अंधा का पर्यायवाची शब्द | Andha ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए अंधा के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
अंधा का पर्यायवाची शब्द

Andha ka Paryayvachi Shabd नेत्रहीन, दृष्टिहीन, जन्मांध, दृष्टिबाधित, चक्षुहीन, सूरदास और आँधरा होते हैं। यहां हम अंधा के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, अंधा के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्यों में प्रयोग और अ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

अंधा का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां अंधा के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. नेत्रहीन
2. दृष्टिहीन
3. जन्मांध
4. दृष्टिबाधित
5. चक्षुहीन
6. सूरदास
7. आँधरा 

यह भी पढ़ें :

अंधा के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

अंधा के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग नीचे दिए गए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

1. कल नेत्रहीन व्यक्तियों का समूह विदेश यात्रा के लिए रवाना हुआ है। 
2. ऐसा माना जाता है कि महाकवि सूरदास जन्मांध थे।
3.  अमर बचपन से ही दृष्टिहीन है। 
4.  दृष्टिबाधित व्यक्ति ब्रेल लिपि के माध्यम से अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। 
5. अंशुल चक्षुहीन पक्षियों की सेवा करता है। 

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. अच्छा – बेहतर, उत्तम, बढ़िया, चोखा, भला आदि। 
2. आँख – लोचन, नयन, नेत्र, नैन, दृष्टि, विलोचन आदि।
3. आनद – अमोद, प्रमोद, प्रसन्नता, उल्लास, सुख आदि। 
4. आकाश – गगन, नभ, आसमान, शून्य, तारापथ, व्योम आदि। 
5. आदमी – मानुष, इंसान, मानव, मनुष्य आदि। 
6. अग्नि – आग, अनल, पावक, दहन, वह्नि, कृशानु आदि।
7. अम्बु – जल, नीर, पानी, वारि, सलिल, क्षीर आदि। 
8. अंबर – आसमान, नभ, आकाश, गगन, फलक आदि। 
9. अनुमति – अनुमोदन, स्वीकृति, सहमति, इजाजत आदि।
10. आँधी – बवंडर, झंझावात, तूफान, अंघड़ आदि। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*