UPSC 2023 : कल है UPSC मेंस एग्जाम का फाइनल पेपर,घर से निकलने से पहले जांच लें ये दस्तावेज़ 

1 minute read
UPSC 2023 : kal hai upsc mains exam ka final paper ghar se nikalne se pehle jaanch lein ye dastawez

UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम की परीक्षा दिनांक 15.9.2023 को शुरू हो चुकी हैं। UPSC द्वारा तय शेड्यूल के मुताबिक सितम्बर की 15, 16, 17, 23, और 24 तारीख को आयोजित की जाएगी। UPSC मेंस 2023 का फाइनल एग्जाम 24.9. 2023 को आयोजित किया जाना है। UPSC मेंस एग्जाम से पहले कैंडिडेट्स कई बार ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स ले जाना भूल जाते हैं जिनकी वजह से कई बार उन्हें एग्जाम में बैठने से भी रोक दिया जाता है। यहाँ UPSC मेंस एग्जाम के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट दी जा रही है।  

यह भी पढ़ें :  UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम के लिए टॉप टाइम मैनेजमेंट टिप्स 

UPSC मेंस एग्जाम के लिए साथ ले जाने वाले डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट 

यहाँ UPSC मेंस एग्जाम के लिए साथ ले जाने वाले डॉक्यूमेंट की लिस्ट दी जा रही है : 

  • एडमिट कार्ड : UPSC मेंस एग्जाम के लिए UPSC द्वारा जारी किए गए एडमिट कार्ड को अपने साथ ले जाना न भूलें।  
  • कोई भी राष्ट्रीय पहचान पत्र : UPSC मेंस एग्जाम के लिए जाते समय अपने साथ कोई भी राष्ट्रीय पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) साथ ले जाना न भूलें। आईडी प्रूफ के रूप में आप आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस लेकर जा सकते हैं। 
  • अपने साथ खुद की दो सेल्फ अटेस्टेड पासपोर्ट साइज़ फोटोज़ की प्रतियां भी रख लें।  
  • दिव्यांग कैंडिडेट्स अपने साथ डॉक्टर द्वारा प्रमाणित फिज़िकल सर्टिफिकेट भी लेकर जाएं। 

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : UPSC मेंस लिए निबंध लेखन के लिए बेस्ट टिप्स 

UPSC मेंस एग्जाम के समय क्या न ले जाएं 

यहाँ UPSC मेंस एग्जाम के समय वर्जित सामग्री के बारे में बताया जा रहा है : 

  • किसी भी प्रकार का कागज़ या कोई भी पर्ची इत्यादि UPSC एग्जाम सेंटर में न लेकर जाएं। 
  • मोबाइल फोन, (स्विच ऑफ मोड में भी), पेजर या कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या प्रोग्राम करने योग्य डिवाइस या स्टोरेज मीडिया जैसे पेन ड्राइव, स्मार्ट घड़ियां आदि या कैमरा या ब्लूटूथ डिवाइस या कोई अन्य उपकरण या संबंधित सामान परीक्षा हॉल के अंदर लेकर जाना सख्त मना है। कैंडिडेट्स चाहे तो साधारण रिस्ट वॉच पहनकर जा सकते हैं। 
  • हाथ पर कोई धागा, ताबीज़ या राखी आदि बांधकर न जाएं। 

UPSC मेंस एग्जाम के समय बरती जाने वाली अन्य सावधानियां 

यहाँ UPSC मेंस एग्जाम के समय बरती जाने वाली कुछ अन्य सावधानियों के बारे में बताया जा रहा है : 

  • सेंटर पर समय से पहले पहुँच जाएं : कोशिश करें कि आप UPSC एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम आधा घंटे  पहले पहुँच जाएं। इससे आप किसी भी गंभीर स्थिति से बच सकेंगे और अगर आप अपना कोई ज़रूरी दस्तावेज़ या सामन भूल भी जाते हैं तो आप किसी से फोन करके प्रयाप्त समय में उसे मंगा भी सकते हैं।  
  • काला बॉल पेन ज़रूर ले जाएं : परीक्षार्थियों को अपने साथ काला बॉल प्वाइंट पेन लाना होगा क्योंकि रफ कार्य के लिए अभ्यर्थियों को इसकी ज़रूरत होगी।
  • उत्तर पुस्तिका में अपना रोल नंबर ठीक से लिखें : UPSC एग्जाम में उत्तर पुस्तिका में अपना रोल नंबर भरते समय बिलकुल गलती न करें और अपना रोल नंबर ठीक से भरें।  
  • OMR शीट में बबल को पूरा भरें : UPSC मेंस एग्जाम में OMR शीट को भरते समय बबल को पूरा और अच्छी तरीके से भरें। अगर आप बबल को पूरा और अच्छे तरीके से नहीं भरेंगे तो शायद कम्प्यूटर उसे अच्छी तरह से पढ़ नहीं सकेगा।  
  • दो पेन लेकर जाएं : अपने साथ दो पेन लेकर जाएं ताकि अगर एक पेन ख़राब भी हो जाए तो दूसरा पेन काम आ जाए।  
  • परीक्षा के समय किसी दूसरे कैंडिडेट की कॉपी में झांकने या उससे बात करने की कोशिश न करें : UPSC मेंस एग्जाम के समय किसी अन्य कैंडिडेट की कॉपी में झांकने की या उससे बात करने की कोशिश न करें। इससे एग्जामिनर सोचेगा कि आप नक़ल कर रहे हैं। इस कारण से आप एग्जाम देने से वंचित भी किए जा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें :  23 सितंबर का इतिहास | इसरो ने स्थापित किए थे भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह

          ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*