UPSC 2023: यूपीएससी सर्विसेस एग्जाम का फाइनल रिज़ल्ट हुआ जारी, यहाँ देखें टॉपर्स की लिस्ट 

1 minute read
UPSC 2023 upsc cse ka final result hua jari

यूपीएससी के द्वारा सिविल सर्विसेस एग्जाम 2023 परीक्षा का फाइनल रिज़ल्ट जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। यूपीएससी सिविल सर्विसेस की मुख्य परीक्षा 23 जून 2023 को आयोजित की गई थी। 

15 दिन बाद जारी किए जाएंगे फाइनल रिज़ल्ट के मार्क्स  

यूपीएससी की ओर से सिविल सर्विसेस एग्जाम 2023 का फाइनल रिज़ल्ट जारी कर दिया गया है। यूपीएससी सिविल सर्विसेस परीक्षा 2023 के लिए इंटरव्यू परीक्षा 2 जनवरी 2024 से शुरू हुए थे और 9 अप्रैल 2024 तक चले थे। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले 2846 कैंडिडेट्स ने इण्टरव्यू प्रक्रिया में भाग लिया था। यूपीएससी की ओर से सिविल सर्विसेस 2023 के लिए 1143 पदों पर भर्ती के लिए आवदेन निकाले गए थे। इसमें 180 पद आईएएस और 200 पद आईपीएस के थे। आईएएफएस के लिए 37 पद निर्धारित किए गए थे। यूपीएससी सिविल सर्विसेस एग्जाम 2023 के फाइनल रिज़ल्ट के मार्क्स यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : UPSC 2024 : अब यूपीएससी के एग्जाम के प्रत्येक चरण में रखना होगा एक जैसा लुक, AI की चुनौतियों को देखते हुए आयोग ने जारी किए नए नियम

 यूपीएससी सिविल सर्विसेस एग्जाम 2023 फ़ाइनल रिज़ल्ट के टॉप 10 टॉपर्स 

यहाँ  सिविल सर्विसेस एग्जाम 2023 फ़ाइनल रिज़ल्ट के टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट दी जा रही है : 

रैंक रोल नंबर नाम 
2629523आदित्य श्रीवास्तव 
63 12512 अनिमेष प्रधान 
1013595 डोनुरू अनन्या रेड्डी 
1903299 पीके सिद्धार्थ राजकुमार 
6312407 रूहानी 
0501579 सृष्टि डबास 
3406060 अनमोल राठौर 
1121316 आशीष कुमार 
6016094 नौशीन 
10 2637654 ऐश्वर्यम प्रजापति 

ऐसे करें रिज़ल्ट डाउनलोड 

यहाँ सिविल सर्विसेस एग्जाम 2023 का फाइनल रिज़ल्ट डाउनलोड करने के लिए प्रक्रिया बताई जा रही है : 

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in  पर जाएं। 
  • होमपेज पर जाकर UPSC civil services exam result  के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब रिज़ल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर लें। 
  • कैंडिडेट्स चाहे तो भविष्य के लिए रिज़ल्ट का प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।  

  ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*