Safety Slogans in Hindi : पढ़िए सुरक्षा पर स्लोगन, जो समाज को जागरूक करने का प्रयास करेंगे

1 minute read
Safety Slogans in Hindi

जीवन को सुरक्षा की दृष्टी से संपन्न और सशक्त बनाने के लिए आपको सुरक्षा के प्रति जागरूक करने वाले नारों को अवश्य पढ़ना चाहिए। किसी भी संकट, समस्या या कुरीति से समाज के हितो की सुरक्षा करने के लिए और समाज को एक सभ्य समाज बनाने में सुरक्षा पर स्लोगन अहम भूमिका निभाते हैं। युवाओं को जीवन के महत्व के बारे में समझाने और उनके सपनों की सुरक्षा करने के लिए कुछ नारे एक मुख्य किरदार में समाज के समक्ष प्रस्तुत होते हैं। इस ब्लॉग में आपको Safety Slogans in Hindi पढ़ने को मिलेंगें,  जो समाज को सकारात्मकता ऊर्जा से ऊर्जावान कर देंगे। 

Top 10 Safety Slogans in Hindi – सुरक्षा पर नारे

Top 10 Safety Slogans in Hindi निम्नवत हैं, जिनके माध्यम से आप सुरक्षा के महत्व को जान पाएंगे;

  1. सपनों की सुरक्षा के लिए, हम जान की बाजी लगाएंगे।
  2. सुरक्षित रहेंगे अब, खुशियों का ख्वाब बुनेंगे हम।
  3. करके सपनों का सम्मान, सुरक्षित समाज का होगा निर्माण।
  4. प्रदुषण के प्रति रोकथाम ही, हमारे स्वास्थ की सुरक्षा की गारंटी है।
  5. सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है, इसकी जय के हम अधिकारी हैं।
  6. ध्यान को न भंग करें, निज जीवन में सुरक्षा के रंग भरें।
  7. सुरक्षा का महत्व जानकर, समर्पित हो जाएं खुशियों को अपना मानकर।
  8. सुरक्षित वातावरण में ही स्वतंत्रता का राग गूंजता है, असुरक्षा के भय से प्रताड़ित मानव सुरक्षा के पहलु ढूंढता है।
  9. तभी होगा बेहतर दिन, सुरक्षा के गर्भ से निकलेगा जब-जब दिन।
  10. सुरक्षा पर सभी का समान अधिकार है, सुरक्षा ही विकास का करती विस्तार है।

यह भी पढ़ें : Speech on National Safety Day in Hindi

बेस्ट सेफ्टी स्लोगन

इस ब्लॉग के माध्यम से आपको सुरक्षा के महत्व को जानने के साथ-साथ, बेस्ट सेफ्टी स्लोगन पढ़ने का भी अवसर मिलेगा। बेस्ट सेफ्टी स्लोगन कुछ इस प्रकार हैं;

  • किसी भी दुर्घटना से बचना है, हमें अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना है।
  • सुरक्षा ही स्वतंत्रता के ताले की, वास्तविकता में सही चाबी है।
  • सुरक्षा ही सफलता का आधार है, असुरक्षित माहौल से अब हमें इंकार है।
  • सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है, दुर्घटनाओं से बचने में ही खुद्दारी है।
  • सपनों की सुरक्षा ही, युवाओं की पहली हुंकार है।

यह भी पढ़ें : Safety Quotes in Hindi

इंडस्ट्रियल सेफ्टी स्लोगन

कार्यस्थल की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए इंडस्ट्रियल सेफ्टी स्लोगन नीचे दिए गए हैं, जिनका उद्देश्य कार्यस्थलों की सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करना है। 

  • आओ साथी कदम बढ़ाएं, कार्यस्थलों को सुरक्षित बनाएं।
  • कार्यस्थल हमारा मंदिर है, इस मंदिर को स्वच्छ हम बनाएंगे।
  • कार्यस्थल को स्वस्थ बनाना हमारी जिम्मेदारी है, यही सत्य है कि हम इसके अधिकारी हैं।
  • सफलता का आधार है, सुरक्षित कार्यस्थल से बढ़ता यश का विस्तार है।
  • तुम्हारी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

