UPSC 2023 : UPSC इंटरव्यू में अक्सर पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न 

1 minute read
generally asked questions in upsc interview in Hindi

दिनांक 24.9.2023 को UPSC सिविल सर्विसेस की परीक्षा का फाइनल पेपर भी संपन्न हो गया। पूरे 5 दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा 15 सितम्बर से 24 सितम्बर के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दिनांक 15, 16, 17, 23, और 24 सितम्बर को आयोजित की गई थी। 

जिन कैंडिडेट्स का UPSC मेंस का एग्जाम अच्छा हुआ है वे इस समय तुरंत ही UPSC सिविल सर्विसेस के इंटरव्यू की तैयारियों में जुट गए होंगे। पिछले वर्ष के आधार पर अनुमान लगाएं तो UPSC सिविल सर्विसेस का इंटरव्यू जनवरी 2023 से मार्च 2023 के बीच आयोजित किया जा सकता है। यानी कि अब UPSC के इंटरव्यू में अधिक समय नहीं बचा है। यहाँ कुछ ऐसे प्रश्न दिए जा रहे हैं जो UPSC इंटरव्यू में अक्सर पूछे जाते हैं। 

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : इन टिप्स से पाएं UPSC सिविल सर्विसेस के इंटरव्यू 2023 में सफलता 

UPSC 2023 : UPSC के इंटरव्यू में अक्सर पूछे जाने वाले व्यक्तिगत प्रश्न 

यहाँ UPSC के इंटरव्यू में अक्सर पूछे जाने वाले व्यक्तिगत प्रश्नों के बारे में बताया जा रहा है।  यहां स्टूडेंट्स को सलाह दी जा रही है कि वे अपने DAF अच्छे से पढ़ें क्योंकि UPSC के इंटरव्यू में ब्यक्तिगत प्रश्न उसी से पूछे जाते हैं : 

  • अपने बारे में कुछ बताएं 
  • अपने गृह नगर के बारे में कुछ बताएं 
  • आपके नाम./सरनेम का मतलब क्या है? 

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : UPSC मेंस लिए निबंध लेखन के लिए बेस्ट टिप्स 

कैंडिडेट की पृष्ठभूमि से जुड़े प्रश्न 

UPSC के इंटरव्यू में कई बार कैंडिड्ट्स की पृष्ठभूमि से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाते हैं। इसके ले भी कैंडिडेट्स को DAF को अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है। यहाँ ऐसे ही कुछ प्रश्नों के बारे में बताया जा रहा है : 

  • आपने ग्रेजुएशन में किन विषयों का अध्ययन किया था? 
  • आपका सबसे पसंदीदा विषय कौनसा था? 
  • कौनसा विषय आपको सबसे ज्यादा नापसंद था?  
  • क्या आप खुद को एक औसत छात्र मानते हैं? क्यों? 

करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न 

UPSC के इंटरव्यू में स्टूडेंट्स से अक्सर करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न भी पूछ लिए जाते हैं।  इसके लिए कैंडिडेट्स को नियमित रूप से करेंट अफेयर्स से अपडेट रहने की सलाह दी जाती है। यहाँ UPSC के इंटरव्यू में अक्सर पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के कुछ ऐसे ही प्रश्नो के बारे में बताया जा रहा है : 

  • आज की सबसे बड़ी खबर क्या है? 
  • पिछले तीन महीनों में आपके गृह नगर/राज्य/भारत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में बताएं? 

यह भी पढ़ें : 5 अक्टूबर का इतिहास (5 October Ka Itihas) | भारत में जारी किया गया था दुनिया का सबसे सस्ता टैबलेट पीसी ‘आकाश’ 

  ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*