UPSC 2023 : UPSC ने सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2023  के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट को लेकर जारी किया महत्वपूर्ण नोटिस, DAF 1 को अपडेट करने के लिए विंडो खोली 

1 minute read
UPSC 2023 : UPSC ne civil services mains exam 2023 ke liye jaari kiya mahatvapurn notice

UPSC के द्वारा UPSC सिविल सर्विसेस  मेंस एग्जाम 2023 पर्सनैलिटी टेस्ट के संबंध में एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। वे सभी कैंडिडेट्स जो UPSC 2023 के पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए जाने वाले हैं, वे सभी UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in  पर जाकर UPSC का ऑफिशियल नोटिस देख सकते हैं। 

UPSC ने DAF 1 को अपडेट करने के लिए विंडो ओपन की 

UPSC ने सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2023 के पर्सनैलिटी टेस्ट को लेकर एक नोटिस जारी किया है। वे कैंडिडेट्स जो UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम के पर्सनैलिटी टेस्ट के योग्य हैं वे UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर DAF 1 को अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा वे कैंडिडेट्स जो सिविल सर्विसेस एग्जाम 2022 के इंटरव्यू में शामिल हुए थे और  उन्हें आयोग के द्वारा DAF 1 के बंद होने तक सर्विस प्रदान नहीं की गई थी, वे अपने DAF 1 में बदलाव करके अपने सर्विस/एम्प्लॉयमेंट से संबंधित विवरण को अपडेट कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें : बिना कोचिंग के पहले प्रयास में UPSC कैसे क्रैक करें?

5 फरवरी 2024 तक ही खुली रहेगी विंडो 

UPSC के द्वारा DAF 1 में अपडेट करने की अवधि फरवरी 1 2024 से लेकर फरवरी 5 2024 के बीच रखी गई है। कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 1 फरवरी 2024 से लेकर 5 फरवरी 2024 की शाम 6 बजे तक अपने DAF 1 को अपडेट कर सकते हैं। 

16 फरवरी 2024 तक चलेगा UPSC इंटरव्यू का प्रथम चरण 

UPSC सिवल सर्विसेस एग्जाम 2023 के लिए इंटरव्यू का पहला चरण 2 जनवरी 2024 से शुरू हो चुका है। इस चरण का आखिर इंटरव्यू 16 फरवरी 2024 के दिन आयोजित किया जाएगा। 

19 फरवरी से शुरू होगा इंटरव्यू का दूसरा चरण  

UPSC सिवल सर्विसेस एग्जाम 2023 के लिए इंटरव्यू का दूसरा चरण 19 फरवरी 2024 से शुरू होगा। इस दूसरे चरण का अंतिम इंटरव्यू 15 मार्च 2024 के दिन आयोजित किया जाएगा। इस इंटरव्यू में पास होने के बाद कैंडिडेट्स को डोक्युमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा जिसके बाद उन्हें IAS/IPS अधिकारी के पद पर नियुक्त कर दिया जाएगा।  

ऐसे ही अन्य अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।   

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*