International Women’s Day Quotes in Hindi: पढ़िए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का संक्षिप्त इतिहास, प्रेरक विचार

2 minute read
International Women's Day Quotes in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाए जाने के पीछे एक उद्देश्य स्पष्ट होता है, जिसमें महिलाओं के अधिकारों के लिए समाज को प्रेरित तथा जागरूक करना, साथ ही महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना होता है। विश्व भर में हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस ब्लॉग के माध्यम से आप International Women’s Day Quotes in Hindi को पढ़ सकते हैं, जिसमें लिखे सुविचार आपके सामने महिलाओं के संघर्ष और उनकी सफलताओं की गाथाएं गाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संक्षिप्त इतिहास के बारे में भी आप इस पोस्ट के माध्यम से जान पाएंगे, जिसके लिए आपको यह ब्लॉग अंत तक पढ़ना पड़ेगा। इस पोस्ट में लिखित प्रेरक विचार आपको महिलाओं की सफलता से विश्व की समृद्धि के मार्ग को बताने के साथ-साथ, उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए आपको जागरूक करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का संक्षिप्त इतिहास

International Women’s Day Quotes in Hindi को पढ़ने से पहले आपको अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास क्या है, के बारे में जान लेना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, दुनिया भर में मनाए जाने वाला एक ऐसा दिन है जो महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की उपब्धियों का जश्न मनाया जाता है, साथ ही इस दिन महिलाओं के अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक किया जाता है। 

हर वर्ष 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास 20वीं सदी से जुड़ा है, जब अमेरिकी समाजवादी और श्रमिक आंदोलनों से इसकी शुरुआत हुई थी। उस समय की महिलाएं अपने अधिकारों जैसे काम के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और वोट देने के अधिकार की मांगो के लिए लड़ रही थी। महिला दिवस को पहली बार वर्ष 1911 में मनाया गया था।

पहली बार मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दौरान ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में दस लाख से भी अधिक लोगों ने महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में रैलियां निकाली थीं। इसके बाद से अन्य मुद्दे जैसे महिलाओं के कार्यस्थलों पर समानता से लेकर हिंसा के खिलाफ मुद्दों पर भी बात उठाई गई।

वर्ष 1977 में सयुंक्त राष्ट्र की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दी गई। तभी से संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने हर वर्ष 8 मार्च को “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के रूप में मनाना शुरू किया।

यह भी पढ़ें : Motivational Quotes in Hindi for Success

Top 10 International Women’s Day Quotes in Hindi

Top 10 International Women’s Day Quotes in Hindi निम्नवत हैं, जिसमें आप अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आधारित विचार पढ़ पाएंगे, जो सदा ही आपका मार्गदर्शन करेंगे-

  1. मानव को बिना किसी भेदभाव के महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि महिलाओं से ही सृष्टि का श्रृंगार होता है।
  2. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं के अधिकारों की पैरवी करने वाला अद्भुत दिन है।
  3. महिलाएं ही सदियों से मानव को मानवता का पाठ पढ़ाती हैं।
  4. समाज को सभ्य बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि हमारी नारी सशक्त हो।
  5. समाज को समृद्धि की ओर ले जाने में महिलाओं का मुख्य योगदान होता है, इसे भुलाना मूर्खता होगी।
  6. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण का प्रतीक है, जो समाज की चेतना को जागृत करने का कार्य करता है।
  7. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक ऐसा मंच है, जहाँ समाजहित में हुई महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है।
  8. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, हर राष्ट्र की नारियों के सम्मान का शास्वत प्रतीक है।
  9. समाज को समृद्धि के मार्ग पर ले जाने के लिए आवश्यक है कि समाज में नारी शक्ति का सदा सम्मान हो।
  10. जिस राष्ट्र में नारियों का सम्मान नहीं होता, उस राष्ट्र का कहीं सत्कार नहीं होता।
Top 10 International Women's Day Quotes in Hindi

