Global Day of Parents : हर साल 1 जून को क्यों मनाया जाता है यह दिन? जानिए कैसे हुई इसकी शुरुआत

1 minute read
Global Day of Parents in Hindi

माँ अगर ज्ञान का स्रोत हैं तो पिता जीवन के मार्गदर्शक। माँ अगर जीवनदायिनी हैं तो पिता उस जीवन को संवारने वाले कर्ता। कुल मिलकर कहे तो माँ और पिता दोनों ही हमारे जीवन के अनमोल रत्न हैं। वे हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ होते हैं जो हमारा पालन-पोषण करते हैं, हमें सुरक्षा प्रदान करते हैं और हमें सही और गलत के बीच अंतर करना सिखाते हैं। माता पिता के इन्हीं महत्व को ध्यान में रखते हुए और उनके प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने के लिए हर साल जून में वैश्विक माता पिता दिवस मनाया जाता है। माता पिता को समर्पित इस दिवस को मनाने की शुरुआत कैसे और कहाँ से हुई, इसे जानने के लिए यह लेख पढ़िए। Global Day of Parents in Hindi में आपको इस महत्वपूर्ण दिवस के इतिहास से लेकर अन्य रोचक जानकारी विस्तार से दी गई है। 

वैश्विक माता पिता दिवस के बारे में

हर साल 1 जून को दुनियाभर में ग्लोबल डे ऑफ पैरेंट्स यानी वैश्विक माता पिता दिवस मनाया जाता है। यह महत्वपूर्ण दिवस हमें अपने माता-पिता के योगदानों और बलिदानों का सम्मान करने, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और नि:स्‍वार्थ प्रेम और त्‍याग के लिए उन्‍हें शुक्रिया कहने का अवसर प्रदान करता है। यह दिन हमें उन्हें स्पेशल फील कराने का मौका देता है जिन्होंने हमें यह जीवन दिया है हमारा पालन-पोषण किया और हमें वो बनाया जो हम आज हैं। यह दिवस दुनिया भर के लोगों को यह याद दिलाने का एक तरीका है कि माता-पिता हमारे जीवन में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं इस महत्वपूर्ण दिन को और खास बनाने के लिए दुनियाभर में कई कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। आईये अब जान लेते हैं कि कैसे हुई इस महत्वपूर्ण दिन की शुरुआत और क्या है इसका महत्व 

यह भी पढ़ें : मेरे परिवार पर निबंध

वैश्विक माता पिता दिवस का इतिहास

Global Day of Parents in Hindi के अगर इतिहास की बात करें तो इसकी शुरुआत 1994 में हुई थी। इससे पहले 1980 के दशक के दौरान  संयुक्त राष्ट्र ने परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका पर ध्यान केंद्रित करना शुरू किया। ऐसे में महासभा ने कई प्रस्तावों को अपनाया और 1994 को अंतर्राष्ट्रीय परिवार वर्ष के रूप में घोषित किया। माता-पिता, बच्चों के देखभाल करने और उनके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1 जून 2012 को वैश्विक माता पिता दिवस के दिन को आधिकारिक तौर पर मनाये जाने की घोषणा की। तब से लेकर हर साल यह दिवस मनाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें : फैमिली कोट्स इन हिंदी

क्या है इस दिवस का महत्व?

माता पिता अपने बच्चों के लिए हमेशा से त्याग करते आए हैं और कभी भी अपने बच्चों पर कोई आंच नहीं आने देते हैं। ऐसे में जरुरी है कि बच्चे भी अपने माता पिता की उसी तरह से देख रेख करें जिस तरह से वह करते हैं, अपने पैरेंट्स का सम्‍मान करें और उनके जीवन को आसान बनाने में उनकी मदद करें। इस तरह माता पिता को समर्पित यह दिवस दुनियाभर के लोगों को अपने माता-पिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है, उनके प्रति प्यार, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करता है, और बच्चों और माता-पिता के बीच संबंधों को भी मजबूत करता है।  

