Rajasthan Board 12th Result 2023 Arts: जानिए कब तक आ सकता है राजस्थान बोर्ड 12th आर्ट्स का रिज़ल्ट

1 minute read
rajasthan board 12th result 2023 arts

मई का महीना बोर्ड एग्ज़ाम्स के रिज़ल्ट का महीना माना जाता है।  अब तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई ने अपने अपने बोर्ड रिज़ल्ट्स जारी कर दिए हैं। अब राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के  10वीं और 12वीं के बोर्ड के स्टूडेंट्स को भी अपने बोर्ड रिज़ल्ट्स का बेसब्री से इंतज़ार है।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही बोर्ड रिज़ल्ट्स जारी कर सकता है।  यहाँ राजस्थान बोर्ड 12th आर्ट्स रिज़ल्ट rbse 12th result 2023 arts के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।  

Rajasthan Board 12th Result 2023 Arts कब तक आएगा 

ख़बरों के मुताबिक़ राजस्थान बोर्ड 12th आर्ट्स का रिज़ल्ट 20 मई 2023 तक जारी किए जाने की संभावना है।  हालांकि इस बारे में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोट्स की मानें तो राजस्थान बोर्ड 12th आर्ट्स का रिज़ल्ट rbse 12th result 2023 arts 20 मई 2023 तक घोषित किए जाने की पूरी पूरी उम्मीद है।  

Rajasthan Board Result 2023 Class 12th Name-wise : नाम से चेक करें अपना रिज़ल्ट 

यहाँ नाम से राजस्थान बोर्ड रिज़ल्ट डाउनलोड करने का तरीका बताया जा रहा है : 

  • नाम से 12वीं का बोर्ड रिज़ल्ट चेक करने के लिए राजस्थान बोर्ड की ओर से कोई आधिकरिक वेबसाइट नहीं दी गई है।  
  • इसके लिए स्टूडेंट्स को थर्ड पार्टी वेबसाइट का इस्तेमाल करना पड़ेगा।  
  • Indiaresults इसी तरह की एक वेबसाइट है। यहाँ पर आप अपना नाम डालकर अपना राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिज़ल्ट देख सकते हैं।  
  • राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिज़ल्ट चेक करने के लिए किसी भी थर्ड पार्टी वेबसाइट का इस्तेमाल करने से पहले उसकी क्रेडिबिलिटी के बारे में पूरी तरह से जांच कर लें।  
  • इस ब्लॉग में किसी भी थर्ड पार्टी वेबसाइट  की सत्यता के सम्बन्ध में कोई दावा नहीं किया जा रहा है।  यह ब्लॉग केवल आपका मार्गदर्शन करने के लिए है।  कृपया किसी भी थर्ड पार्टी वेबसाइट का इस्तेमाल करने से पहले अपनी तरफ से पूरी तरह से जाँच कर लें।  

राजस्थान बोर्ड 12वीं के पिछले चार सालों के रिज़ल्ट 

यहाँ राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के पिछले चार वर्षों के रिज़ल्ट दिए जा रहे हैं : 

साल बोर्ड एग्जाम में पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या (प्रतिशत में) 
2022 96.33% 
2021 99.19% 
2020 90.70% 
2019 88%

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*