यह भी पढ़ें : Quotes on Christmas in Hindi

विद्यार्थियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अनमोल विचार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को एक नई दिशा दिखाने का कार्य करने वाले अनमोल विचारों को अवश्य पढ़ें। विद्यार्थियों के लिए International Women’s Day Quotes in Hindi कुछ इस प्रकार हैं:

  1. विद्यार्थी जीवन में आवश्यक है नारी शक्ति के संघर्षों को समझना, इनकी ही गाथाएं विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित करती हैं।
  2. विद्यार्थियों को ये समझना होगा कि उनकी नारीशक्ति के सम्मान से ही उनमें आत्मविश्वास का सृजन होता है।
  3. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विद्यार्थियों को महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए तैयार करता है।
  4. विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों को समाज के कल्याण के लिए नारी शक्ति को अधिकाधिक अवसर देने चाहिए।
  5. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विद्यार्थियों का लक्ष्य एक ऐसे समाज का निर्माण करने का होना चाहिए, जहाँ किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो।
  6. विद्यार्थी जीवन में ही मानव यह सीख पाते हैं कि महिलाओं का कैसे और क्यों सम्मान किया जाना चाहिए।
  7. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विद्यार्थियों को महिलाओं के अधिकारों की पैरवी करने के लिए प्रेरित करता है।
  8. विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने अस्तित्व के निर्माण करने वाली हर उस नारी का सम्मान करना चाहिए, जिनके कारण विद्यार्थी ज्ञान को अर्जित करने में सक्षम बन पाते हैं।
  9. जिस दिन छात्र शक्ति ने नारी शक्ति के सामर्थ्य को पहचान लिया, उसी दिन हर राष्ट्र की चेतना का पुनःजागरण होगा।
  10. नारी शक्ति ही हर मानव को ज्ञान और समृद्धि के सुमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है।
International Women's Day Quotes in Hindi

ट्रेंडिंग इवेंट से संबंधित आर्टिकल्स

World Day of the Sick in Hindi1 फरवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है?
2 फरवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है?Data Privacy Day in Hindi
Safer Internet Day in Hindi3 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है
World Day of Social Justice in Hindiसरोजिनी नायडू का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक विचार

International Women’s Day Quotes in Hindi के इस ब्लॉग में आपको अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक विचारों के बारे में पढ़ने का अवसर मिल जाएगा, जो कि निम्नलिखित हैं-

  1. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, समाज को सशक्त बनाने में महिलाओं की भूमिका को परिभाषित करता है।
  2. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक ऐसा मंच है, जो समाज में उत्पन्न हर भेदभाव का नाश करता है।
  3. समाज में सकारात्मकता का संचार करने के लिए, नारियों को समान अधिकार देने की आवश्यकता है।
  4. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के संघर्षों को सम्मानित करने के साथ ही, हमें प्रगतिपथ पर अग्रसित होना चाहिए।
  5. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज की चेतना को जागृत किया जाता है, ताकि समाज के उत्थान में महिलाएं भी पुरुषों के कंधों से कंधें मिलाकर चल सकें।
  6. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमें हर उस नारी के संघर्षों को सम्मानित करना चाहिए, जिनका लक्ष्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
  7. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, नारी शक्ति को नमन करके समाज को जोड़ने का कार्य करता है।
  8. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक ऐसा अवसर है, जिसकी सहायता से हम सभी महिला सशक्तिकरण और नारी के अधिकारों के संरक्षण के लिए संकल्प लेते हैं।
  9. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हर मानव को यह समझना चाहिए कि शिक्षित नारियां ही सभ्य समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं।
  10. विश्व कल्याण के लिए महिलाओं को समान अधिकार देकर विश्व को नए सपनों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाना चाहिए।
International Women's Day Quotes in Hindi

नारीशक्ति को नमन करते समाज सुधारकों के सुविचार

International Women’s Day Quotes in Hindi के इस ब्लॉग में आपको नारीशक्ति को नमन करते समाज सुधारकों के सुविचार भी पढ़ने को मिल जाएंगे, जो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को सही रूप से परिभाषित कर पाएंगे, ऐसे कुछ विचार कि निम्नलिखित हैं-

