UPSC 2023 : जानिए UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम की अनुमानित कटऑफ 

1 minute read
UPSC 2023 : janiye UPSC civil services mains exam ki anumanit cutoff

रविवार दिनांक 24.9.2023 को UPSC सिविल सर्विसेस की परीक्षा का फाइनल पेपर भी संपन्न हो गया। पूरे 5 दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा 15 सितम्बर से 24 सितम्बर के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दिनांक 15, 16, 17, 23, और 24 सितम्बर को आयोजित की गई थी। एग्जाम ख़त्म हो जाने के बाद कैंडिडेट्स को सबसे अधिक इंतज़ार रिज़ल्ट का ही रहता है। UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2023 को क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

 इंटरव्यू UPSC सिविल सर्विसेस एग्जाम का अंतिम चरण होता है। इस समय UPSC मेंस का एग्जाम देकर आए कैंडिडेट्स यही सोच रहे होंगे कि इस बार UPSC मेंस एग्जाम की कटऑफ कितनी जा सकती है। यहाँ कैंडिडेट्स की मदद के लिए UPSC मेंस एग्जाम की अनुमानित कटऑफ़ दी जा रही है।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : UPSC मेंस लिए निबंध लेखन के लिए बेस्ट टिप्स 

UPSC 2023 : UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2023 की अनुमानित कटऑफ 

पिछले दो वर्षों की बात करें तो UPSC मेंस एग्जाम की कटऑफ में ज्यादा अंतर नहीं रहा था। वर्ष 2022 की बात करें तो पिछले वर्ष UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम की कटऑफ़ सामान्य वर्ग के लिए 748 रही थी। वहीं OBC के लिए 714 और SC कैटिगरी की कटऑफ 699 और ST वर्ग की कटऑफ 706 रही थी। इसके अलावा PWD 1 की कटऑफ 677 PWD 2 की 706 PWD 3 की 351 PWD 4 की कटऑफ 419 और EWS वर्ग की कटऑफ 715 रही थी। वहीं अगर वर्ष 2021 की बात की जाए तो वर्ष 2021 में UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम की कटऑफ कटऑफ़ सामान्य वर्ग के लिए 745 रही थी। वहीं OBC के लिए 707 और SC कैटिगरी की कटऑफ 700 और ST वर्ग की कटऑफ 700 रही थी। इसके अलावा PWD 1 की कटऑफ 688 PWD 2 की 712 PWD 3 की 388 PWD 4 की कटऑफ 560 और EWS वर्ग की कटऑफ 713 रही थी। यहाँ देखने में आता है क़ि UPSC मेंस एग्जाम के  2021 और 2022 सभी श्रेणी में कटऑफ मार्क्स में कुछ खास अंतर नहीं है। इस आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2023 की कट ऑफ़ भी इसी के आसपास ही रहेगी।  

UPSC 2023 : UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम की पिछले 5 सालों की कटऑफ लिस्ट 

यहाँ UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम की पिछले 5 सालों की कटऑफ लिस्ट दी जा रही है ताकि कैंडिडेट्स UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2023 के कटऑफ मार्क्स का अनुमान लगा सकें : 

कैटेगरी 20222021202020192018
जनरल 748745736751774
ओबीसी 714707698718732
एसटी 706700682699719
एससी 699700680706719
पीडब्ल्यूडी 1677688648663711
पीडब्ल्यूडी 2706712699698696
पीडब्ल्यूडी 3351388425374520
पीडब्ल्यूडी 4419560300561460
ईडब्ल्यूएस 715713687696—-

UPSC 2023 : ऐसे करें UPSC मेंस एग्जाम 2023 का रिज़ल्ट डाउनलोड 

यहाँ UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2023 का रिज़ल्ट डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स दिए जा रहे हैं : 

  • स्टेप 1 : सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in पर जाएं। 
  • स्टेप 2 : Results आइकन पर क्लिक करें।  
  • स्टेप 3 : Civil Services Mains (Written) Results 2023 के लिंक पर क्लिक करें।  
  • स्टेप 4 : अब आप UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2023 का रिज़ल्ट पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड करके अपने कम्प्यूटर में सेव कर लें।  
  • स्टेप 5 : चाहे तो भविष्य के लिए UPSC सिविल सर्विसेस मेंस 2023 के रिज़ल्ट का प्रिंट आउट भी निकलवाकर रख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : कल संपन्न हुई UPSC सिविल सर्विसेस मेंस की परीक्षा, जानिए कब तक आ सकता है रिज़ल्ट 

    ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*