Antrashtriy Mahila Divas Kab Manaya Jata Hai: हर वर्ष भारत समेत दुनियाभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं के प्रति समाज में सम्मान की भावना उत्पन्न करना और उन्हें सबके समान अधिकार दिलाना है। वहीं महिला दिवस महज एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक कदम है। बताना चाहेंगे प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक विशेष थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस आर्टिकल में आप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास, महत्व और थीम के बारे में जानेंगे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?
प्रतिवर्ष महिलाओं को समर्पित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Antarrashtriya Mahila Divas 2025) 8 मार्च को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, सशक्तिकरण व समानता को बढ़ावा देने के साथ ही किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव एवं हिंसा को रोकना है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बुनियाद जर्मन एक्टिविस्ट ‘क्लारा जेटकिन’ (Clara Zetkin) द्वारा रखी गई थी। जबकि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत 1900 के दशक में हुई। जब वर्ष 1908 में क़रीब पंद्रह हज़ार महिलाओं ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक परेड निकाली। उनकी मांग थी कि महिलाओं के काम के घंटे कम हों, कार्य के अनुसार वेतन मिले और महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिले।
इसके बाद वर्ष 1911 में पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस स्विटज़रलैंड, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और जर्मनी में मनाया गया। हालांकि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तारीख वर्ष 1917 में तय हुई। जब रुसी महिलाओं ने ‘ज़ार’ (Tsar) के शासन के खिलाफ हड़ताल की थी। तब से 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की वैश्विक तारीख बन गई। बाद में वर्ष 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने भी सालाना जश्न के तौर पर इस दिन को औपचारिक मान्यता दी।
यह भी पढ़ें – इन सात तरीकों से बनाएं महिला दिवस ख़ास
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम 2025
International Women’s Day Theme 2025: प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष थीम रखी जाती है। इस वर्ष की थीम ‘एक्सीलरेट एक्शन’ (Accelerate Action) रखी गई है जिसका मतलब “तेजी से कार्य करना” है। बताना चाहेंगे यह थीम महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए तेजी से प्रगति करने की अपील करती है।
यह भी पढ़ें – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए एक जागरूकता उत्पन्न करने का अवसर प्रदान करता है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, उनके योगदान और समानता को बढ़ावा देना है। यह दिन महिलाओं के संघर्षों और सफलता को सम्मानित करता है। साथ ही यह महिलाओं को समान अवसर, शिक्षा, और सुरक्षा की दिशा में प्रेरित करता है। महिला दिवस समाज को याद दिलाता है कि महिलाओं का समृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण योगदान है, और हमें एक समान और सम्मानजनक समाज की ओर बढ़ने की आवश्यकता है।
FAQs
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है।
पहला महिला दिवस वर्ष 1911 में मनाया गया था।
यह कुछ देशों में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है, जबकि अन्य देशों में इसे एक सांस्कृतिक या सामाजिक कार्यक्रम के रूप में मनाया जाता है।
इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम “एक्सीलरेट एक्शन” (Accelerate Action) रखी गई है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजनों, जैसे कि प्रदर्शन, संगोष्ठी, कार्यशालाएँ, और सम्मान समारोह होते हैं, जिनमें महिलाओं के अधिकारों और समानता पर चर्चा होती है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
आशा है कि आपको इस आर्टिकल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है (Antrashtriy Mahila Divas Kab Manaya Jata Hai) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही ट्रेंडिंग इवेंट्स और सामान्य ज्ञान से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।