  • “एक स्त्री शिक्षित हो तो पूरा परिवार शिक्षित होता है।” – सावित्रीबाई फुले
  • “आप जितना ज्यादा सपने देखेंगे, उतना ही दूर तक जाएंगे।” – लता मंगेशकर
  • “मैं खुद की मालकिन हूं और अपने भाग्य की निर्माता।” – सुधा मूर्ति
  • “हर लड़की को रानी की तरह महसूस करना चाहिए, भले ही उसे अपनी लड़ाई खुद ही लड़नी पड़े।” – ऑड्रे हेपबर्न
  • “दुनिया को बदलने की शक्ति हमारे अंदर है।” – मलाला यूसुफजई
  • “दुनिया को बदलने के लिए, आपको सबसे पहले खुद को बदलना होगा।” – अनीता देसाई
  • “अपनी आवाज उठाएं और जो आप सही मानती हैं उसके लिए लड़ें।” – रूथ बेडर गिन्सबर्ग
  • “आप अपनी सीमाओं को ही जान पाएंगी जब आप उन्हें लांघने की कोशिश करेंगी।” – मिकैला बटुटा
  • “आप जो भी बनना चाहती हैं, बन सकती हैं।” – मिशेल ओबामा
  • “एक नारी की कोमलता उसकी ताकत को कम नहीं करती।” – माया एंजेलो
  • “सुंदरता शक्ति है; एक मुस्कान उसका हथियार है।” – ऑड्रे हेपबर्न
  • “नारी वो फूल है जो खुद ही खिलता है, किसी के सहारे की जरूरत नहीं होती।” – अमिताभ बच्चन
  • “एक नारी में वो ताकत होती है जो तूफानों का भी सामना कर सकती है।” – महात्मा गांधी
International Women's Day Quotes in Hindi

International Women’s Day Quotes in English

International Women’s Day Quotes in Hindi के इस ब्लॉग में आपको International Women’s Day Quotes in English भी पढ़ने को मिल जाएंगे, जो आपको प्रेरित करेंगे। International Women’s Day Quotes in English कुछ इस प्रकार हैं-

  1. “A woman is like a flower that blooms all on her own without anybody’s help.” – Amitabh Bachchan
  2. “There is no limit to what we, as women, can accomplish.” – Michelle Obama
  3. “Beauty is power; a smile is its weapon.” – Audrey Hepburn
  4. “The woman who does not require validation from anyone is the most terrifying creature on earth.” – John Waters
  5. “Women who seek to be equal with men lack ambition.” – Marilyn Monroe
  6. “Do not live someone else’s life and someone else’s idea of what womanhood is. Womanhood is you.” – Malala Yousafzai
  7. “Throw me to the wolves and I will return leading the pack.” – Nikita Khrushchev
  8. “I am not free while any woman is unfree, even when her shackles are very different from my own.” – Audre Lorde
  9. “Behind every successful man is a surprised woman.” – Maryon Pearson
  10. “The history of women is a history of silence.” – Jean Baker Miller

संबंधित आर्टिकल

Friends Quotes in HindiKindness Quotes in Hindi
Great Person Quotes in HindiSuccess Struggle Motivational Quotes in Hindi
Abraham Lincoln Quotes in HindiMother Teresa Quotes in Hindi
Women Empowerment Quotes in HindiInternational Literacy Day Quotes in Hindi
Difficult Time Inspirational Krishna Quotes in HindiMental Health Quotes in Hindi
Indian Air Force Quotes in HindiCricket Quotes in Hindi
Hazari Prasad Dwivedi Quotes in HindiRabindranath Tagore Quotes in Hindi

आशा है कि International Women’s Day Quotes in Hindi के माध्यम से आपको अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर युवाओं को प्रेरित करने वाले विचारों को पढ़ने का अवसर मिला होगा। यह ब्लॉग आपको अपनी मातृभाषा पर गर्व की अनुभूति के साथ-साथ, मातृभाषा पढ़ने के लिए सदा प्रेरित करेगा। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*