International Women’s Day : इन सात तरीकों से बनाएं महिला दिवस ख़ास

1 minute read
Janiye 7 tarike jinse banega mahila diwas khas

हर साल आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह महिलाओं को समर्पित एक दिन के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। भारत समेत पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाएगी। इसको मनाने के लिए अलग अलग तरह के आयोजन किए जाते हैं। Janiye 7 tarike jinse banega mahila diwas khas आप अपनी करीबी महिलाओं के लिए यह दिन ख़ास बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें : महिला सशक्तिकरण: एक नए समाज की शुरुआत

क्यों मनाया जाता है महिला दिवस?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के नाम समर्पित यह दिन है जिसमें उनकी उपलब्धियों और अधिकारों की प्रगति का का जश्न मनाया जाता है। यह हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। 20वीं सदी में अमेरिकी समाजवादी और श्रमिक आंदोलनों से इसकी शुरुआत हुई थी। उस समय की महिलाएं काम के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और वोट देने के अधिकार की मांगो के लिए लड़ रही थी। पहली बार महिला दिवस 1911 में मनाया गया था। इस दौरान ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में दस लाख से भी अधिक लोगों ने महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में रैलियां निकाली थीं। इसके बाद से अन्य मुद्दे जैसे महिलाओं के कार्यस्थलों पर समानता से लेकर हिंसा के खिलाफ मुद्दों पर भी बात उठाई गई। 1977 में यूनाइटेड नेशंस की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दी गई। तभी से यूनाइटेड नेशंस के सदस्यों ने इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाना शुरू किया।

आईये जान लेते हैं की कैसे आप लगा सकते हैं महिला दिवस के जश्न में चार चाँद !

जरूर पढ़ें : परिवर्तन के पथ पर संसार, महिला सशक्तिकरण ही भविष्य का आधार

गिफ्ट्स से करें दिन की शुरुआत 

अपनी माँ, बहन, बीवी के लिए अगर महिला दिवस बनाना है ख़ास, तो करें एक प्यार भरे गिफ्ट से दिन की शुरुआत। गिफ्ट ऐसा चुनें जो उन्हें सालों साल तक याद रहे। आप चाहें तो उन्हें उनकी ज़रूरत की कोई चीज़ गिफ्ट कर सकते हैं या फिर कोई ऐसी चीज़ जो उन्हें काफी समय से खरीदने का मन हो और वह उनकी विशलिस्ट में काफी समय से पड़ी हो। 

घर के काम से हो छुट्टी 

यह बात सच है कि महिला चाहें वर्किंग हो या होममेकर, उन्हें घर के कामों से कभी छुट्टी नहीं मिलती। उनके दिन की शुरुआत ही घर के कामों से होती है। ऐसे में, इस महिला दिवस आप अपनी मम्मी, बीवी या बहन को घर के कामों से छुट्टी दिलाएं। आप अपने जीवन की महिला को स्पेशल महसूस करवाएं और घर के कामों की ज़िम्मेदारी अपने सर लें। 

हैंडमेड कार्ड बनाएं 

यह तो पूरी दुनिया जानती है कि महिलाओं को शब्दों से कितना प्यार होता है। इसलिए, अपने जीवन की महिला को इम्प्रेस करने के लिए एक प्यार भरा कार्ड दें। अगर आप यह कार्ड अपने हाथों से बनाएँगे तो वह सोने पर सुहागा होगा। इस कार्ड में आप जो भी मह्सूस करते हैं, वह लिखें। इंटरनेट पर से कविताएँ कॉपी- पेस्ट करने से बचें। अपनी भाषा में अपना सच लिखें !

डिनर डेट करें प्लान 

अगर आप इस दिन को यादगार बनाने के साथ साथ रोमांटिक भी बनाना चाहते हैं तो शाम को उनको उनकी पसंदीदा जगह डिनर डेट के लिए ले जाएँ। एक ऐसा कैफ़े या रेस्तरां चुनें जहाँ वह काफ़ी समय से जाना चाहती हों। डिनर डेट के समय उन्हें अपनी पूरी अटेंशन दें। ऐसा न हो की आप उन्हें फैंसी सी जगह ले तो जाएं पर वहां चलकर भी आप अपने फ़ोन में बिज़ी हो जाएँ। 

उनके लिए खाना ख़ुद बनाएँ 

अगर आप अपनी पसंदीदा महिला को स्पेशल फील करना चाहते हैं तो उनके लिए खाना अपने हाथों से बनाएँ। आपकी मेहनत और लगन देखकर उन्हें पता चलेगा की आप उन्हें कितना एपरीशिएट करते हैं। ऐसा तभी करें जब आपको खाना बनाना असल में आता हो। अगर अपने किचन में कुछ गड़बड़ कर दी तो आप अपनी माँ, बीवी, बहन का काम और बढ़ा देंगे। 

क्लब/ कॉन्सर्ट ले जाएँ 

अगर आपके जीवन की स्पेशल महिला को डांस करना पसंद है तो आप उन्हें किसी क्लब या कॉन्सर्ट में ले जा सकते हैं। यह शाम उनके लिए यादगार रहेगी। म्यूजिक की ताल पर आप उनके साथ झूम सकते हैं। 

मेम्बरशिप करें गिफ्ट 

अगर आप अपनी मम्मी, बीवी और बहन की हेल्थ का ख्याल रखना चाहते हैं, तो आप उन्हें एक जिम या योग क्लास या ज़ुम्बा क्लासेज की मेम्बरशिप गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आपकी स्पेशल लेडी को मूवी और टीवी शोज़ का शौक है तो आप उन्हें नेटफ्लिक्स और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सब्सक्रिप्शन गिफ़्ट कर सकते हैं। अगर आपकी पसंदीदा महिला को किताबों का शौक है तो आप उन्हें ऑडियोबुक जैसे स्टोरीटेल या ऑडिबल की सुब्स्क्रिशन या गिफ्ट कार्ड भी दे सकते हैं !

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Janiye 7 tarike jinse banega mahila diwas khas के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*