Essay on National Girl Child Day in Hindi : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्र ऐसे लिख सकते हैं निबंध, यहाँ देखें सैंपल

1 minute read
National Girl Child Day in Hindi

आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। वे शिक्षा, खेल, राजनीति से लेकर कई अन्य क्षेत्रों में अपना और देश का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे में भारत सरकार भी उनका साथ दे रही है। सरकार बेटियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही है। इसी कड़ी में भारत में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। वहीं कई बार विद्यार्थियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निबंध तैयार करने को दिया जाता है। ऐसे में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक सूचनात्मक निबंध कैसे लिखें, आईये इस लेख में जानते हैं। इस ब्लॉग में आपको 100, 200 और 500 शब्दों में Essay on National Girl Child Day in Hindi के कुछ सैम्पल्स दिए गए हैं। उन सैम्पल्स को पढ़ने से पहले जान लेते हैं आखिर क्या है राष्ट्रीय बालिका दिवस? आईये जानते हैं विस्तार से। 

राष्ट्रीय बालिका दिवस क्या है?

राष्ट्रीय बालिका दिवस, भारत में हर साल 24 जनवरी को भारतीय समाज में महिलाओं के अधिकार, उनकी शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है देश की बेटियों के सामने आने वाली सभी असमानताओं को दूर करना, उनकी बेहतरी के लिए अवसर और समान अधिकार प्रदान करना और यह भी सुनिश्चित करना कि समाज में उनको भी सम्मान और मूल्य मिलें।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निबंध 100 शब्दों में 

नीचे 100 शब्दों में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निबंध दिया गया है-

हर साल 24 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का इतिहास एक शक्तिशाली महिला नेता इंदिरा गांधी से जुड़ा हुआ है। बता दें कि 1966 में इसी दिन इंदिरा गांधी ने पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिया था। इंदिरा गांधी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया था। इसीलिए 24 जनवरी के दिन को ही राष्ट्रीय बालिका दिवस के रुप में चुना गया। यह दिन बालिकाओं के अधिकारों, उनके लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ माहौल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करता है। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम और अभियान आयोजित किये जाते हैं। 

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शायरी पढ़कर करें नारी शक्ति को नमन!

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निबंध 200 शब्दों में

नीचे 200 शब्दों में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निबंध दिया गया है-

भारत में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इसी दिन इंदिरा गांधी ने पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिया था। जिसके बाद ही 2008 में भारत सरकार ने इसी दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में चुना। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है लड़कियां की शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और सुरक्षा के अवसरों के महत्व के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना। बता दें कि भारत में, आज भी कई जगहों पर लड़कियों के सामने भेदभाव और हिंसा की समस्या आ रही है। उन्हें शिक्षा, रोजगार के अवसरों से वंचित किया जा रहा है। आज भी उन्हें बाल विवाह, यौन शोषण जैसे हिंसाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने से इन सभी समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलती है। यह दिन लोगों को लड़कियों के साथ समान व्यवहार करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस दिन लड़कियों के अधिकारों और भविष्य के बारे में देशभर में विभिन्न कार्यक्रम और अभियान आयोजित किये जाते हैं, ताकि अभी भी लड़कियों के खिलाफ हो रहे भेदभाव और हिंसा को रोका जा सके। 

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निबंध 500 शब्दों में

नीचे 500 शब्दों में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निबंध (Essay on National Girl Child Day in Hindi) दिया गया है-

भारत में, आज भी कई जगहों पर लड़कियों के सामने भेदभाव और हिंसा की समस्या आ रही है। उन्हें शिक्षा, रोजगार के अवसरों से वंचित किया जा रहा है। आज भी उन्हें बाल विवाह, यौन शोषण जैसे हिंसाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लड़कियों को इन समस्याओं से निजात दिलाने और देशभर के लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारतीय इतिहास की एक शक्तिशाली महिला नेता इंदिरा गांधी से ने पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिया था। यह दिन बालिकाओं के अधिकारों, उनके लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ माहौल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करता है। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम और अभियान आयोजित किये जाते हैं। 

राष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास और महत्व

आपको बता दें कि हर साल 24 जनवरी को बालिका दिवस मनाये जाने की सबसे बड़ी वजह यह है कि 1966 को इसी दिन  इंदिरा गांधी ने पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। यह दिन भारत के इतिहास का बेहद महत्वपूर्ण दिन था।  वहीं साल 2008 में महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से इस दिन को हर साल मनाये जाने की घोषणा की गयी। तब से लेकर हर साल 24 जनवरी को देश में लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें अहम दर्जा देने के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। 

आपको बता दें कि राष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है लड़कियों के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना, उनके लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ माहौल बनाना और लोगों को उनके साथ समान व्यवहार करने के लिए प्रोत्साहित करना। इसके अलावा यह दिन लड़कियों के प्रति हिंसा और शोषण को रोकने के लिए प्रोत्साहित करता है और साथ ही लड़कियों को उनकी क्षमताओं का एहसास दिलाने में मदद करता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है जो लड़कियों के लिए एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

