छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस 2024 : तिथि, इतिहास और महत्व 

1 minute read
छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस 2024 (Chhattisgarh Foundation Day in Hindi 2024) (2)

Chhattisgarh Foundation Day in Hindi 2024 : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस हर साल 1 नवंबर के दिन मनाया जाता है। यह दिन साल 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य के गठन का प्रतीक माना जाता है। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के रूप में जाना जाने वाला यह दिन भारत के 26वें राज्य के रूप में राज्य की स्थापना के बारे में बताता है। यह दिन छत्तीसगढ़ की विशिष्ट संस्कृति, इतिहास और उपलब्धियों पर गर्व को दर्शाता है जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस ब्लॉग में छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस (Chhattisgarh Foundation Day in Hindi 2024) के बारे में जानकारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के बारे में

हर साल 1 नवंबर के दिन छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसे छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के नाम से भी जाना जाता है। 1 नवंबर के दिन भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर मध्य प्रदेश से अलग करके छत्तीसगढ़ को एक स्वतंत्र राज्य घोषित किया था। छत्तीसगढ़ का पौराणिक नाम कौशल राज्य है जोकि भगवान श्री राम की माता के नाम पर था। 

भारत के राष्ट्रपति ने 25 अगस्त को मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 को अपनी सहमति दी थी। उसके बाद भारत सरकार ने 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश को छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश दो अलग राज्यों में विभाजित करने का दिन तय किया था। तब से छत्तीसगढ़ में हर साल 1 नवंबर से 5 दिनों के उत्सव का आयोजन करती है। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का सबसे पहला कार्यक्रम साइंस कॉलेज, रायपुर में आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ जीके इन हिंदी 

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का इतिहास क्या है?

ऐतिहासिक रूप से देख जाए तो छत्तीसगढ़ की जड़ें प्राचीन काल से जुड़ी हुई हैं। इस क्षेत्र का उल्लेख दक्षिण कोसल के रूप में किया जाता है। इतिहास में मराठा शासन के दौरान छत्तीसगढ़ नाम व्यापक रूप से पहचाना गया। इस राज्य की प्रमुख पहचान की इसकी आदिवासी संस्कृति है। राज्य में आदिवासी समुदाय इसके रीति-रिवाजों और विरासत में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। छत्तीसगढ़ के लोगों की अपने अलग राज्य की मांग थी। इसके बाद साल 2000 में मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम पारित किया गया था। उसी वर्ष 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ को औपचारिक रूप से एक राज्य घोषित कर दिया गया था।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस कब मनाया जाता है ? 

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के नाम से भी जाना जाता है। यह हर साल 1 नवंबर के दिन मनाया जाता है। यह दिन साल 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण की याद में मनाया जाता है। साल 2000 में इसे आधिकारिक तौर पर मध्य प्रदेश से अलग करके भारत का 26वां राज्य बनाया गया था।

यह भी पढ़ें: फैक्स एबाउट छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस क्यों मनाया जाता है?

Chhattisgarh Foundation Day in Hindi 2024 : 1 नवंबर 2000 में जब छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी, तब से छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसे मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत भारत सरकार के द्वारा आधिकारिक तौर पर मध्य प्रदेश से अलग कर दिया गया था। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस इसके आदिवासी समुदायों की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और योगदान के कारण बने राज्य छत्तीसगढ़ के महत्व को उजागर करता है। 

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस मध्य प्रदेश का महत्वपूर्ण हिस्सा होने से लेकर 26वें राज्य के रूप में उभरने तक के इसके सफ़र पर प्रकाश डालता है। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस राज्य क्षेत्र की कृषि के क्षेत्र में उपलब्धियों, औद्योगिक विकास और समृद्ध आदिवासी विरासत को बढ़ावा देने के लिए भी मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस इस दिन मानकर राज्य सरकार का उद्देश्य राज्य की उपलब्धियों पर गर्व महसूस कराना है। इस दिन को मनाकर स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और शासन पर भी जोर दिया जाता है।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस (Chhattisgarh Foundation Day in Hindi) का महत्व क्या है?

