World Day of the Sick in Hindi : जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन और क्या है इसका इतिहास

1 minute read
World Day of the Sick in Hindi

देश में हर साल 11 फरवरी को विश्व बीमार दिवस (World Day of the Sick in Hindi) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है किसी भी बिमारी से पीड़ित लोगों के साथ-साथ उनकी देखभाल करने वालों की देखभाल पर विचार करने। इस दिन विभिन्न सार्वजनिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जा सके। गौरतलब है कि इस वर्ष 32 वां विश्व बीमार दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में आइये इस ब्लाॅग के माध्यम से विस्तार से जानते हैं क्या है World Day of the Sick in Hindi और क्या है इसका इतिहास और महत्व? 

विश्व बीमार दिवस क्या होता है?

हर साल 11 फरवरी को विश्व बीमार दिवस (World Day of the Sick) मनाया जाता है। यह दिन उन सभी लोगों को समर्पित है जो किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं। यह एक महत्वपूर्ण दिन है जिसका उद्देश्य है बीमार लोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी देखभाल के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना। यह दिन बीमार लोगों की सेवा और देखभाल करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन हमें बीमार लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद दिलाता है। और साथ-साथ उनके परिवारों और दोस्तों के प्रति भी अधिक सहानुभूति और समझ विकसित करने में भी मदद करता है। बता दें कि यह दिन कैथोलिक चर्च के लिए पीड़ित लोगों के लिए प्रार्थना करने का एक तरीका प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें : World Leprosy Day in Hindi 

विश्व बीमार दिवस कैसे मनाया जाता है? 

विश्व बीमार दिवस के अवसर पर, दुनिया भर में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर, दुनिया भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में शामिल हैं:

  • प्रार्थना सभाएं: इस दौरान चर्चों, अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पीड़ितों के लिए प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाती हैं। जिसमें लोग बीमार लोगों के स्वास्थ्य और ठीक होने के लिए प्रार्थना करते हैं।
  • प्रदर्शन: इस दौरान कई संगठन बीमार लोगों के समर्थन में प्रदर्शन आयोजित करते हैं। इन प्रदर्शनों में, लोगों को बीमार लोगों के जरूरतों के बारे में जागरूक किया जाता है। 
  • इसके अलावा, कई लोग व्यक्तिगत रूप से बीमार लोगों को भोजन, कपड़े या अन्य आवश्यक सामान दान करते हैं।

विश्व बीमार दिवस का इतिहास 

विश्व बीमार दिवस का इतिहास 1992 में शुरू होता है। उस वर्ष पोप जॉन पॉल द्वितीय ने पीड़ितों की सहायता करने और उनकी देखभाल करने वालों के काम को सराहने के लिए, 11 फरवरी को विश्व बीमार दिवस के रूप में घोषित किया। 11 फरवरी दिन इसलिए चुना गया क्योंकि यह “आवर लेडी ऑफ लूर्डेस” का स्मृति दिवस था। इस दिवस की स्थापना ही बीमार लोगों को आशा देने के लिए की गयी थी। बीमारी से पीड़ित लोगों को समर्पित इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है बीमार लोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी देखभाल के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना। 

यह भी पढ़ें :  National Geographic Day in Hindi 

विश्व बीमार दिवस का महत्व 

विश्व बीमार दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है जो हमें बीमार लोगों के प्रति सहानुभूति और समझ विकसित करने में मदद करता है। हर एक व्यक्ति इस दिन बीमारों और उनकी देखभाल करने वालों के लिए प्रार्थना करके अपना योगदान दे सकता है। यह दिन बीमार लोगों और उनके कष्टों को कम करने के लिए काम करने वालों के लिए प्रार्थना करने का अवसर प्रदान करता है।

