Today’s Current Affairs in Hindi | 24 अप्रैल 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 24 April 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 24 अप्रैल के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. भारत में प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।
  2. ‘प्रोफेसर नईमा खातून’ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की पहली महिला वाइस चांसलर बनी है।
  3. लॉरियस स्पोर्ट्स अवार्ड्स समारोह 2024 में ‘नोवाक जोकोविच’ को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया है।
  4. नेपाल की राजधानी ‘काठमांडू’ में पहला अंतर्राष्ट्रीय इंद्रधनुष पर्यटन सम्मेलन आयोजित किया गया है।
  5. IIT रुड़की के शोधकर्ताओं ने गुजरात की लिग्नाइट खदान से प्रागैतिहासिक सांप के जीवशम की खोज की है।
  6. भारत की ‘गीता सबरवाल’ को इंडोनेशिया में UN की स्थानीय समन्वयक नियुक्त किया गया है।
  7. भारत के स्क्वैश खिलाड़ी ‘सौरव घोषाल’ ने पेशेवर स्क्वैश से संन्यास लेने की घोषणा की है।
  8. प्रसिद्ध उद्योगपति ‘रतन टाटा’ को कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ने ‘मानवतावादी सम्मान’ से सम्मानित किया है।
  9. ‘निधि एस जैन’ को कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का CVO नियुक्त किया गया है।
  10. गोवा के राज्यपाल ‘पी.एस. श्रीधरन पिल्लई’ ने ‘Heavenly Islands of Goa’ नामक पुस्तक लिखी है।
  11. मैक्स वेरस्टैपेन’ ने शंघाई ग्रां प्री का ख़िताब अपने नाम किया है। 
  12. राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय ने डिफेंस इनोवेशन के लिए फ्रांस के ‘स्टारबर्स्ट एयरोस्पेस’ के साथ समझौता किया है।  

यह भी पढ़ें – ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर का हुआ था जन्म, जानें अन्य बड़ी घटनाएं

24 अप्रैल 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. IPL के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज कौन बने है?

(A) जसप्रीत बुमराह
(B) पैट कमिंस 
(C) युजवेंद्र चहल
(D) आंद्रे रसेल
उत्तर- युजवेंद्र चहल 

2. ACC पैराकेनो एशियाई चैंपियनशिप 2024 में किस भारतीय ने दो स्वर्ण पदक जीते है?

(A) अनामिका सिंह 
(B) रागिनी दत्त  
(C) प्राची यादव 
(D) अमनप्रीत सिंह
उत्तर- प्राची यादव  

3. हाल ही में सबसे बड़ा मंदिर महोत्सव ‘त्रिशूर पूरम 2024’ कहाँ मनाया गया है?

(A) त्रिपुरा  
(B) केरल  
(C) तमिलनाडु
(D) मेघालय  
उत्तर- केरल

4. हाल ही में किस मिडिल ईस्ट देश में पहली बार हिंदी रेडियो का प्रसारण शुरू हुआ है?

(A) क़तर 
(B) ओमान
(C) सऊदी अरब
(D) कुवैत   
उत्तर- कुवैत   

5. एएफएमएस और किस संस्थान ने सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?

(A) IIT कानपुर  
(B) IIT खड़गपुर 
(C) IIT दिल्ली  
(D) IIT बॉम्बे  
उत्तर- IIT दिल्ली  

यह भी पढ़ें – MP Board 10th 12th Result 2024

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*