Speech on Yoga Day in Hindi : जानिए इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिए जाने वाले कुछ विशेष भाषण

1 minute read
Speech on Yoga Day in Hindi

इस वर्ष भारत देश के साथ- साथ पूरी दुनियाभर देशों में 21 जून यानी बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का यह 9वां संस्करण है जिसकी शुरुआत वर्ष 2015 से शुरू की गई थी। योग का मानव जीवन में बहुत महत्व है क्योंकि इसका संबंध मनुष्य के शरीर और मन को स्वस्थ रखने से संबंधित हैं। वैसे तो प्राचीन काल से ही भारत में शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग किया जा रहा हैं। लेकिन योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत सबसे पहले वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की थी। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत में कई प्रकार के योग कार्यकर्मों का आयोजन किया जाता है। जहां स्कूल और कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उपलक्ष्य में स्टूडेंट्स योग के बारे में अपनी स्पीच देते हैं। आइए जानते हैं Speech on Yoga Day in Hindi के बारे में सभी महत्वपूर्ण बिंदु। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 कब है?

‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाने की शुरुआत भारत देश की ओर से की गई थी। जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत सबसे पहले वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की थी। जब संयुक्त राष्ट्र -UN की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, इसके बाद महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को इस प्रस्ताव को स्वीकार किया जिसे UN में शामिल सभी 193 देशों के सदस्यों ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर साल 21 जून के दिन ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाए जाने की घोषणा कर दी गई। तब से वर्ष 2015 से हर साल पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाया जाता है?

भारत में योग प्राचीन काल से ही किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य मानव शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को हेल्थी रखना हैं। योग न केवल शरीर को रोगमुक्त करने में सहायक होता है बल्कि इसके निरंतर अभ्यास करने से मन को शांति भी प्राप्त होती है। भारत को पूरी दुनिया में योग गुरु के नाम से जाना जाता है जहा ऋषि मुनियों द्वारा सदियों से योग का अभ्यास किया जा रहा है। वह भी अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए योग का सहारा लेते थे। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएं जाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जिसके माध्यम से सभी लोगों को स्वस्थ जीवन शैली की ओर प्रोत्साहित करना हैं। क्योंकि आज की इस फ़ास्ट लाइफस्टाइल में लोग अपने स्वास्थ्य का मानसिक स्वास्थ्य को सही प्रकार से ध्यान रखने में असमर्थ हैं। जिसका उपाय उन्हें योग के माध्यम से मिलता है। जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता हैं।   

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाषण | Speech on Yoga Day in Hindi (200 शब्द)

नमस्कार मित्रों, आशा करता हूं कि आप सब स्वस्थ होंगे। 

आज, हम यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। जिसका भारत में प्राचीन काल से अभ्यास किया जा रहा हैं। योग मानव के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। भारत से ही योग की शुरुआत मानी जाती है जहां सदियों से ऋषि मुनि अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर योग का अभ्यास करते थे। वहीं परंपरा कलांतर में भारत से शुरू होकर दुनिया के अन्य स्थानों पर शुरू की गई। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत की उस प्राचीन योग पद्धति का प्रतीक है जिसने दुनियाभर के लोगों को योग के माध्यम से एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया है। वैसे तो प्राचीन काल से ही भारत में शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग किया जा रहा हैं। लेकिन योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत सबसे पहले वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की थी। 

जब संयुक्त राष्ट्र -UN की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, इसके बाद महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को इस प्रस्ताव को स्वीकार किया जिसे UN में शामिल सभी 193 देशों के सदस्यों ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर साल 21 जून के दिन ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाए जाने की घोषणा कर दी गई। तब से वर्ष 2015 से हर साल पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग न केवल मानव मन और शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि योग एक ऐसी पद्धति भी है जिसके विभिन्न रूपों से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीकों से लाभ मिलता है। 

धन्यवाद अंशुल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाषण | Speech on Yoga Day in Hindi (300 शब्द)

नमस्कार मित्रों, 

भारत को पूरी दुनिया में ‘योग साधना’ के लिए ‘विश्व गुरु’ के रूप में जाना जाता है। हर वर्ष भारत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन विश्व स्तर पर किया जाता है। भारत सरकार हर बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अलग-अलग थीम रखती हैं, जिसमें इस वर्ष 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंभ्कम के लिए योग’ रखी गई है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 9वां संस्करण मनाया जा रहा है। 

योग साधना व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्याम से न केवल मानव शरीर के अंगों बल्कि मन और मस्तिष्क में आसानी से संतुलन बनाया जाता है। यह एक ऐसी प्राचीन पद्धति है जिसका अभ्यास ऋषि मुनि भी अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए करते है। योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाएं रखने के लिए लाभदायक है बल्कि योग के निरंतर प्रयास से कई शारीरिक बीमारियों से भी आसानी से बचा जा सकता है। 

वर्तमान समय में योग न केवल भारत में अधिक संख्या में किया जाने वाला व्यायाम है बल्कि इसे दुनिया के दूसरे देशों में भी अधिक संख्या में किया जा रहा हैं। आज योग पूरी दुनिया में इतना प्रसिद्ध हो गया है कि यह लोगों के बीच सद्भाव और कल्याण लाने में भी सबसे सहायक माना जाता हैं। योग ने दुनिया भर के व्यक्तियों और समुदायों पर अपना गहरा प्रभाव डाला है। आज योग केवल एक संस्कृति या धार्मिक सीमाओं में बंध कर नहीं रह गया है। योग अब सभी सीमाओं को पार करके सभी लोगों के बीच पहुँच चुका हैं। जिससे योग की ख्याति दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं।  