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस कार्य कारणों से महत्त्वपूर्ण है। यह दिन बताता है कि छत्तीसगढ़ को समृद्ध आदिवासी विरासत और अनूठी परंपराओं के लिए मुख्य रूप से जाना जाता है। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को उजागर करता है। यही कारण छत्तीसगढ़ को अन्य राज्यों से अलग बनाता है। छत्तीसगढ़ को भारत का चावल का कटोरा कहा जाता है। यह राज्य इस्पात और बिजली उद्योगों में भी मुख्य भूमिका निभाता है। जब यह राज्य मध्य प्रदेश का हिस्सा था, तो यहां के लोगों को लगा कि इस क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद इस राज्य का निर्माण किया गया। इन सभी मुद्दों को भी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस उजागर करता है। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस राज्य के विविध समुदायों के बीच एकता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। 

छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस 2024 (Chhattisgarh Foundation Day in Hindi 2024) (1) (1)

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस कैसे मनाते हैं?

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस (Chhattisgarh Foundation Day in Hindi) को छत्तीसगढ़ राज्य में हर साल 1 नवंबर को उत्साह और सांस्कृतिक गौरव के साथ मनाया जाता है। 

  • इस दिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को भव्य समारोह का केंद्र बनाया जाता है। इस कार्यक्रम में अक्सर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसके साथ कार्यक्रम में विभिन्न भारतीय राज्यों और अंतर्राष्ट्रीय कलाकार भी पारंपरिक नृत्य करते हैं।
  • छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर परेड और सांस्कृतिक जुलूस स्थानीय वेशभूषा, लोक नृत्य और विरासत को प्रदर्शित किया जाता है।
  • इस दिन होने वाले कार्यक्रमों में लोक संगीत और नृत्य प्रदर्शन शामिल होते हैं। इनमें आदिवासी समूह पंथी, राउत नाचा और सूवा नृत्य प्रस्तुत किए जाते हैं। नृत्य के साथ में हस्तशिल्प, स्थानीय कला रूपों और अन्य स्वदेशी कलाओं को भी बढ़ावा दिया जाता है।
  • राज्य सरकार के द्वारा इस दिन उन नागरिकों, कलाकारों और संगठनों को सम्मानित करते हैं जिन्होंने शिक्षा, खेल और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में राज्य के विकास में योगदान दिया है।
  • इस दिन छत्तीसगढ़ राज्य की अर्थव्यवस्था में मुख्य भूमिका निभाने वाले कृषि, इस्पात उत्पादन और बिजली उत्पादन में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों के लिए भी कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इनका मुख्य कारण राज्य की आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देना है। 
  • छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के दिन राज्य के स्कूल, कॉलेज और सामुदायिक समूह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड आयोजित करते हैं।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस से जुड़े तथ्य 

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस (Chhattisgarh Foundation Day in Hindi) से जुड़े तथ्य इस प्रकार हैं:

  • छत्तीसगढ़ का गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ था। यह मध्य प्रदेश से अलग होकर भारत का 26वाँ राज्य बना था।
  • छत्तीसगढ़ राज्य की लगभग 30% आबादी आदिवासी समुदायों से बनी है। इनमें गोंड, बैगा और हल्बा जनजातियाँ प्रमुख हैं।
  • छत्तीसगढ़ राज्य चावल उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसे भारत का चावल का कटोरा कहा जाता है। 
  • छत्तीसगढ़ राज्य कोयला, लौह अयस्क और इस्पात का बड़ा उत्पादक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में भारत के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में से एक भिलाई इस्पात संयंत्र उपस्थित है।
  •  छत्तीसगढ़ राजू में पोला, तीजा और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आदि त्यौहार मनाए जाते हैं। इन त्यौहारों में आदिवासी नृत्य शैलियों को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बढ़ावा भी दिया जाता है।
  • छत्तीसगढ़ को अपने घने जंगलों और झरनों के लिए जाना जाता है। राज्य में चित्रकोट जलप्रपात और कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान शामिल हैं। यहां दुर्लभ वन्यजीव और चूना पत्थर की गुफाएं भी हैं।
  • इसे भारत के पावर हब की कहा जाता है। छत्तीसगढ़ भारत के ऊर्जा उत्पादन में बड़ा योगदान देता है। यह राज्य देश की थर्मल और हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर का एक बड़ा हिस्सा पैदा करता है।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर 10 लाइन 

