जानिए आयुष्मान भारत दिवस का महत्व, एजेंडा और इससे जुड़ी मुख्य बातें

1 minute read
Ayushman Bharat divas

भारत सरकार की ओर से प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 30 अप्रैल के दिन को आयुष्मान भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी गई एक प्रकार की श्रद्धांजलि है। डॉ. अंबेडकर ने आमजन के उत्थान के लिए बहुत कार्य किए थे। इसलिए आयुष्मान भारत योजना को उनकी स्मृति में समर्पित किया गया है। यहाँ आयुष्मान भारत दिवस के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। 

आयुष्मान भारत योजना के बारे में 

आयुष्मान भारत प्रतिवर्ष 30 अप्रैल को मनाया जाता है। यह स्वस्थ भारत के मिशन को हासिल करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत गरीबों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने और और जन स्वास्थ्य कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सामाजिक डेटाबेस के आधार पर दूरदराज के क्षेत्रों में सस्ती चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देना होता है।

आयुष्मान भारत योजना का इतिहास 

इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2018 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयन्ती के दिन झारखंड की राजधानी रांची से किया था। केंद्र सरकार की तरफ से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इस योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है। इस हेतु हर परिवार को आयुष्मान भारत कार्ड भी उपलब्ध कराए जाते हैं। 

आयुष्मान भारत दिवस 30 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है? 

आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी मुख्य बातें 

यहाँ आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी कुछ मुख्य बातें बताई जा रही हैं-

  • भारत आयुष्मान योजना विश्व की सबसे बड़ी सरकारी वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है जो कम आय वाले परिवारों 50 करोड़ से अधिक परिवारों को INR 5 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध कराया जाता है। 
  • इस योजना के तहत भारत के सरकारी और निजी दोनों प्रकार के अस्पतालों में माध्यमिक और तृतीयक श्रेणी की देखभाल उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना के अंतर्गत इलाज हेतु भर्ती होने पर कार्ड धारक के परिवार को हेल्थ कवर प्रदान कराया जाता है। 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी आयुष्मान भारत की तारीफ़ करते हुए इसे एक सराहनीय कदम बढ़ाया है। 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अलावा अमेरिकी थिंक टैंक ने भी आयुष्मान भारत योजना को एक अच्छी जन कल्याणकारी योजना बताया है। 
  • आयुष्मान भारत योजना की सुविधा का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति को पहले आयुष्मान भारत योजना कार्ड बनवाना पड़ता है। 
  • आयुष्मान भारत कार्ड किसी भी क्षेत्रीय  कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, यूटीआई-आईटीएसएल केंद्र पर जाकर बनवाया जा सकता है। 
  • आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय के आयुष्मान मिशन का ही एक भाग है। 

आयुष्मान भारत दिवस का एजेंडा 

आयुष्मान भारत दिवस का मुख्य एजेंडा आयुष्मान भारत दिवस के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना और सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों की पहुँच के योग्य बनाना है। बहुत से गरीब परिवार भारत के दूर दराज के इलाकों में अभी भी आयुष्मान भारत योजना के बारे में पता नहीं है। आयुष्मान भारत योजना के तहत ऐसे परिवारों को आयुष्मान योजना के बारे में बताया जाता है ताकि वे भी इस योजना के बारे में जान सकें और इस योजना का लाभ उठा सकें। 

आयुष्मान भारत दिवस का महत्व 

यहाँ आयुष्मान भारत दिवस का महत्व बताया गया है-

  • आयुष्मान भारत योजना माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रति वर्ष प्रति परिवार INR 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करती है।
  • आयुष्मान भारत योजना दिवस आयुष्मान योजना के बारे में जागरूकता पैदा करके आयुष्मान भारत योजना तक लोगों की पहुँच को अधिक सरल बनाता है। 
  • आयुष्मान भारत दिवस इस नवीन पहल का जश्न मनाता है, जिसने लाखों भारतीयों के लिए सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच को संभव किया है। 

आयुष्मान भारत का लाभ कैसे उठाएं 

आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

  • अपने क्षेत्र के कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, यूटीआई-आईटीएसएल केंद्र पर जाएं। 
  • आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने के लिए अपने साथ कोई मान्य आईडी जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड आदि लेकर जाएं।
  • कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, यूटीआई-आईटीएसएल केंद्र पहुंचकर अपनी पात्रता की जांच कराएं 
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन फॉर्म भरकर जमा करें। 
  • आप चाहें तो चिह्नित ग्राम रोजगार सहायक व वार्ड इंचार्ज के सहयोग से भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। 
  • किसी बीमारी की स्थिति में किसी आयुष्मान योजना के अंतर्गत आने वाले सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में भर्ती होने पर आयुष्मान कार्ड दिखाकर आप नि:शुल्क उपचार का लाभ उठा सकते हैं। 

आयुष्मान भारत दिवस कैसे मनाया जाता है? 

आयुष्मान भारत कुछ इस प्रकार से मनाया जाता है-

  • स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन : आयुष्मान भारत दिवस के मौके पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है और लोगों को मुफ्त उपचार प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही इन कैम्पों में लोगों को आयुष्मान भारत योजना के बारे में भी बताया जाता है। 
  • जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन : आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में लोगों को आयुष्मान भारत  योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इन कार्यक्रमों में लोगों के आयुष्मान भारत  कार्ड भी बनाए जाते हैं। 
  • सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर : आयुमान भारत दिवस के मौके पर भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्ट डालकर और हैशटैग चलाकर लोगों को आयुष्मान भारत योजना के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। 

FAQs 

आयुष्मान भारत योजना कब शुरू की गई थी? 

आयुष्मान भारत योजना वर्ष 2018 में सितम्बर में शुरू की गई थी।  

भारत में आयुष्मान दिवस कब मनाया जाता है?

आयुष्मान भारत दिवस प्रतिवर्ष 30 अप्रैल को मनाया जाता है। 

आयुष्मान भारत योजना किसका अंग है?

आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय के आयुष्मान मिशन का अंग है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवसराष्ट्रीय पक्षी दिवस
राष्ट्रीय समुद्री दिवसओडिशा स्थापना दिवस
विश्व अंतर्मुखी दिवस विश्व रेडियो दिवस
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवसराष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस
पोंगलराष्ट्रीय युवा दिवस
अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवसविश्व ब्रेल दिवस
राष्ट्रीय पैदल दिवसखान जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
सीआरपीएफ शौर्य दिवसविश्व होम्योपैथी दिवस
बैसाखीविश्व टीकाकरण सप्ताह का इतिहास, महत्व व कैसे मनाते हैं?

आशा है कि आपको आयुष्मान भारत दिवस की जानकारी मिली होगी जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*