Yoga ke Fayde: नियमित योगाभ्यास से मिलेंगे यह सभी लाभ

1 minute read
yoga ke fayde

योग आध्यात्मिक, शारीरिक और मानसिक प्रथाओं का एक समूह है। योग की उत्पत्ति प्राचीन भारत में हुई थी। योग का शाब्दिक अर्थ है जोड़ना। योग से शारीरिक व्यायाम, शारीरिक मुद्रा (आसन), ध्यान, सांस लेने की तकनीकों और व्यायाम का मिलन होता है। हमारे दैनिक जीवन के सभी आयामों में yoga ke fayde देखने को मिलते हैं।

योग सही तरह से जीने का विज्ञान है और इसे दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए। यह हमारे जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर काम करता है। इसमें भौतिक, मानसिक, भावनात्मक, आत्मिक और आध्यात्मिक पहलू शामिल हैं। योग का अर्थ एकता या बांधना है। इस शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द युज से हुई है, जिसका अर्थ है जुड़ना। आईये जानते हैं yoga ke fayde क्या हैं।

Yoga ke Fayde क्या हैं?

yoga ke fayde

योग के फ़ायदे कुछ इस प्रकार हैं : 

मन की शांति

योग करने से मन और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। योग के जरिए आपकी मांसपेशियां सही प्रकार से काम करती है। इसके माध्यम से आप तनाव से मुक्त रहते है। यदि आप छात्र है तो योग आपके लिए वरदान है। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में योग मददगार साबित होता है। नियमित योगाभ्यास से चिंता, तनाव और अवसाद पर काबू पाना आसान रहता है। 

तन- मन का व्‍यायाम

योग के जरिए आप अपने शरीर को भी तंदुरुस्त रख सकते है। साथ ही मन को साफ़ और मन में आते बुरे ख्यालों का इलाज़ भी योग करने से ठीक हो सकते हैं। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मश्तिष्क भी योग के अभ्यास से पूरा किया जा सकता है।

रोग से मुक्ति

अगर आप निरंतर योग करते हैं तो आप हमेशा निरोग रहेंगे। योग के जरिए आपका शरीर रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। योग की वजह से आप हमेशा निरोग रहते हैं। योग के निरंतर अभ्यास के बाद बीमारी को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं।

वज़न का नियंत्रण

योग के ज़रिए आपकी मांसपेशियाँ मजबूत रहती हैं और शरीर तंदुरुस्त रहता है, तो वहीं दूसरी ओर योग से शरीर से फैट को भी कम किया जा सकता है। 

ब्लड शुगर कंट्रोल

योग से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को भी काफी तद तक कंट्रोल कर सकते हैं और बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को घटा सकते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए योग बेहद फायदेमंद है।

योग के कुछ अन्य फ़ायदों में शामिल हैं – मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार, शरीर के आसन और एलाइनमेंट में सुधार, बेहतर पाचन तंत्र, अस्थमा का इलाज, मधुमेह का इलाज, दिल संबंधी समस्याओं का इलाज करने में मदद, त्वचा के चमकने में मदद, एकाग्रता में सुधार आदि। 

यह था yoga ke fayde पर हमारा आर्टिकल। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*