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर 10 लाइन इस प्रकार हैं:

  1. छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस हर साल 1 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन साल 2000 में राज्य के निर्माण का प्रतीक माना जाता है। 
  2. छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के नाम से भी जाना जाता है। 
  3. इस राज्य को मध्य प्रदेश से अलग किया गया था। तब यह भारत का 26वाँ राज्य बना।
  4. छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस इस राज्य की सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक विकास को दर्शाता है। 
  5. इस दिन राज्य की राजधानी रायपुर में भव्य उत्सव मनाए जाते हैं। इनमें परेड, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होते हैं।
  6. इस दिन राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव अक्सर आयोजित किया जाता है। जिसमें राज्य की जीवंत आदिवासी परंपराओं को प्रदर्शित किया जाता है। 
  7. छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध आदिवासी आबादी, कृषि और औद्योगिक विकास के लिए जाना जाता है।  
  8. राज्य को भारत का चावल का कटोरा कहा जाता है।
  9. छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस यहां के लोगों के बीच राज्य की भूमिका और महत्व को उजागर करता है। 
  10.  छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर समारोह के दौरान, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वालों को राज्य में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।

FAQs

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस कब है?

छत्तीसगढ़ भारत का एक राज्य है। इसका गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ था और यह भारत का 26वाँ राज्य है। पहले यह मध्य प्रदेश के अंतर्गत था। कहते है कि किसी समय इस क्षेत्र में 36 गढ़ थे, इसीलिये इसका नाम छत्तीसगढ़ पड़ा।

छत्तीसगढ़ का पुराना नाम क्या था?

हिंदी में छत्तीस यानी 36 और गढ़ अर्थात किला या फोर्ट होता है और इस कारण राज्य का नाम छत्तीसगढ़ पड़ा। प्राचीन काल में इसे दक्षिण कौसल कहा जाता था छत्तीसगढ़ का नाम मराठा काल में काफी लोकप्रिय हुआ था और पहली बार 1795 में अंग्रेजों के एक आधिकारिक दस्तावेज में छत्तीसगढ़ शब्द का इस्तेमाल किया गया था।

छत्तीसगढ़ में कितनी भाषाएँ हैं?

छत्तीसगढ़ में वर्तमान में लगभग 93 भाषाएं/बोलियां बोली जाती हैं।

संबंधित ब्लाॅग्स

November Important Days : नवंबर 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्टWorld Vegan Day 2024 : क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड वीगन डे और इसका इतिहास?
नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला मैडम क्यूरी पर निबंधInfant Protection Day in Hindi : शिशु संरक्षण दिवस
National Cancer Awareness Day in Hindi : राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवसक्या आप जानते हैं राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
Essay on CV Raman in Hindi: जानिए सीवी रमन के जीवन पर निबंधGuru Nanak Jayanti in Hindi : जानें क्यों मनाई जाती है गुरु नानक देव जयंती
उत्तराखंड स्थापना दिवस : कैसे बनी देवताओं की भूमि एक अलग राज्य?राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस : उदेश्य, महत्त्व, इतिहास और आयोजन
National Education Day in Hindi : राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का इतिहास व महत्वNational Science Day Essay : जानिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर निबंध 
Essay on Kindness in Hindi : स्टूडेंट्स के लिए दयालुता पर निबंधRandom Acts Of Kindness Day in Hindi: यह किस दिन मनाया जाता है?
Paragraph on Children’s Day in Hindi : कैसे लिखें बाल दिवस पर पैराग्राॅफझारखंड पर आधारित जीके क्वेश्चंस
Indian National Press Day: जानिए राष्ट्रीय प्रेस दिवस का इतिहास, महत्वNational Epilepsy Day in Hindi : राष्ट्रीय मिर्गी दिवस 2024 थीम, महत्व
विश्व शौचालय दिवस 2024अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 2024
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2024संविधान दिवस 2024

आशा है कि आपको इस ब्लाॅग में छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस (Chhattisgarh Foundation Day in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*