धन्यवाद शुभम 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाषण | Speech on Yoga Day in Hindi (400 शब्द)

नमस्कार मित्रों, 

योग शब्द की उत्पत्त‍ि संस्कृति के ‘युज’ से हुई है, जिसका अर्थ होता है “आत्मा का सार्वभौमिक चेतना से मिलन”। योग की उत्पति भी भारत देश से ही मानी जाती है। जहां हजारों साल से योग का विभिन्न आसनों के माध्यम से अभ्यास किया जा रहा है। भारत में आधुनिक योग के जनक “महर्षि पतंजलि” को माना जाता है। उसी योग साधना का आज भी पूरी दुनिया भर में लाखों-करोड़ो लोगों द्वारा अभ्यास किया जा रहा है जिसकी जनसंख्या में निरंतर वृद्धि देखने को मिली हैं। 

भारत में भी योग सदियों से किया जा रहा है लेकिन इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत सबसे पहले वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की थी। परंतु 21 जून को योग दिवस मनाये जाने का सबसे बड़ा कारण यह था कि इस दिन पृथ्वी के उत्तरी उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। जिसे भारत के कुछ स्थानों पर “ग्रीष्म संक्रांति” का दिन कहकर भी बुलाया जाता हैं। भारतीय परंपरा के अनुसार “ग्रीष्म संक्रांति” के बाद सूर्य का स्थान दक्षिणायन हो जाता है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने में बहुत लाभकारी होता है 

योग के निरंतर अभ्यास करने से मनुष्य को कई दूरगामी परिणाम मिलते हैं। जिसके माध्यम से शारीरिक शक्ति और शरीर में लचीलापन आता है। साथ ही समग्र स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलता है। योग के माध्यम से मनुष्य ध्यान साधना में भी लीन रह सकता है जिसके माध्यम से मानसिक शांति का भी आभास होता है। योग मनुष्य के मानसिक तनाव को दूर करने में भी सबसे उपयुक्त माना जाता है, इसके साथ ही यह मनुष्य को जीवन में सकारत्मक दृष्टिकोण प्रदान करने भी मददगार हैं।  

योग साधना का महत्व भारत के इतिहास का अभिन्न अंग हैं। जिसका प्रचार प्रसार भारत के ऋषि-मुनि और संत समय समय पर देश के कई स्थानों से लेकर विदेशों में भी समय समय पर करते आये हैं। जिसमें से एक नाम स्वामी विवेकानंद का भी है। योग आज केवल एक व्यायाम नहीं रह गया बल्कि इसमें वह आध्यत्मिक शक्ति भी हैं जो विश्व के सभी मनुष्यों को एक सूत्र में बांध कर सद्भावना और शांति स्थापित कर सकती हैं। 

धन्यवाद मयंक 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दिन क्यों है खास?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को इसे 21 जून को मनाये जाने के पीछे सबसे बड़ी खास वजह ये है कि 21 जून का दिन पृथ्वी के उत्तरी उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। जिसे भारत के कुछ स्थानों पर “ग्रीष्म संक्रांति” का दिन कहकर भी बुलाया जाता हैं। भारतीय परंपरा के अनुसार “ग्रीष्म संक्रांति” के बाद सूर्य का स्थान दक्षिणायन हो जाता है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने में बहुत लाभकारी होता है इसी कारण की वजह से 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का महत्व 

यहां योग के महत्व को कुछ प्रमुख बिंदुओं में बताया जा रहा है:-

  1. योग मनुष्य के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। 
  2. योग के निरंतर अभ्यास से शा‍रीरिक बीमारियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है। 
  3. मन को शांत रखने और शरीर को दुरुस्त रखने में योग करना सबसे उपयुक्त माना जाता है। 
  4. योग किसी भी खुले स्थान पर आसानी से किया जा सकता है। 
  5. योग मनुष्य के स्वास्थ्य को चुनौती देने वाली बीमारियों को कम करने में भी सहायक होता है। 
  6. योग के माध्यम से ध्यान लगाना आसान होता है। 
  7. योग स्वास्थ्य की सुरक्षा और सतत स्वास्थ्य विकास के बीच एक कड़ी प्रदान करता है। 
  8. रोजाना योग का अभ्यास तनाव और डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है। 

FAQs 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून यानी बुधवार को मनाया जाएगा। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत किस देश से हुई थी?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत भारत देश की ओर से की गई थी। 

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम क्या है?

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंभ्कम के लिए योग’ रखी गई है।  

21 जून को ही क्यों अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है?

भारतीय परंपरा के अनुसार ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए असरदार है। इस कारण प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कैसे हुई?

योग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत सबसे पहले वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की थी। जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था।  इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्वीकार कर लिया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की गई। 

योग के जनक कौन है?

‘महर्षि पतंजलि’ को आधुनिक योग का जनक कहा जाता है। इसके साथ ही भारत के कुछ हिस्सों में, ‘तिरुमलाई कृष्णमाचार्य’ को आधुनिक योग का जनक भी माना जाता है।

उम्मीद है आपको Speech on Yoga Day in Hindi के बारे में यह ब्लॉग पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*