लड़कियों के अधिकार और भविष्य

लड़कों की तरह लड़कियां भी देश का भविष्य है। उनको भी शिक्षा, रोजगार के समान अवसर प्राप्त करने का अधिकार है। उन्हें बाल विवाह, यौन शोषण जैसी समस्याओं से बचाया जाना चाहिए। राष्ट्रीय बालिका दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों में हम सभी को भाग लेना चाहिए ताकि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर सकें और उन्हें भी लड़कियों के अधिकारों और भविष्य के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करता है। हम सभी को इस दिन का उपयोग लड़कियों के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए काम करने के लिए करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मदर टेरेसा पर निबंध

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 10 लाइन्स

Essay on National Girl Child Day in Hindi जानने के बाद अब राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कुछ लाइनें भी जान लेते हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • ये दिन बालिकाओं के बारे में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • लड़कियों के विकास में सहायता के लिए, 2008 में भारत सरकार ने इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी।
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा इस दिवस को मनाने की शुरुआत हुई थी। 
  • 24 जनवरी 1966 के दिन ही इंदिरा गांधी ने पहली प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 
  • आपको बता दें कि 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन लोगों को लड़कियों के स्वास्थ्य और पोषण के बारे में भी शिक्षित करता है। 
  • हर साल ये दिवस अलग अलग थीम पर मनाया जाता है।
  • 2008 का थीम “हमारी लड़कियों को बचाना: हमारी लड़कियों को शिक्षित करना” था। 
  • आपको बता दें कि इस दिन की शुरुआत 2008 में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के हिस्से के रूप में की गई थी। 
  • हर साल इस दिन देशभर में कई जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 

यह भी पढ़ें : विश्व हिंदी दिवस पर निबंध

राष्ट्रीय बालिका दिवस कोट्स

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने करीबियों, दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजें यह शुभकामना संदेश। 

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
समाज को प्रगति के रास्ते पर ले जाओ।
आपको राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।

बेटी है स्वर्ग की सीढ़ी,
वो पढ़ेंगी तो बनेगी अगली पीढ़ी।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।

हर किसी के नसीब में कहां होती हैं बेटियां
जो घर खुदा को आए पसंद, वहां होती हैं बेटियां
हैप्पी नेशनल गर्ल चाइल्ड डे।

अपने नजरिए, सोच को बदलो, सभी नजारे बदल जाएंगे
हर क्षेत्र में दो बेटियों को मौका, आपको बुराई कम नजर आएंगे।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।

दुनिया की असली दौलत उसी ने पाई है
जिसके घर में लक्ष्मी के रूप में बेटी आई है
राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।

बेटियां हैं कुदरत का उपहार
जीने दो उनको
और दो अधिकार।
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।

बेटी बचाकर अपना जीवन सजाओ
बेटियों को पढ़ाओ और जिंदगी में खुशहाली लाओ।
हैप्पी नेशनल गर्ल चाइल्ड डे 2024

लक्ष्मी का वरदान है बेटी
धरती पर भगवान है बेटी।
खुशियों के फूल खिलाती बेटी,
घर आंगन महकाती बेटी!
राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई

देश के भविष्य को उज्जवल
बनानेवाली हर ‘कन्या’ को
बालिका दिवस की शुभेच्छा!

जो लड़की खुद को शिक्षित बनाएगी,
वही पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखाएगी.
बालिका दिवस की शुभेच्छा!

FAQs

राष्ट्रीय बालिका दिवस क्या है?

राष्ट्रीय बालिका दिवस एक विशेष दिन है जो महिला और लड़कियों के अधिकारों को प्रमोट करने और सुरक्षित और स्वास्थ्य जीवन की स्थापना करने के लिए समर्पित है। यह दिन गर्व से मनाया जाता है और लड़कियों के शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और भविष्य के विकास की महत्वपूर्ण चुनौतियों को उजागर करता है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस क्यों मनाया जाता है?

राष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य लड़कियों के अधिकारों की प्रमोट करना है, और उन्हें बेहतर जीवन के लिए संरक्षित और समर्थ बनाने के लिए समर्थन प्रदान करना है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत किसने की?

भारत में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है । भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 2008 में इस दिवस को मनाने की शुरुआत की थी।

संबंधित आर्टिकल्स

दिवाली पर निबंध समय के सदुपयोग के बारे में निबंध
लोकतंत्र पर निबंधकरियर पर निबंध 
लाल बहादुर शास्त्री पर निबंधराष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध 
ऑनलाइन शिक्षा पर निबंधमोर पर निबंध
मेरे जीवन का लक्ष्य पर निबंध मेरे परिवार पर निबंध 

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको Essay on National Girl Child Day in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*