UPSC 2023 : आज आ सकता है UPSC सिविल सर्विसेज़ मेंस एग्जाम का रिज़ल्ट,जानें डिटेल्स 

1 minute read
UPSC 2023 : aaj aa sakta hai upsc civil services mains exam ka result

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2023 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आज यानी दिनाक 7.12.2023 को जारी  किए जाने का अनुमान है। हालांकि यूपीएससी की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना प्रदान नहीं की गई है। कैंडिडेट्स को ताजा जानकारी के लिए समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।  

जल्द जारी किया जा सकता है UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम का रिज़ल्ट 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2023 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। इसका कारण यह है कि UPSC सामान्यत: दिसंबर के महीने के पहले सप्ताह में ही UPSC सिविल मेंस एग्जाम का रिज़ल्ट घोषित करता है। इसी प्रकार अगर पिछले वर्ष की बात करें तो पिछले साल UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2022 का रिज़ल्ट 6 दिसंबर 2022 को जारी किया गया था। इसी आधार पर मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा अनुमानित है कि UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2023 का रिज़ल्ट जल्द जारी लिया जा सकता है। 

यहाँ से करें रिजल्ट चेक 

कैंडिडेट्स इन वेबसाइट्स पर जाकर UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम का रिज़ल्ट चेक कर सकते हैं : 

  • UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम का रिज़ल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जा सकते हैं। 
  • इसके अलावा कैंडिडेट्स चाहे तो UPSC की अन्य ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर भी UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम का रिज़ल्ट देख सकते हैं। 

ऐसे करें रिज़ल्ट डाउनलोड 

यहाँ UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम का रिज़ल्ट डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स दिए जा रहे हैं : 

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in  पर जाएं। 
  • होमपेज पर जाकर UPSC civil services mains exam के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब रिज़ल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर लें। 
  • कैंडिडेट्स चाहे तो भविष्य के लिए रिज़ल्ट का प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।  

  ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*