UPSC 2023 : UPSC टॉपर्स द्वारा सुझाए गए आंसर राइटिंग टिप्स 

1 minute read
UPSC 2023 : UPSC toppers dwara sujhaye gaye answer writing tips

UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम की परीक्षा दिनांक 15.9.2023 को शुरू हो चुकी हैं। UPSC द्वारा तय शेड्यूल के मुताबिक सितम्बर की 15, 16, 17, 23, और 24 तारीख को आयोजित की जाएगी। UPSC मेंस 2023 का फाइनल एग्जाम 24.9. 2023 को आयोजित किया जाना है। UPSC मेंस के एग्जाम में उत्तर लिखना भी अपने आप में एक कला ही है। आप जितना अच्छा उत्तर लिखेंगे उतने अधिक आपको अंक प्राप्त होंगे। यहाँ UPSC मेंस एग्जाम के लिए टॉपर्स के द्वारा सुझाए गए आंसर राइटिंग टिप्स दिए जा रहे हैं। इन टिप्स की मदद से आप UPSC मेंस के एग्जाम में बेहतर तरीके से उत्तर लिख सकते हैं। 

 UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम के लिए टॉप टाइम मैनेजमेंट टिप्स 

UPSC 2023 : UPSC टॉपर्स द्वारा सुझाए गए बेस्ट आंसर राइटिंग टिप्स 

यहाँ UPSC टॉपर्स द्वारा सुझाए गए कुछ बेस्ट आंसर राइटिंग टिप्स दिए जा रहे हैं : 

अपने दिमाग में उत्तर की भूमिका बना लें : आप अपने दिमाग में उत्तर की भूमिका पहले ही तैयार कर लें। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको बाद में उत्तर लिखने में  आसानी होगी और आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा।  

अपने उत्तर को साफ सुथरा और संक्षिप्त रखें : आप अपने उत्तर को जितना हो सके साफ़ सुथरा और संक्षिप्त रखने का प्रयास करें। इससे आप कम समय में ज्यादा अच्छे से अपनी बात को समझा सकेंगे। इससे एग्जामिनर का भी ज्यादा समय ख़राब नहीं होगा और वह बेहतर तरीके से समझ सकेगा कि आप वास्तव में क्या कहना चाहते हैं।  

उत्तरों को अपने तरीके से परिभाषित करने का प्रयास करें : UPSC की तैयारी करते समय स्टूडेंट्स विभिन्न स्टडी मटीरियल से तैयारी करते हैं। आपने जहाँ से भी जानकारी एकत्रित की है उसे ज्यों का त्यों न लिखें। अपना खुद का उत्तर बनाने की कोशिश करें। इससे आपका उत्तर दूसरो से कुछ अलग लगेगा जो कि एग्जामिनर को प्रभावित करेगा।  

तथ्यों से छेड़छाड़ न करें : अपने उत्तर को ओरिजिनल बनाने के लिए तथ्यों के साथ छेड़छाड़ न करें। अपने उत्तर में अपनी राय देना अच्छी बात है लेकिन ऐसा करते समय यह ध्यान रखें कि आप कोई भी तथ्य गलत या असत्य न लिखें। 

बहुत ज्यादा कठिन शब्दों का प्रयोग न करें : आप UPSC के एग्जाम में उत्तर लिखते समय बहुत कठिन शब्दों का प्रयोग न करें। स्वयं को अधिक विद्वान दिखाने की कोशिश में अधिक भारी भरकम शब्दों का प्रयोग न करें। इससे एग्जामिनर बोरियत महसूस कर सकता है। 

अपने उत्तर को सिद्ध करने के लिए साक्ष्य अवश्य प्रस्तुत करें : अपने उत्तर के समर्थन में सदैव के साक्ष्य प्रस्तुत करें ताकि आपका उत्तर तथ्यों के आधार पर सही दिख सके। इसके लिए आप अपने उत्तर में जो जानकारी दे रहे हैं उससे सम्बंधित तिथि और वर्ष आदि को सही से लिखें।  

अधिक लम्बा उत्तर न लिखें : उत्तर लिखते समय ध्यान रखें कि आपका उत्तर बहुत अधिक लंबा न हो। अगर आप ज्यादा लम्बा उत्तर लिखेंगे तो इससे आपका समय बर्बाद होगा और एग्ज़ामिनर पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।  

समय सीमा का ध्यान रखें : UPSC की परीक्षा में समय सीमा का बहुत महत्व होता है। अपने दिमाग में एक टाइम टेबल पहले से बनाकर रखें कि आपको कितने समय में कितना पोर्शन कवर करना है। उसी हिसाब से अपना पेपर पूरा करें।  जो प्रश्न अच्छे से नहीं आ रहा हो उस पर समय बर्बाद न करें।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : UPSC मेंस लिए निबंध लेखन के लिए बेस्ट टिप्स 

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*