27 अप्रैल का इतिहास (27 April Ka Itihas) – 1972 में आज ही के दिन पृथ्वी पर वापस लौटा था अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16’

1 minute read
27 अप्रैल का इतिहास (27 April Ka Itihas)

देश और दुनिया में 27 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 27 अप्रैल का इतिहास (27 April Ka Itihas) जानेंगे। 

इस दिन मुगल शासकों से जुड़ीं 3 बड़ी घटनाओं को इतिहास में याद किया जाता है। सन 1526 में 27 अप्रैल के दिन ही बाबर ने दिल्ली का ताज संभाला था। सन 1606 में बादशाह जहांगीर बगावत पर उतरे और अपने पुत्र खुसरो को गिरफ्तार किया। 1748 में 27 अप्रैल को ही मुगल बादशाह मोहम्मद शाह का निधन हुआ था।

27 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2008 में राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ज़िला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए मोबाइल कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया। पाकिस्तान ने अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को सस्पेंड कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया था। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

27 अप्रैल का इतिहास (27 April Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2017 में आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना का निधन हो गया था।
  • 2009 में आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता फिरोज खान का निधन हो गया था। 
  • 1989 में बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1972 में 27 अप्रैल को अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16’ पृथ्वी पर वापस लौटा था।
  • 1967 में आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1960 में आज ही के दिन नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कालेज की शुरुआत हुई थी।
  • 1949 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी. सतशिवम का जन्म हुआ था।
  • 1947 में उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री हरीश रावत का जन्म हुआ था।
  • 1912 में सशक्त हावभाव, चेहरे पर बच्चों जैसी मुस्कुराहट, रंगमंच और फिल्मों की महान अदाकारा जोहरा सहगल का जन्म हुआ था।
  • 1848 में आज ही के दिन कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी।
  • 1748 में आज ही के दिन मुगल बादशाह मोहम्मद शाह का निधन हो गया था।
  • 1662 में आज ही के दिन नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1606 में 27 अप्रैल को ही शहजादा खुसरो को बादशाह जहांगीर ने गिरफ्तार किया था।
  • 1526 में आज ही के दिन बाबर दिल्ली का सुलतान बना था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

27 अप्रैल का इतिहास (27 April Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1949 में 27 अप्रैल के दिन ही भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी. सतशिवम का जन्म हुआ था।
  • 1947 में आज ही के दिन उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री हरीश रावत का जन्म हुआ था।
  • 1920 में आज ही के दिन प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी मनीभाई देसाई का जन्म हुआ था।
  • 1820 में 27 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध शिक्षाविद, दार्शनिक तथा समाजशास्त्री हरबर्ट स्पेन्सर का जन्म हुआ था।

27 अप्रैल को हुए निधन

  • 2009 में आज ही के दिन हिंदी फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता फिरोज खान का निधन हुआ था।
  • 1998 में 27 अप्रैल के दिन ही वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन वैन लिंह का निधन हुआ था।
  • 1960 में आज ही के दिन बंगाली लेखक राजशेखर बसु का निधन हुआ था।
  • 1930 में 27 अप्रैल के दिन ही केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक टी. के. माधवन का निधन हुआ था।
  • 1882 में आज ही के दिन अमरीकी दार्शनिक और लेखक रॉल्फ़ वाल्डो एमिरसन का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 अप्रैल का इतिहास2 अप्रैल का इतिहास
3 अप्रैल का इतिहास4 अप्रैल का इतिहास
5 अप्रैल का इतिहास6 अप्रैल का इतिहास
7 अप्रैल का इतिहास8 अप्रैल का इतिहास
9 अप्रैल का इतिहास 10 अप्रैल का इतिहास
11 अप्रैल का इतिहास12 अप्रैल का इतिहास
13 अप्रैल का इतिहास14 अप्रैल का इतिहास
15 अप्रैल का इतिहास16 अप्रैल का इतिहास
17 अप्रैल का इतिहास18 अप्रैल का इतिहास
19 अप्रैल का इतिहास20 अप्रैल का इतिहास
21 अप्रैल का इतिहास22 अप्रैल का इतिहास
23 अप्रैल का इतिहास24 अप्रैल का इतिहास
25 अप्रैल का इतिहास26 अप्रैल का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 27 अप्रैल का इतिहास (27 April Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*