UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम के लिए टॉप टाइम मैनेजमेंट टिप्स 

1 minute read
UPSC mains exam ke liye top time management tips

UPSC मेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड UPSC के द्वारा इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UPSC मेंस का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC मेंस 2023  का एग्जाम 15 सितम्बर 2023 को आयोजित किया जाना है।  UPSC मेंस के एग्जाम में अब बहुत कम समय बचा है।  इस कम समय में दवाब को नज़रअंदाज़ करते हुए एग्जाम की तैयारी करना बहुत आवश्यक है।  UPSC मेंस का प्रश्नपत्र वास्तव में बहुत ही बड़ा होता है। इसे समय पर पूरा करना भी अपने आप में एक कला ही है।  आपने कितनी भी अच्छी तैयारी क्यों न की हो, अगर आप समय पर अपना पेपर पूरा नहीं कर पाते हैं तो आपको कोई फायदा नहीं होगा। यहाँ UPSC मेंस एग्जाम के लिए कुछ टाइम मैनेजमेंट टिप्स दिए जा रहे हैं।  इन टिप्स की मदद से आप अपना UPSC मेंस का एग्जाम समय पर पूरा कर सकेंगे।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम के लिए आंसर राइटिंग टिप्स  

UPSC मेंस एग्जाम के लिए टॉप 10 टाइम मैनेजमेंट टिप्स 

यहाँ UPSC मेंस एग्जाम के लिए टॉप 10 टाइम मैनेजमेंट टिप्स दिए जा रहे हैं : 

  • अलग अलग पेन इस्तेमाल न करें : कुछ कैंडिडेट्स अपने उत्तर को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए अलग अलग रंगों की स्याही वाले पैनों का प्रयोग करते हैं। इससे केवल आपका समय ही बर्बाद होता है।  अपनी बात को साफ सुथरे और प्रभावशाली तरीके से लिखें। बहुत हो तो हेडलाइंस लिखने के लिए काले पेन का प्रयोग कर सकते हैं। 
  • एग्जाम के समय दूसरे कैंडिडेट्स की तरफ न देखें : कुछ कैंडिडेट्स एग्जाम के समय दूसरे कैंडिडेट्स की तरफ देखने लग जाते हैं कि वे कितना पेपर कर चुके हैं। ऐसा करने से बचें। इससे आपका समय ही खराब होगा। इसके अलावा आपको अनावश्यक टेंशन भी होगी।  
  • अच्छी क्वालिटी के पेन का इस्तेमाल करें : UPSC मेंस एग्जाम के लिए पेन का चुनाव करते समय बिलकुल नहीं कंजूसी न करें। अच्छी क्वालिटी का पेन खरीदें। ऐसा पेन लें जिससे आपकी हैंडराइटिंग भी सुंदर आए और स्पीड भी अच्छी बने।  
  • जो प्रश्न आपको अच्छे से आते हैं, उन्हें पहले पढ़ें : आपको जो प्रश्न अच्छे से आते हैं, उन्हें पहले करें।  इससे आपका समय भी बचेगा और आपके अंदर आत्मविश्वास भी पैदा होगा।  
  • उत्तर देने के लिए बुलेट प्वाइंट्स का प्रयोग करें : उत्तर देने के लिए बुलेट प्वाइंट्स का प्रयोग करें।  इससे आपका क्वेश्चन पेपर जल्दी पूरा होगा और आप एग्जामिनर को कम शब्दों में अधिक से अधिक बात समझा सकेंगे। 
  • शब्द सीमा का ध्यान रखें : UPSC मेंस एग्जाम में शब्द सीमा का ध्यान रखें। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक शब्द सीमा निर्धारित होती है।  आपको उसी दायरे में रहकर उत्तर लिखना होता है।  ज्यादा लम्बा उत्तर लिखने से कोई लाभ नहीं होगा बल्कि आपका समय ही बर्बाद होगा।  
  • मुश्किल प्रश्न पर समय बर्बाद न करें : अगर आपको किसी प्रश्न का उत्तर अच्छे से न पता हो तो उसे अनावश्यक लिखने में समय बर्बाद न करें।  उसके स्थान पर जो प्रश्न आपको अच्छे से आते हैं पहले उन्हें लिखने का प्रयास करें।  
  • जितना प्रश्न में पूछा हो, केवल उतना ही उत्तर दें : जितना प्रश्न में पूछा गया हो केवल उतना ही लिखें। अनावश्यक बातें लिखने से एग्जामिनर पर आपके बारे में नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इसमें आपका समय भी बर्बाद होगा।  
  • निबंध के पेपर में पेपर की शुरुआत में 15 मिनट में निबंध का कच्चा खाका तैयार कर लें : निबंध के पेपर में पेपर की शुरुआत में 15 मिनट में निबंध का कच्चा खाका तैयार कर लें। इससे आपको आगे चलकर निबंध लिखने में आसानी होगी। आपको केवल हेडलाइंस के अदंर कंटेंट ही लिखना होगा। इससे आपका पेपर जल्दी पूरा हो जाएगा।  
  • अनावश्यक गलतियां करने से बचें : पेपर देते समय पूरी तरह से फोकस रहें। व्याकरण और मात्रा सम्बन्धी अनावश्यक गलतियां करने से बचें। इससे आपका समय भी खराब होगा और आपकी कॉपी भी ख़राब दिखेगी।  शब्दों को बार बार काटकर सही करने से आपका समय खराब होगा।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023:Chandrayaan 2 UPSC in Hindi:UPSC मेंस के लिए Chandrayaan 2 टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स 

इसी और अन्य प्रकार के  Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*