधानीलखनऊ
गठन1 नवंबर, 1956
उत्तर प्रदेश की फसलेंगेहूं, गन्ना, आलू, धान, बाजरा, ज्वार, मक्का, सरसों आदि।

उत्तर प्रदेश के बारे में

उत्तर प्रदेश को वर्ष 1937 में ब्रिटिश शासन द्वारा संयुक्त प्रांत के नाम से बनाया गया था। स्वतंत्रता के बाद 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया था। 2000 में इस राज्य से अलग होकर ही उत्तराखंड अलग राज्य बना था। उप्र की राजधानी लखनऊ है। क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है और जनसंख्या की दृष्टि से यह देश में पहला स्थान रखता है। 

उत्तर प्रदेश की फसल क्या है?

उत्तर प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है और यहां मौसम के आधार फसलों को डिवाइड किया गया है। उत्तर प्रदेश की फसल में मुख्य रूप से गेहूं, गन्ना, धान और आलू शामिल है। इसके अलावा यहां अन्य फसलें भी होती हैं। 

दलहनी फसलों में हमारे प्रदेश में चने के बाद अरहर का स्थान है यह फसल अकेली तथा दूसरी फसलों के साथ भी बोई जाती है। ज्वार, बाजरा, उर्द और कपास, अरहर के साथ बोई जाने वाली प्रमुख फसलें हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है और जनसंख्या का लगभग 65 प्रतिशत कृषि पर निर्भर है।

उत्तर प्रदेश की फसल लिस्ट

उत्तर प्रदेश की फसल (लिस्ट) इस प्रकार हैः

सीजनउत्तर प्रदेश की फसलें
रबीगेहूं, सरसों, जौं, चना, मटर और आलू आदि।
खरीफगन्ना, चावल, कपास, बाजरा, ज्वार और मक्का आदि।
जायदमूंग, उर्द, चेना, सूरजमुखी, मक्का, धान, हरा चारा, साग-सब्जी आदि।

रबी

उत्तर प्रदेश में रबी यानि शीत ऋतु में अक्टूबर से दिसंबर में बोई जानी वाले फसलों का उत्पादन काफी होता है और इन फसलों में गेहूं, सरसों, जौं, चना, मटर और आलू आदि है। इन फसलों को मार्च-अप्रैल में काटा जाता है।

गेहूं

गेहूं की फसल रबी की फसल है और इसे अक्टूबर से दिसंबर में बोया जाता है और इसे मार्च-अप्रैल में काटा जाता है। गेहूं का उत्पादन उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर है। राज्य के सर्वाधिक क्षेत्र में गेहूं की खेती की जाती है और जिलों के दृष्टिकोण से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गेहूं का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है।

उत्तर प्रदेश की फसल

आलू

उत्तर प्रदेश में आलू का उत्पादन लगभग हर जिले में होता है और आलू के उत्पादन में उत्तर प्रमुख राज्य है। आलू की बोआई रबी सीजन में होती है।

उत्तर प्रदेश की फसल

मूंगफली

उत्तर प्रदेश में मूंगफली का उत्पादन अग्रणी राज्यों में है। उत्तर प्रदेश में मूंगफली की खेती बड़े स्तर पर की जाती है और यह शुष्क भूमि में की जाती है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों एटा, सीतापुर, हरदोई, बदायूं और मुरादाबाद आदि में मूंगफली की खेती की जाती है।

उत्तर प्रदेश की फसल

सरसों

उत्तर प्रदेश में सरसों का उत्पादन दूसरे स्थान पर है। राज्य के प्रमुख जिलों कानपुर, सीतापुर, सहारनपुर, एटा, मेरठ, गोण्डा, बहराइच, मिर्जापुर, सोनभद्र आदि में सरसों का उत्पादन काफी होता है।

उत्तर प्रदेश की फसल

खरीफ

उत्तर प्रदेश में खरीफ फसलों में गन्ना, चावल, कपास, बाजरा, ज्वार और मक्का आदि शामिल हैं और ये फसलें भी राज्य को उत्पादन में देश में अग्रणी बनाती हैं। इन फसलों को मानसून आने के साथ यानी मई से जुलाई के बीच बोया जाता है और सितंबर से अक्टूबर के बीच काटा जाता है।

गन्ना

गन्ना खरीफ की फसल में शामिल है और यह उत्तर प्रदेश की प्रमुख फसलों में शामिल है। गन्ना उत्पादन में उत्तर प्रदेश का देश में प्रमुख स्थान है। राज्य में पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर, गोरखपुर आदि शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश की फसल

जायद की फसल

उत्तर प्रदेश में जायद की फसल को भी प्रमुखता से उगाया जाता है। जायद में मूंग, उड़द, चना, सूरजमुखी, मक्का, धान, हरा चारा, साग-सब्जी आदि की फसलों उगाई जाती हैं।

मक्का

मक्का खरीफ फसल की कैटेगरी में है और उत्तर प्रदेश में यह अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में की जाती है। मक्का के उत्पादन में उत्तर प्रदेश का स्थान कापी ऊपर है। उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, फर्रूखाबाद, जौनपुर, एटा, फिरोजाबाद आदि में मक्का की खेती खूब होती है।

उत्तर प्रदेश की फसल

धान

उत्तर प्रदेश में धान के उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर है। राज्य के लगभग 18 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि पर चावल की खेती की जाती है। उत्तर प्रदेश में धान की खेती प्रमुख जिलों रायबरेली, देवरिया, पीलीभीत, सहारनपुर, बस्ती महाराजगंज, वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ शामिल है।

उत्तर प्रदेश की फसल

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कौन सी फसल उगाई जाती है?

