RBSE 10th, 12th Result 2023 : इस बार 12वीं साइंस में 95 प्रतिशत रहा रिजल्ट, यहां देखें बीते 3 वर्षों के आंकड़े

1 minute read
RBSE Result

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की ओर से 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 12वीं काॅमर्स का रिजल्ट 96.60 प्रतिशत और साइंस का रिजल्ट 95.65 प्रतिशत रहा। रिजल्ट आने के साथ ही करीब तीन लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हुआ। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत लड़कों से अच्छा रहा है। 

काॅमर्स में 98.01 प्रतिशत लड़कियां और 95.85 प्रतिशत प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। 12वीं साइंस में लड़कियों की सफलता प्रतिशत 97.39 प्रतिशत रहा और लड़कों की सफलता का प्रतिशत 94.72 रहा है। 

RBSE 10th, 12th Result 2023 : 2022 का इतना था पासिंग प्रतिशत

साल 2022 में आट्‌र्स में 96.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए थे। साइंस में 96.53 प्रतिशत और कॉमर्स में 97.53 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।

RBSE 10th, 12th Result 2023 : 2021 में इस तरह रहा था रिजल्ट

साल 2021 में कोरोना के कारण एग्जाम नहीं हुए थे। सरकार के आदेश और पासिंग फार्मूले के आधार पर 2021 में कॉमर्स का रिजल्ट 99.73 प्रतिशत और साइंस का रिजल्ट 99.52 प्रतिशत रहा था। 2021 में 12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट 99.19 प्रतिशत रहा था। 

RBSE 10th, 12th Result 2023 : 2020 में इतने स्टूडेंट्स हुए थे सफल

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से काॅमर्स और साइंस का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है, लेकिन साल 2020 में कॉमर्स का रिजल्ट देखें तो 94.49 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए थे और साइंस का रिजल्ट 91.96 प्रतिशत रहा था।

RBSE 10th, 12th Result 2023 : एसएमएस से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

राजस्थान बोर्ड में 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाएं। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद यदि साइट क्रैश होती है तो स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिये अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अपने फोन के मैसेज बाॅक्स पर RBSE10 या RBSE12 टाइप कर बिना स्पेस दिए रोल नंबर दर्ज कर 562630 पर भेजें। 

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*