UPSC 2023 : कल है UPSC सिविल सर्विसेस मेंस की परीक्षा, बेहतर रिज़ल्ट के लिए अपनाएं ये स्टेप्स 

1 minute read
kal hai upsc civil services mains ki pariksha behtar result ke liye apnaye ye tips

कल यानि 15.9.2023 को UPSC सिविल सर्विसेस मेंस की परीक्षा पूरे देश में आयोजित की जाएगी। UPSC मेंस के एग्जाम को लेकर कैंडिडेट्स में अतिरिक्त दवाब महसूस होना स्वाभाविक है। इस दवाब को अच्छे से हैंडल करते हुए एग्जाम क्वालीफाई करना भी अपने आप में एक कला है। यहाँ कुछ स्टेप्स दिए जा रहे हैं जिनकी मदद से आप UPSC मेंस के एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : जानिए UPSC मेंस एग्जाम में क्या ले जाएं और क्या न ले जाएं 

UPSC मेंस एग्जाम में एक दिन पहले बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनाएं ये स्टेप्स 

यहाँ UPSC मेंस एग्जाम से एक दिन पहले अच्छे प्रदर्शन के लिए कुछ स्टेप्स दिए जा रहे हैं : 

  • UPSC गाइडलाइंस को अच्छे से फॉलो करें : UPSC मेंस एग्जाम से पहले UPSC गाइडलाइंस को एक बार अच्छे से पढ़ लें। कोई भी गलती न करें और UPSC द्वारा जारी गाइडलाइंस का अच्छे से पालन करें।  
  • आख़िरी दिन कुछ भी न पढ़ें : एक दिन पहले पढ़ने से कुछ भी नहीं होने वाला। एग्जाम से एक दिन पहले पढ़ने से आपको सिवाय दवाब के और कुछ नहीं मिलेगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप UPSC मेंस एग्जाम से पहले कुछ भी न पढ़ें।  
  • एग्जाम से जुड़ी अपनी सभी तैयारियां पूरी कर लें : आप एग्जाम से जुड़ी अपनी सभी तैयारियां जैसे पेन खरीदना, ई एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट संभालकर रखना आदि को पूरा कर लें।  
  • खाना पीना ठीक रखें : आप एग्जाम से पहले अपना खाना पीना ठीक रखें। सादा खाएं और बाज़ार का खाना खाने से बचें। इससे आपकी तबियत खराब हो सकती है।  
  • तनाव से दूर रहें : UPSC एग्जाम से एक दिन पहले तनाव से दूर रहें। बेहतर होगा कि आप अपनी तैयारी के बारे में कुछ सोचे ही नहीं। 
  • खुश रहें : UPSC मेंस एग्जाम से पहले खुद को रिलैक्स रखना बहुत ज़रूरी है। खुद को खुश रखने एक लिए आप अपनी फेवरिट मूवी देख सकते हैं या कोई गेम खेल सकते हैं।  
  • पूरी नींद लें : UPSC मेंस एग्जाम से पहले पूरी नींद लेना बहुत ज़रूरी है। इससे आपकी बॉडी और माइंड दोनों रिलैक्स होंगे और आप एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।  
  • सुबह एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले एक नज़र करेंट अफेयर्स पर डाल लें : एग्जाम वाले दिन एग्जाम सेंटर के लिए घर से निकलते समय एक सरसरी नज़र करेंट अफेयर्स पर मार लें। कई बार ऐसा होता है कि घर से निकलते समय हम जो भी टॉपिक पढ़ते हैं वह दिमाग में छप जाता है।  

यह भी पढ़ें :  UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम के लिए टॉप टाइम मैनेजमेंट टिप्स 

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*