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाले फसलों में गेहूं का स्थान सबसे ऊपर है। कृषि के आंकड़ों के अनुसार राज्य में गेहूं का उत्पादन सबसे ज्यादा 30 प्रतिशत अधिक होता है। अगर भूमि के हिसाब से देखा जाए तो राज्य के सबसे बड़े हिस्से में लगभग 24 प्रतिशत कृषि भूमि में गेहूं का उत्पादन होता है।

उत्तर प्रदेश में कृषि के लिए प्रयुक्त भूमि का प्रतिशत क्या है?

उत्तर प्रदेश में कृषि के लिए 60 प्रतिशत से अधिक भूमि है और इन पर प्रमुख फसलें उगाई जाती हैं। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मूल आधार कृषि है और यहां के लोगों को कृषि के लिए अपनी भूमि अच्छी लगती है।

उत्तर प्रदेश की फसल से जुड़े रोचक तथ्य

उत्तर प्रदेश की फसल से जुड़े रोचक तथ्य इस प्रकार हैंः

  • उत्तर प्रदेश के पास कृषि भूमि 0.76 हेक्टेयर है।
  • उत्तर प्रदेश की मिट्टी में लीची का उत्पादन सबसे अधिक होता है।
  • कृषि आंकड़ों के अनुसार कुल खाद्यान्न उत्पादन 49,144 हजार टन है। यह देश के कुल अनाज प्रतिशत 17.83 के भी बराबर है।
  • उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में संतरे की पैदावार होती है।
  • उत्तर प्रदेश के मेरठ का गन्ना सर्वोत्तम माना जाता है
  • उत्तर प्रदेश की कृषि का मुख्य उत्पादन चावल, मक्का, चना, मसूर, गेहूं, बाजरा और मटर है।
  • उत्तर प्रदेश की कृषि मुख्यतः गन्ना, दाल, गेहूं, जौ और आलू के उत्पादन के लिए जानी जाती है।
  • आम के मुख्य उत्पादक शहर उत्तर प्रदेश राज्य में हैं।
  • उत्तर प्रदेश निम्नलिखित वस्तुओं के उत्पादन में शीर्ष स्थान पर है; गेहूं, जौ, गन्ना, आलू और दालें।
  • उत्तर प्रदेश में आंवला के दो सबसे बड़े उत्पादक प्रतापगढ़ और प्रयागराज हैं।
  • राज्य में अमरूद के सबसे बड़े उत्पादक शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद हैं।

उत्तर प्रदेश की फसल से जुड़े प्रश्न-उत्तर

उत्तर प्रदेश की फसल से जुड़े कुछ प्रमुख प्रश्न-उत्तर यहां दिए जा रहे हैं जिनसे आपकी तैयारी को मजबूती मिलेगीः

किस फसल का उत्तर प्रदेश भारत में सर्वप्रमुख उत्पादक है?

उत्तर- गेहूं

उत्तर प्रदेश की प्रमुख फसल है?

उत्तर- गेहूं

भारत में उत्तर प्रदेश किन फसलों के उत्पादन में प्रथम स्थान रखता है?

उत्तर- गेहूं और गन्ना

उत्तर प्रदेश में अफीम की खेती कहां होती है?

उत्तर- बाराबंकी

उत्तर प्रदेश में आलू को किस कैटेगरी में रखा गया है?

उत्तर- रबी

उत्तर प्रदेश में आलू, गेहूं के अलावा कौन सी फसल का अधिक उत्पादन है?

उत्तर- गन्ना

उत्तर प्रदेश में गन्ने की बोआई कितनी बार की जाती है?

उत्तर- वर्ष में दो बार की जाती है।

उत्तर प्रदेश में रबी और खरीफ के अलावा और कौन सी फसलें होती हैं?

उत्तर- जायद फसलें

उत्तर प्रदेश में आलू की बुआई का समय क्या है?

उत्तर- आलू की बुआई रबी सीजन में होती है।

उत्तर प्रदेश में सरसों की बोआई का समय क्या है?

उत्तर- सरसों की बोआई रबी सीजन में होती है।

संबंधित ब्लाॅग्स

उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?उत्तर प्रदेश की नदियां कौन-कौन सी हैं?
उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?जानें उत्तर प्रदेश का इतिहास और किस दृष्टिकोण से यह बना भारत का सबसे बड़ा राज्य
उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटें कितनी हैं? जानें यहांउत्तर प्रदेश की जलवायु कैसी है? जानें यहां
उत्तर प्रदेश की मिट्टी कैसी है और जानें इसके प्रकारउत्तर प्रदेश के लोकगीत कौन से हैं, साथ ही जानिए उनकी शैली
उत्तर प्रदेश की जनजाति क्या और कौन सी हैं इस राज्य की प्रमुख जनजातियां?, जानें यहांउत्तर प्रदेश के मेले कौन से हैं और जानें क्या है मेला का इतिहास?
उत्तर प्रदेश के नृत्य कौन से हैं और क्या है उनका पारंपरिक महत्व?उत्तर प्रदेश की सीमा कहां से कहां तक है, साथ ही जानिए यह किन राज्यों और देशों से मिलती है?

FAQs

उत्तर प्रदेश की मुख्य फसलें कौन सी है?

ज्वार , बाजरा, उर्द और कपास, अरहर के साथ बोई जाने वाली प्रमुख फसलें हैं।

यूपी में सबसे ज्यादा किसकी खेती होती है?

उत्तर प्रदेश में गेहूं और गन्ना की खेती सबसे अधिक होती है।

उत्तर प्रदेश में कौन सी फसल अधिक लाभ देती है?

उत्तर प्रदेश में गन्ना से सबसे अधिक लाभ होता है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको उत्तर प्रदेश की फसल के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अपनी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर करने और उत्तर प्रदेश जीके से जुड़े अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*