विश्व बीमार दिवस 2024: थीम

विश्व बीमार दिवस (World Day of the Sick in Hindi), हर साल एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। आपको बता दें कि विश्व बीमार दिवस 2024 थीम “हीलिंग लव: विटनेसिंग टू कम्पैशन एंड सर्विस” है।। यह थीम लोगों को यह समझने में मदद करने के लिए डिज़ाइन की गई है कि विश्वभर में पीड़ित लोगों की मदद करें, उन्हें अकेला महसूस न होने दें।

यह भी पढ़ें : February Important Days in Hindi 

विश्व बीमार दिवस से जुड़े रोचक तथ्य 

विश्व बीमार दिवस से जुड़े रोचक तथ्य निम्नलिखित है : 

  • विश्व बीमार दिवस कैथोलिकों के लिए महत्वपूर्ण दिन है।
  • इस दिन हम बीमार और पीड़ित लोगों की सेवा करने वालों के लिए प्रार्थना करते हैं।
  • 1993 को पहला विश्व बीमार दिवस मनाया गया था।
  • इस दिवस की शुरुआत पोप जॉन पॉल द्वितीय द्वारा की गयी थी।
  • इस दिन कई संगठन द्वारा बीमार लोगों को दवाइयां और सामान वितरित किया जाता है। 

विश्व बीमार दिवस पर कोट्स

विश्व बीमार दिवस पर कोट्स निम्नलिखित है : 

  • विश्व रोगी दिवस पर यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि उन सभी लोगों की सहायता करें जो पीड़ित हैं क्योंकि वे सभी भगवान की संतान हैं। विश्व रोगी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
  • सभी विश्वासियों को पीड़ित लोगों की मदद करनी चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। विश्व रोगी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
  • जो लोग बीमार लोगों की देखभाल करते हैं भगवान उनकी देखभाल करता है।
  • बीमारों की देखभाल के लिए कोमलता, सीधे और सरल इशारों और एक दुलार की आवश्यकता होती है जो पीड़ित लोगों को प्यार का एहसास कराता है। इस विश्व बीमार दिवस पर पीड़ित लोगों का ख्याल रखें और उनकी मदद करें।
  • “मजबूत बनो चीजें बेहतर हो जाएंगी। अभी तूफान हो सकता है, लेकिन हमेशा के लिए बारिश नहीं होगी।” विश्व रोगी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
  • बीमार आदमी का इलाज दवा से और दुखी आदमी का इलाज संगीत से करो। विश्व रोगी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
  • बीमार होने पर ऐसा महसूस होता है जैसे आपने किसी और का चश्मा पहन रखा है। – मेगन बॉयल।
  • बिना बीमारी के आप ठीक नहीं हो सकते। – टीडी जेक्स
  • बीमारी, पागलपन और मृत्यु वे देवदूत थे जो मेरे पालने को घेरे हुए थे और उन्होंने जीवन भर मेरा पीछा किया। – एडवर्ड मंच।
  • किसी को भी दूसरों पर निर्भर मानने से डरना नहीं चाहिए, क्योंकि व्यक्तिगत रूप से और अपने प्रयासों से हम अपनी सीमाओं को पार नहीं कर सकते हैं। आपको विश्व रोगी दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।

संबंधित आर्टिकल्स

National Voters Day in HindiNational Bird Day in Hindi
World Introvert Day in Hindi World Radio Day
Antarrashtriya Shiksha DiwasNational Startup Day in Hindi
Pongal in HindiNational Youth Day in Hindi 
African National Congress Foundation Day in HindiWorld Braille Day in Hindi 

FAQs 

विश्व बीमार दिवस की स्थापना कब हुई थी?

विश्व बीमार दिवस की स्थापना 13 मई 1992 को की गई थी।

विश्व बीमार दिवस की स्थापना किसने की थी?

विश्व बीमार दिवस की स्थापना पोप जॉन पॉल द्वितीय द्वारा की गई थी।

विश्व बीमार दिवस 2024 की थीम क्या है?

विश्व बीमार दिवस 2024 का विषय “हीलिंग लव: विटनेसिंग टू करुणा एंड सर्विस” है।

आशा है कि आपको World Day of the Sick in Hindi की जानकारी मिली होगी जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*