यह भी पढ़ें : Safety Speech Topics in Hindi

इलेक्ट्रिकल सेफ्टी स्लोगन

इस ब्लॉग में आपको इलेक्ट्रिकल सेफ्टी स्लोगन पढ़ने का भी अवसर मिल जाएगा, Safety Slogans in Hindi की श्रेणी में इलेक्ट्रिकल सेफ्टी स्लोगन कुछ इस प्रकार हैं;

  • सुरक्षा नियमों को अपनाओ, जीवन में खुशियों को गले लगाओ।
  • जीवन की असली कमाई है, सुरक्षा नियमों का पालन करने में ही सबकी भलाई है।
  • सुखों का स्वागत करते हैं, सुरक्षा नियम जीवन को आनंदित करते हैं।
  • सुरक्षा हमारा हक़-हमारी विरासत है, इसकी हिफाज़त में ही हमारी हिफाज़त है।
  • सुरक्षित वातावरण में योगदान दें, सुरक्षा से स्वतंत्रता का सम्मान लें।
  • सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।
  • सुरक्षित समाज हमारा संकल्प है, और सुरक्षा है हमारा अटल लक्ष्य।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

फायर सेफ्टी स्लोगन

इस ब्लॉग में आपको फायर सेफ्टी स्लोगन पढ़ने का भी अवसर मिल जाएगा, Safety Slogans in Hindi की श्रेणी में फायर सेफ्टी स्लोगन कुछ इस प्रकार हैं;

  • अग्नि सुरक्षा के नियमों को अपनाएं, निज जीवन को खुशहाल बनाएं।
  • चिंगारी से सावधान रहें, सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
  • अग्नि के विकराल रूप से सतर्क रहें, किसी भी अनहोनी से सावधान रहें।
  • अग्नि से न उलझें, उलझकर इससे न पीड़ाओं में झुलसें।
  • सही मायनों में अग्निशामक यंत्र, बनते हैं अग्नि से सुरक्षा का मूल मंत्र।
  • युवाओं सीखकर आग से बचाव, बनाएं जीवन को एक सुरक्षित नाव।

यह भी पढ़ें : विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस

गर्ल सेफ्टी स्लोगन

इस ब्लॉग में आपको गर्ल सेफ्टी स्लोगन पढ़ने का भी अवसर मिल जाएगा, Safety Slogans in Hindi की श्रेणी में गर्ल सेफ्टी स्लोगन कुछ इस प्रकार हैं;

  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं।
  • आवाज उठाओ, अपनी चेतना जगाओ।
  • तुम सिंह की दहाड़ हो, तुम मजबूत एक पहाड़ हो।
  • हे आत्मनिर्भर नारी, कर विजय की तैयारी।
  • सुरक्षा तेरा अधिकार है, तेरी आहट ही हुंकार है।
  • सम्मान से शीश उठाना सीख, तू पीड़ाओं में मुस्कुराना सीख।
  • तू सभ्यताओं का श्रृंगार है, तू ही समय की पुकार है।
  • तू निर्भयता का वरदान है, तू ही सभ्यताओं का सम्मान है।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?

रोड सेफ्टी स्लोगन

इस ब्लॉग में आपको रोड सेफ्टी स्लोगन पढ़ने का भी अवसर मिल जाएगा, Safety Slogans in Hindi की श्रेणी में रोड सेफ्टी स्लोगन कुछ इस प्रकार हैं;

  • सड़क सुरक्षा, है जीवन रक्षा।
  • नियमों का पालन करें, किसी भी अनहोनी से बचें।
  • तेज गति से तलाक लें, साँसों को सदा सुहागन रहने का वरदान दें।
  • दुर्घटना से होती देर भली।
  • शराब के नशे में वाहन न चलाएं, जिम्मेदार नागरिक होने का ये कर्तव्य निभाएं।
  • सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।
  • सीटबेल्ट है जरुरी, इसको न लगाने की है आपकी कैसी मजबूरी?

संबंधित आर्टिकल

Slogan on Pollution in HindiWorld Literacy Day Slogan in Hindi
Independence Day Slogan in HindiShaheed Diwas History in Hindi
Shaheed Diwas Slogan in HindiNational Voters Day in Hindi

आशा है कि इस ब्लॉग के माध्यम से आपको Safety Slogans in Hindi पढ़ने का अवसर मिला होगा। साथ ही इस पोस्ट में सुरक्षा का महत्व बताने वाले और सुरक्षा के प्रति जग का मार्गदर्शन करने वाले नारों की भूमिका के बारे में भी आप जान पाए होंगे। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*