कैसे मनाया जाता है वैश्विक माता पिता दिवस 

Global Day of Parents in Hindi वह दिन है जब बच्चों के जीवन में माता-पिता के महत्व का जश्न मनाया जाता है। इस दिन को ख़ास बनाने के लिए आप विभिन्न तरीके अपना सकते हैं : 

  • इस दिन दुनिया भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें भाषण, संगीत कार्यक्रम और प्रदर्शनियां आदि शामिल हैं। 
  • इस दिन आप अपने माता पिता के साथ समय बिताकर उनको स्पेशल फील करवा सकते हैं। 
  • इस दिन आप उनके लिए कोई कार्ड या पत्र लिखकर उनके प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा आप इस दिन घर के कामों में उनकी मदद कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें : क्यों मनाया जाता है पेरेंट्स डे? क्या है इसका महत्व और इतिहास

वैश्विक माता पिता दिवस थीम 2024

हर साल वैश्विक माता पिता दिवस एक निर्धारित थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष यानी 2024 के लिए थीम है चंचल पालन-पोषण का वादा। संक्युत राष्ट्र द्वारा हर साल एक नई थीम चुनी जाती है जो माता-पिता और उनके बच्चों के बीच संबंधों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। इससे पहले वर्ष यानी वैश्विक माता पिता दिवस 2023 थीम है : पेरेंटिंग की शक्ति: खुश, स्वस्थ और आशावादी बच्चों की परवरिश। 

‘ग्लोबल पेरेंट्स डे’ की शुभकामनाएँ

‘ग्लोबल पेरेंट्स डे’ पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश : 

भगवान का दिया आशीर्वाद हैं मां-बाप
दुनिया का अनमोल तोहफा हैं मां-बाप
हे प्रभु! एक ही प्रार्थना है मेरी आपसे
हर जन्म में मुझे चाहिए यही माँ-बाप
वैश्विक माता पिता दिवस की शुभकामनाएं

मेरे सिर पर जब भी बलाएं आईं
ढाल बन कर सामने मां-बाप की दुआएं आईं.
हैप्पी ग्लोबल पेरेंट्स डे 2024

मेरे जीवन में यह जो शौहरत है
मेरे माता पिता की ही बदौलत हैं
मेरे सिर पर बना रहे सदा उनका साया
हैप्पी ग्लोबल पेरेंट्स डे 2024

माँ की ममता, पिता का साया
हर मुश्किल में होता है जीने का सहारा।
वैश्विक माता पिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
मुफ्त में सिर्फ माता-पिता का प्यार मिलता है
बाकी हर रिश्ते के लिए कुछ न कुछ चुकाना पड़ता है।
वैश्विक माता पिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

FAQs

हम वैश्विक माता पिता दिवस क्यों मनाते हैं?

वैश्विक माता पिता दिवस मनाने का प्राथमिक उद्देश्य माता पिता के मूल्य और महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन उन लोगों को स्पेशल फील कराने का मौका मिलता है जिन्होंने हमें जन्म दिया और पाला है। 

ग्लोबल पेरेंट्स डे को हिंदी में क्या कहते हैं?

ग्लोबल पेरेंट्स डे को हिंदी में माता पिता का वैश्विक दिवस कहते हैं। 

ग्लोबल पैरेंट्स डे 2024 की थीम क्या है?

ग्लोबल पैरेंट्स डे 2024 की थीम है चंचल पालन-पोषण का वादा। 

संबंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवसराष्ट्रीय युवा दिवस
राष्ट्रीय पक्षी दिवस राष्ट्रीय समुद्री दिवस 
ओडिशा दिवसवर्ल्ड इंट्रोवर्ट डे
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवसनेशनल स्टार्टअप डे 
अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस स्थापना दिवसनेशनल वॉकिंग डे

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Global Day of Parents in Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*