UPSC 2023 : UPSC ने जारी किया UPSC सिविल सर्विसेस 2023 का इंटरव्यू शेड्यूल, जानिए किस दिन होना है इंटरव्यू 

1 minute read
UPSC 2023 : UPSC ne jari kiya UPSC civil services 2023 ka interview schedule

UPSC के द्वारा UPSC सिविल सर्विसेस 2023 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बता दें कि दिनांक 8 दिसंबर 2023 को UPSC द्वारा UPSC सिविल सर्विसेस मेंस का रिज़ल्ट जारी किया गया था। अब UPSC द्वारा सिविल सर्विसेस 2023 के इंटरव्यू के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UPSC सिविल सर्विसेस 2023 का इंटरव्यू शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSC सिविल सर्विसेस 2023 इंटरव्यू शेड्यूल और टाइमिंग  

UPSC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार UPSC सिविल सर्विसेज़ 2023 की  इंटरव्यू प्रक्रिया दिनांक 2 जनवरी 2024 से लेकर दिनांक 16 फरवरी 2024 तक चलेगी। बता दें कि यह इंटरव्यू दिल्ली स्थित UPSC के मुख्यालय में आयोजित किए जाएंगे। UPSC सिविल सर्विसेज़ 2023 के इंटरव्यू सुबह 9.00 बजे से लेकर दोपहर के 1.00 बजे तक चलेंगे। बता दें कि इस बार UPSC सिविल सर्विसेस इंटरव्यू 2023 के लिए 1,026 कैंडिडेट्स ने क्वालीफाई किया है। 

ऐसे करें UPSC सिविल सर्विसेस 2023 का इंटरव्यू शेड्यूल डाउनलोड 

यहाँ UPSC सिविल सर्विसेस 2023 का इंटरव्यू शेड्यूल डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताई जा रही है : 

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in.पर जाएं।  
  • अब UPSC के होमपेज पर बने UPSC सिविल सर्विसेस 2023 इंटरव्यू शेड्यूल के लिंक को क्लिक करें। 
  • अब आपके सामने UPSC सिविल सर्विसेस इंटरव्यू 2023 शेड्यूल की पीडीएफ फ़ाइल ओपन होगी। 
  • अब इसे अपने कम्प्यूटर में डाउनलोड कर लें।  
  • कैंडिडेट्स चाहे तो इसका प्रिंट आउट भी निकलवाकर सुरक्षित रख सकते हैं। 

  ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*